Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सुल्तानपुर !! थाना जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम उगई का पुरवा में एक 15 वर्षीय बालक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने व पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा दी गई जानकारी
Amarjeet Panday
*सुल्तानपुर !! थाना जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम उगई का पुरवा में एक 15 वर्षीय बालक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने व पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा दी गई जानकारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी/सुलतानपुर से बड़ी खबर… कैंसर की बढ़ती समस्या को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में HOD डॉ. विनीत नाकरा (सीईओ सर्जरी एवं निदेशक) ने अहम जानकारी साझा की। डॉ. नाकरा ने बताया कि भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी इसकी रफ्तार तेज है। ऐसे में मरीजों को समय पर, सुलभ और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो गया है। अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल में स्थापित लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। 👉 इस वीडियो में देखें: • डॉ. विनीत नाकरा की पूरी बाइट • कैंसर के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञ की राय • आधुनिक इलाज की नई सुविधा1
- good night radhe radhe1
- अंबेडकर नगर मीरानपुर मुरादपुर मोहल्ले में आज दिनांक दो अप्रैल दो हजार छब्बीस दिन शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एक ही घर के अंदर चार मासूमों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है बताया जा रहा है की अंदर का दरवाजा बंद था जबकी बच्चों की मां घर से लापता बताई जा रही है जिला अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक की बाइट1
- अमेठी में शनिवार दोपहर नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मियों से बाप-बेटे ने बीच सड़क अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और निरोधात्मक कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के आसलदेव चौराहे पर हुई। पीपरपुर थाने के दरोगा विजय सिंह पटेल एक सिपाही के साथ भेवई गांव के शिव मिलन और अन्य लोगों को मुकदमे की नोटिस देने उनके गांव जा रहे थे। आसलदेव चौराहे के पास शिव मिलन और उसका बेटा अविनाश मिल गए। पुलिस ने जब उन्हें नोटिस तामील कराने के लिए रोका, तो दोनों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। चौराहे पर काफी देर तक विवाद चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने शिव मिलन और अविनाश को हिरासत में लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे। शिव मिलन समेत चार लोगों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी नोटिस तामील कराने पुलिस गई थी।1
- तेज रफ्तार सफारी कार ने मचाया कहर, तीन महिलाएं घायल, दुकान क्षतिग्रस्त सुल्तानपुर/लंभुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे लंभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम घरवासपुर के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जबकि सड़क किनारे स्थित एक लकड़ी की गुमटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफारी कार (नंबर यूपी 44यू 0005) जौनपुर की ओर से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और सामने जा रही काली कार (नंबर जेएच 05 एबी 6805), जिसमें सवार लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे, को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सफारी कार अनियंत्रित होकर रेशमा बानो की लकड़ी की गुमटी में जा घुसी, जिससे दुकान पूरी तरह टूट गई और सामान बिखर गया। इस हादसे में ग्राम घरवासपुर निवासी रतन कुमारी, आशा (लगभग 38 वर्ष) और लक्ष्मी घायल हो गईं। आशा के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सफारी चालक अंशु चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी पन्ना टिकरी कामतागंज ने बताया कि वह चांदा से वापस लौट रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः सफारी के आगे बाएं टायर का जॉइंट टूटने से वाहन असंतुलित हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना कोतवाली लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 1033 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजा गया। वहीं, एनएचआई और पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- अमेठी जिले में तीन केंद्रों पर नेट की परीक्षा होने जा रही है अमेठी तहसील में आरआरपीजी कॉलेज रणवीर इंटर कॉलेज गौरीगंज में इंटर कॉलेज में लगभग 1000 से अधिक छात्र नीट की परीक्षा देने जा रहे हैं परीक्षा देने के पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं सुरक्षाकर्मी भी तैनात है जिले के ऑला अधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी केंद्र संचालकों को नकल विहीन परीक्षा करने का निर्देश दिया है1
- *सुलतानपुर में सुबह से आंधी-तूफान संग तेज बारिश, प्रशासन ने घरों में रहने की दी सलाह* सुलतानपुर। जनपद में रविवार सुबह से ही मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से भी नागरिक भयभीत हो गए है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासतौर पर पेड़ों, कमजोर भवनों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 21 लोग घायल हुए थे। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पिछली त्रासदी को देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से अधिक सतर्क नजर आ रहा है। बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और बिजली बाधित होने की भी सूचना है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में खराब मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।1
- अमेठी। नीट (NEET) की प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश गेट पर सघन जांच के बाद कराया गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल मुस्तैद है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं, परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है और प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा संपन्न, रणवीर इंटर कॉलेज में 484 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा अमेठी। नीट (NEET) की प्रवेश परीक्षा जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। अमेठी के रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश गेट पर सघन जांच के बाद कराया गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। साथ ही परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। इस केंद्र पर कुल 484 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई और प्रशासन द्वारा इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।3
- जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए दूल्हा हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि दुल्हन के पक्ष के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। खुशियों के माहौल के बीच हुई इस वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।1