logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी गोली मारी लखीमपुर में डीएम-एसपी कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर चिल्ड्रन्स एकेडमी, शाहपुरा कोठी में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे गोलीकांड से हड़कंप मच गया। स्कूल में मौजूद 26 वर्षीय शिक्षिका निषाद फातिमा को युवक सऊद अंसारी (28) ने गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों और बाहरी लोगों के प्रवेश की भी जांच होगी। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

2 hrs ago
user_NJ BHARAT NEWS
NJ BHARAT NEWS
Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को भी गोली मारी लखीमपुर में डीएम-एसपी कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर चिल्ड्रन्स एकेडमी, शाहपुरा कोठी में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे गोलीकांड से हड़कंप मच गया। स्कूल में मौजूद 26 वर्षीय शिक्षिका निषाद फातिमा को युवक सऊद अंसारी (28) ने गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों और बाहरी लोगों के प्रवेश की भी जांच होगी। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही पति-पत्नी विवाद में युवक ने लगाया ₹20 हजार मांगने का आरोप, ₹10 हजार देने के बाद छोड़ने का दावा; एक दिन पहले किसान ने भी एसपी से की थी शिकायत* ढखेरवा, लखीमपुर खीरी। ढखेरवा चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने के आरोपों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक दिन पहले किसान द्वारा रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत किए जाने के बाद अब एक और ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्रामीण ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े मामले में चौकी इंचार्ज पर ₹20 हजार की रिश्वत मांगने और ₹10 हजार लेने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में खुद को गुरैनी अभयपुर निवासी बताने वाला युवक आरोप लगाता है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच उसकी पत्नी ने ढखेरवा चौकी में शिकायत की थी। युवक का आरोप है कि शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज ने उसे चौकी बुलवाया और एक कमरे में बंद कर दिया। युवक के मुताबिक, उसे छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने कथित तौर पर ₹20 हजार की मांग की। आरोप है कि उसने ₹10 हजार रुपये दिए, जिसके बाद उसे चौकी से बाहर जाने दिया गया। युवक ने वायरल वीडियो में पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले मल्लबेहड़ गांव निवासी किसान शानू ने भी ढखेरवा चौकी इंचार्ज अजय कुमार पर रिश्वत लेने और इसके बावजूद काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। किसान ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इस शिकायत की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसी बीच दूसरे ग्रामीण द्वारा रिश्वत का आरोप लगाए जाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लगातार सामने आ रहे आरोपों को लेकर अब लोगों की निगाहें पुलिस अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
पति-पत्नी विवाद में युवक ने लगाया ₹20 हजार मांगने का आरोप, ₹10 हजार देने के बाद छोड़ने का दावा; एक दिन पहले किसान ने भी एसपी से की थी शिकायत*
ढखेरवा, लखीमपुर खीरी। ढखेरवा चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने के आरोपों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक दिन पहले किसान द्वारा रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत किए जाने के बाद अब एक और ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्रामीण ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े मामले में चौकी इंचार्ज पर ₹20 हजार की रिश्वत मांगने और ₹10 हजार लेने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल वीडियो में खुद को गुरैनी अभयपुर निवासी बताने वाला युवक आरोप लगाता है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच उसकी पत्नी ने ढखेरवा चौकी में शिकायत की थी। युवक का आरोप है कि शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज ने उसे चौकी बुलवाया और एक कमरे में बंद कर दिया।
युवक के मुताबिक, उसे छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने कथित तौर पर ₹20 हजार की मांग की। आरोप है कि उसने ₹10 हजार रुपये दिए, जिसके बाद उसे चौकी से बाहर जाने दिया गया। युवक ने वायरल वीडियो में पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि एक दिन पहले मल्लबेहड़ गांव निवासी किसान शानू ने भी ढखेरवा चौकी इंचार्ज अजय कुमार पर रिश्वत लेने और इसके बावजूद काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। किसान ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इस शिकायत की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।
इसी बीच दूसरे ग्रामीण द्वारा रिश्वत का आरोप लगाए जाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
