logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने *🔸केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने... मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।

3 hrs ago
user_मुकेश सिंह भदौरिया
मुकेश सिंह भदौरिया
Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने *🔸केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने... मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार *लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार* *लहार मे किसानों ने बिद्युत बिभाग के अधिकारी महोदय के छुए पैर फिर भी नहीं रेंगी अधिकारियो के कानो मे जूँ* आज कल लहार क्षेत्र मे लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती जारी है जिससे क्षेत्र मे आम नागरिकों से लेकर किसान सभी मे हाहा कार मची हुई है जिसको लेकर किसान लगातार बिधुत बिभाग के चक़्कर काटकर परेशान होते नजर आ रहे है यहाँ आपको बता दें की अभी किसानों की धान की फ़सल की पौध लग रही है और भीसड गर्मी की वजह से खेतो को पानी की अति आवश्यकता है पर लाइट का हाल बुरा है यहाँ किसान को समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ लोड सेटिंग या फिर लाइन फॉल्ट का बहाना मिलता है और *किसान बेचारे अधिकारियो को दंडवत प्रणाम करके बिजली के लिए गुजारिश करते है* फिर भी उन्हें अधिकारियो का ऐटिटूड झेलना पड़ता है और जबाब मे लोड सेटिंग या लाइन फॉल्ट का बहाना या जल्दी ही समस्या का समाधान होगा झूटी आसा दिलासा देकर चलता कर दिया जाता है *ताजे मामले के अनुसार आज आलमपुर मे छात्रों ने बिधुत बिभाग के खराब रवैये के चलते धरना किया हुआ है* और *लहार मे ग्राम टोला,भटपुरा,मेहरा,नानपुरा एवं छिवाउली* के किसान अपना जमावड़ा लगाए हुए है अब देखना ये है की उनकी समस्या का समाधान होता है या केवल झूठी दिलासा से ही मन भरने को मजबूर होना पड़ेगा। *सुनिए क्या बोले अधिकारी* किसान आये थे उनसे उनकी समस्या के बारे मे लम्बी चर्चा भी हुई है जल्दी ही टीम वर्क करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा ।। *राजेश तन्वर डिवीजन इंचार्ज बिधुत बिभाग लहार*
    1
    लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार
*लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार*
*लहार मे किसानों ने बिद्युत बिभाग के अधिकारी महोदय के छुए पैर फिर भी नहीं रेंगी अधिकारियो के कानो मे जूँ*
आज कल लहार क्षेत्र मे लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती जारी है जिससे क्षेत्र मे आम नागरिकों से लेकर किसान सभी मे हाहा कार मची हुई है जिसको लेकर किसान लगातार बिधुत बिभाग के चक़्कर काटकर परेशान होते नजर आ रहे है यहाँ आपको बता दें की अभी किसानों की धान की फ़सल की पौध लग रही है और भीसड गर्मी की वजह से खेतो को पानी की अति आवश्यकता है पर लाइट का हाल बुरा है यहाँ किसान को समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ लोड सेटिंग या फिर लाइन फॉल्ट का बहाना मिलता है और *किसान बेचारे अधिकारियो को दंडवत प्रणाम करके बिजली के लिए गुजारिश करते है* फिर भी उन्हें अधिकारियो का ऐटिटूड झेलना पड़ता है और जबाब मे लोड सेटिंग या लाइन फॉल्ट का बहाना या जल्दी ही समस्या का समाधान होगा झूटी आसा दिलासा देकर चलता कर दिया जाता है *ताजे मामले के अनुसार आज आलमपुर मे छात्रों ने बिधुत बिभाग के खराब रवैये के चलते धरना किया हुआ है* और *लहार मे ग्राम टोला,भटपुरा,मेहरा,नानपुरा एवं छिवाउली* के किसान अपना जमावड़ा लगाए हुए है अब देखना ये है की उनकी समस्या का समाधान होता है या केवल झूठी दिलासा से ही मन भरने को मजबूर होना पड़ेगा।
*सुनिए क्या बोले अधिकारी*
किसान आये थे उनसे उनकी समस्या के बारे मे लम्बी चर्चा भी हुई है जल्दी ही टीम वर्क करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा ।।
*राजेश तन्वर डिवीजन इंचार्ज बिधुत बिभाग लहार*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पोरसा के मुक्तिधाम स्थित भगवान महाकाल मंदिर में इस वर्ष अच्छी वर्षा, भरपूर फसल एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यह विशेष आयोजन डॉ. अनिल गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचद्रव्य—दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर—के साथ विभिन्न औषधियों से विधिवत महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच सम्पन्न हुए इस दिव्य अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान महाकाल के औषधि अभिषेक से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, रोग एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है तथा संतान सुख एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी आस्था के साथ क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा हो, किसानों की फसल लहलहाए और जन-जन का जीवन खुशहाल बने, इस उद्देश्य से इंद्रदेव को प्रसन्न करने की कामना भी की गई। आयोजन के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की उन्नति, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। यह धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं बना, बल्कि समाज में सेवा, श्रद्धा, एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी दे गया। महाकाल के आशीर्वाद से संपन्न इस भव्य महाअभिषेक ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया।
    1
    पोरसा के मुक्तिधाम स्थित भगवान महाकाल मंदिर में इस वर्ष अच्छी वर्षा, भरपूर फसल एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

यह विशेष आयोजन डॉ. अनिल गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचद्रव्य—दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर—के साथ विभिन्न औषधियों से विधिवत महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच सम्पन्न हुए इस दिव्य अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान महाकाल के औषधि अभिषेक से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, रोग एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है तथा संतान सुख एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी आस्था के साथ क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा हो, किसानों की फसल लहलहाए और जन-जन का जीवन खुशहाल बने, इस उद्देश्य से इंद्रदेव को प्रसन्न करने की कामना भी की गई।

आयोजन के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की उन्नति, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। यह धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं बना, बल्कि समाज में सेवा, श्रद्धा, एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी दे गया। महाकाल के आशीर्वाद से संपन्न इस भव्य महाअभिषेक ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भोपाल में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। चौधरी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। प्रेस वार्ता में संगठन की आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    1
    भोपाल में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।

चौधरी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। प्रेस वार्ता में संगठन की आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भिंड जिले के अटेर स्थित मसूरी में पुलिस द्वारा 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली। 'नशे से दूरी है ज़रूरी' का संदेश देते हुए भिंड पुलिस ने खेल और संवाद के जरिए ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अभियान की शुरुआत एक रस्साकसी प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसके बाद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया गया। भिंड पुलिस का यह नशामुक्ति अभियान गाँव-गाँव तक पहुँच रहा है और इसके जरिए अब तक 6 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया जा चुका है।
    1
    भिंड जिले के अटेर स्थित मसूरी में पुलिस द्वारा 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली। 'नशे से दूरी है ज़रूरी' का संदेश देते हुए भिंड पुलिस ने खेल और संवाद के जरिए ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

इस अभियान की शुरुआत एक रस्साकसी प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसके बाद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया गया। भिंड पुलिस का यह नशामुक्ति अभियान गाँव-गाँव तक पहुँच रहा है और इसके जरिए अब तक 6 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया जा चुका है।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद अम्बाह श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।
    4
    सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार
रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद
अम्बाह
श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने *🔸केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने... मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!*

पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने
*🔸केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!*
पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने...
मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुरैना में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने रामनगर क्षेत्र स्थित दीक्षित वाली गली में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि उसके खिलाफ पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी फरार बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।
    2
    मध्य प्रदेश के मुरैना में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने रामनगर क्षेत्र स्थित दीक्षित वाली गली में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि उसके खिलाफ पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी फरार बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.