लगातार सामने आ रहे आरोपों को लेकर अब लोगों की निगाहें पुलिस अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीडीए जन पंचायत में 350 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार गोविंद नगर में आयोजित हुआ पीडीए जन पंचायत एवं निःशुल्क समाजवादी चिकित्सा शिविर, 12 मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन के लिए किया गया चिन्हित पलियाकलां-खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सेक्टर स्तरीय पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम के तहत सेक्टर नंबर चार खजुरिया के ग्राम गोविंद नगर में पीडीए जन पंचायत एवं निःशुल्क समाजवादी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. अजय कुमार अवस्थी की ओर से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. अजय कुमार अवस्थी ने 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें बच्चों की संख्या अधिक रही। मरीजों की निःशुल्क जांच करने के साथ उन्हें पांच से दस दिन की दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जांच एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान 32 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। डाॅ एके अवस्थी ने बताया कि चिन्हित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, सेक्टर प्रभारी संजय मौर्य, धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नन्नर, पूर्व प्रधान लल्लन गौड़, विधानसभा उपाध्यक्ष आजम खान, संतोष कुमार निषाद, नगर अध्यक्ष संपूर्णानगर निशि मेहता, विधानसभा उपाध्यक्ष शिबू खान एवं विधानसभा सचिव सरफराज अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में डॉ. अजय कुमार अवस्थी के साथ अनुज कुमार, गोपाल वर्मा, सुभाष राजपूत व अजय कश्यप आदि ने योगदान दिया।
    4
    पीडीए जन पंचायत में 350 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

गोविंद नगर में आयोजित हुआ पीडीए जन पंचायत एवं निःशुल्क समाजवादी चिकित्सा शिविर, 12 मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन के लिए किया गया चिन्हित
पलियाकलां-खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सेक्टर स्तरीय पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम के तहत सेक्टर नंबर चार खजुरिया के ग्राम गोविंद नगर में पीडीए जन पंचायत एवं निःशुल्क समाजवादी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. अजय कुमार अवस्थी की ओर से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में डॉ. अजय कुमार अवस्थी ने 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें बच्चों की संख्या अधिक रही। मरीजों की निःशुल्क जांच करने के साथ उन्हें पांच से दस दिन की दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जांच एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान 32 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 12 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। डाॅ एके अवस्थी ने बताया कि चिन्हित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, सेक्टर प्रभारी संजय मौर्य, धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नन्नर, पूर्व प्रधान लल्लन गौड़, विधानसभा उपाध्यक्ष आजम खान, संतोष कुमार निषाद, नगर अध्यक्ष संपूर्णानगर निशि मेहता, विधानसभा उपाध्यक्ष शिबू खान एवं विधानसभा सचिव सरफराज अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में डॉ. अजय कुमार अवस्थी के साथ अनुज कुमार, गोपाल वर्मा, सुभाष राजपूत व अजय कश्यप आदि ने योगदान दिया।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्लग=सपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में उठीं लखीमपुर खीरी की जनसमस्याएं, अखिलेश यादव ने दिया समाधान का आश्वासन स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश 9451412684 लखीमपुर खीरी एंकर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल हुए पलिया विधानसभा से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष विस्तार से रखा। रेहान खान ने दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में हिंसक वन्य जीवों और टस्कर हाथियों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों व फसलों की सुरक्षा के लिए मजबूत तार फेंसिंग कराने, जंगलों के भीतर घास के नए मैदान तैयार करने और सुहेली नदी की सिल्ट सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पलिया हवाई पट्टी से जल्द हवाई सेवा शुरू करने, मुजहा गांव के रुके हुए सर्किल रेट को सही कर किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दिलाने और शारदा नदी समेत अन्य नदियों से होने वाले भीषण कटान व बाढ़ की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की बात रखी। प्रदेश सचिव की सभी मांगों को सर्वोपरि मानते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखीमपुर खीरी की इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता से स्थाई समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने पलिया के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने और चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित कराने का भी वादा किया। बोलते हुए =अखिलेश यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री,समाजवादी पार्टी बाइट=रेहान खान, प्रदेश सचिव पलिया विधानसभा स्लग=सपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में उठीं लखीमपुर खीरी की जनसमस्याएं, अखिलेश यादव ने दिया समाधान का आश्वासन स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश 9451412684 लखीमपुर खीरी एंकर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल हुए पलिया विधानसभा से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष विस्तार से रखा। रेहान खान ने दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में हिंसक वन्य जीवों और टस्कर हाथियों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों व फसलों की सुरक्षा के लिए मजबूत तार फेंसिंग कराने, जंगलों के भीतर घास के नए मैदान तैयार करने और सुहेली नदी की सिल्ट सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पलिया हवाई पट्टी से जल्द हवाई सेवा शुरू करने, मुजहा गांव के रुके हुए सर्किल रेट को सही कर किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दिलाने और शारदा नदी समेत अन्य नदियों से होने वाले भीषण कटान व बाढ़ की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की बात रखी। प्रदेश सचिव की सभी मांगों को सर्वोपरि मानते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखीमपुर खीरी की इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता से स्थाई समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने पलिया के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने और चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित कराने का भी वादा किया। बोलते हुए =अखिलेश यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री,समाजवादी पार्टी बाइट=रेहान खान, प्रदेश सचिव पलिया विधानसभा
    3
    स्लग=सपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में उठीं लखीमपुर खीरी की जनसमस्याएं, अखिलेश यादव ने दिया समाधान का आश्वासन

स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
9451412684
लखीमपुर खीरी 

एंकर
राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल हुए पलिया विधानसभा से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष विस्तार से रखा। रेहान खान ने दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में हिंसक वन्य जीवों और टस्कर हाथियों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों व फसलों की सुरक्षा के लिए मजबूत तार फेंसिंग कराने, जंगलों के भीतर घास के नए मैदान तैयार करने और सुहेली नदी की सिल्ट सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पलिया हवाई पट्टी से जल्द हवाई सेवा शुरू करने, मुजहा गांव के रुके हुए सर्किल रेट को सही कर किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दिलाने और शारदा नदी समेत अन्य नदियों से होने वाले भीषण कटान व बाढ़ की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की बात रखी। प्रदेश सचिव की सभी मांगों को सर्वोपरि मानते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखीमपुर खीरी की इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता से स्थाई समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने पलिया के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने और चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित कराने का भी वादा किया।

 बोलते हुए =अखिलेश यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री,समाजवादी पार्टी 

बाइट=रेहान खान, प्रदेश सचिव पलिया विधानसभा
स्लग=सपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में उठीं लखीमपुर खीरी की जनसमस्याएं, अखिलेश यादव ने दिया समाधान का आश्वासन
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
9451412684
लखीमपुर खीरी 
एंकर
राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल हुए पलिया विधानसभा से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष विस्तार से रखा। रेहान खान ने दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में हिंसक वन्य जीवों और टस्कर हाथियों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों व फसलों की सुरक्षा के लिए मजबूत तार फेंसिंग कराने, जंगलों के भीतर घास के नए मैदान तैयार करने और सुहेली नदी की सिल्ट सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पलिया हवाई पट्टी से जल्द हवाई सेवा शुरू करने, मुजहा गांव के रुके हुए सर्किल रेट को सही कर किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दिलाने और शारदा नदी समेत अन्य नदियों से होने वाले भीषण कटान व बाढ़ की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की बात रखी। प्रदेश सचिव की सभी मांगों को सर्वोपरि मानते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखीमपुर खीरी की इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता से स्थाई समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने पलिया के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने और चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित कराने का भी वादा किया।
बोलते हुए =अखिलेश यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री,समाजवादी पार्टी 
बाइट=रेहान खान, प्रदेश सचिव पलिया विधानसभा
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लखीमपुर गोविंद नगर सैधरी में नालियों में के ऊपर फैली गंदगी स्थानीय निवासी और राहगीरों को होती है समस्या प्रशासन से कार्रवाई की मांग
    1
    लखीमपुर गोविंद नगर सैधरी में नालियों में के ऊपर फैली गंदगी
स्थानीय निवासी और राहगीरों को होती है समस्या प्रशासन से कार्रवाई की मांग
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के पलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार किया गया
    1
    लखीमपुर खीरी के पलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार किया गया
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी पर लगा रिश्वत लेने का आरोप लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी अजय कुमार पर दश हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप अब्भेपुर गुरैनी निवासी मोहिद ने लगाया। वीडियो वायरल होते ही ढखेरवा चौकी प्रभारी निलंबित हो गये।
    1
    लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी पर लगा रिश्वत लेने का आरोप 
लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी अजय कुमार पर दश हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप अब्भेपुर गुरैनी निवासी मोहिद ने लगाया। वीडियो वायरल होते ही ढखेरवा चौकी प्रभारी निलंबित हो गये।
    user_Sudhakar Prasad awasthi
    Sudhakar Prasad awasthi
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आधार केंद्र पर दलालों की नो एंट्री, सिर्फ आवेदक को मिलेगा प्रवेश लखीमपुर-खीरी। शहर के एलआरपी-गोला रोड पर तुलसी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास, रॉयल पैराडाइज हाल के ठीक सामने संचालित आधार सेवा केंद्र में दलालों की एंट्री पर पूरी तरह रोक है। ऑपरेशन मैनेजर नितेश वाजपेई ने बताया कि मुख्य गेट पर तैनात गार्ड केवल उसी व्यक्ति को प्रवेश देता है, जिसका आधार संबंधी काम होना है। उन्होंने बताया कि नए आधार नामांकन तथा 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की निर्धारित अवधि तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 तथा डेमोग्राफिक और दस्तावेज अपडेट के लिए ₹75 निर्धारित शुल्क है। केंद्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सरकारी निर्धारित शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा सकती। लोगों से दलालों से बचने और आधार संबंधी कार्य के लिए सीधे एलआरपी-गोला रोड स्थित आधार सेवा केंद्र पर आने की अपील की गई है।
    7
    आधार केंद्र पर दलालों की नो एंट्री, सिर्फ आवेदक को मिलेगा प्रवेश
लखीमपुर-खीरी। शहर के एलआरपी-गोला रोड पर तुलसी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास, रॉयल पैराडाइज हाल के ठीक सामने संचालित आधार सेवा केंद्र में दलालों की एंट्री पर पूरी तरह रोक है। ऑपरेशन मैनेजर नितेश वाजपेई ने बताया कि मुख्य गेट पर तैनात गार्ड केवल उसी व्यक्ति को प्रवेश देता है, जिसका आधार संबंधी काम होना है।
उन्होंने बताया कि नए आधार नामांकन तथा 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की निर्धारित अवधि तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 तथा डेमोग्राफिक और दस्तावेज अपडेट के लिए ₹75 निर्धारित शुल्क है।
केंद्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सरकारी निर्धारित शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा सकती। लोगों से दलालों से बचने और आधार संबंधी कार्य के लिए सीधे एलआरपी-गोला रोड स्थित आधार सेवा केंद्र पर आने की अपील की गई है।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौके पर डीएम , एसपी और पुलिस फोर्स सहित मीडिया कर्मियों का जमावड़ा । घटना की जानकारी देती हुए एसपी खीरी। लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के अंदर ही गोली मारी। मौके पर दोनों की हुई मौत। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी।
    1
    मौके पर डीएम , एसपी और पुलिस फोर्स सहित मीडिया कर्मियों का जमावड़ा । घटना की जानकारी देती हुए एसपी खीरी।
लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी। 
इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के अंदर ही गोली मारी। मौके पर दोनों की हुई मौत। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी, इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के अंदर ही गोली मारी बताया जा रहा है कि युवक स्कूल स्टाफ नही बल्कि बाहर का था, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, बड़ा सवाल यह है कि अगर युवक स्कूल का नहीं , कहीं बाहर का है तो वह स्कूल के अंदर पहुंचा कैसे.... स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टरों से मिली जानकारी के आधार पर यह प्रारंभिक सूचना है। मामले में आगे की जानकारी और तथ्यों में बदलाव संभव है
    1
    लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी
लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी, 
इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के अंदर ही गोली मारी
बताया जा रहा है कि युवक स्कूल स्टाफ नही बल्कि बाहर का था, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, 
बड़ा सवाल यह है कि अगर युवक स्कूल का नहीं , कहीं बाहर का है तो वह स्कूल के अंदर पहुंचा कैसे.... स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टरों से मिली जानकारी के आधार पर यह प्रारंभिक सूचना है। मामले में आगे की जानकारी और तथ्यों में बदलाव संभव है
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.