Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी पर लगा रिश्वत लेने का आरोप लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी अजय कुमार पर दश हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप अब्भेपुर गुरैनी निवासी मोहिद ने लगाया। वीडियो वायरल होते ही ढखेरवा चौकी प्रभारी निलंबित हो गये।
Sudhakar Prasad awasthi
लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी पर लगा रिश्वत लेने का आरोप लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी अजय कुमार पर दश हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप अब्भेपुर गुरैनी निवासी मोहिद ने लगाया। वीडियो वायरल होते ही ढखेरवा चौकी प्रभारी निलंबित हो गये।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खीरी मझगई थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए *खीरी मझगई थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए* *चौरी प्रधान सियाराम द्वारा बताया गए हमारे द्वारा लेनदेन की किसी प्रकार की बात ही नहीं हुई है न ही उनके द्वारा किसी को पैसा दिया गया है* *दरोगा भूपेन्द्र सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार हैं*1
- निर्मल नगर में चला सफाई अभियान वार्ड मेंबर की अगुवाई में बरसात के बाद नालियां हुई ओवरफ्लो वार्ड मेंबर के प्रयासों से कराई जा रही है साफ स्थानीय निवासी खुश1
- लखीमपुर खीरी - पसगवां ब्लॉक, मोहम्मदी तहसील के भोगीपुर मनी गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से आग लग गई, करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, पुष्पा देवी 4 बीघा, सत्य प्रकाश 1 बीघा, राम स्नेही 4 बीघा, कुशमा देवी 3 बीघा और सुधा देवी 2 बीघा की फसल जली, किसानों को चार लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान1
- लखीमपुर में 27 सितंबर को होगा भव्य कवि सम्मेलन, साहित्य प्रेमियों से पहुंचने की अपील लखीमपुर-खीरी। शहर में आगामी 27 सितंबर 2026 को भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से विलोबी मेमोरियल में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न कवियों और अतिथियों की सहभागिता रहेगी कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए मोहन बाजपेई ने बताया कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को साहित्य और काव्य की विविध विधाओं से रूबरू कराएंगे आयोजकों ने लखीमपुर-खीरी सहित आसपास के क्षेत्रों के साहित्य प्रेमियों, प्रबुद्ध नागरिकों और काव्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन साहित्य प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ने और साहित्यिक वातावरण को प्रोत्साहित करने का अवसर बनेगा1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य को नई उड़ान मिल रही है...1
- आधा-अधूरा निर्माण बना माता कालरात्रि मंदिर रोड की मुसीबत, चोक नालियों से बढ़ी परेशानी निर्माण के 20 दिन बाद ही उखड़ने लगी थी सड़क, दोबारा कराई गई मरम्मत में जगह-जगह लगाए गए पैबंद; आगे का हिस्सा अब भी बदहाल पलिया नगर के माता कालरात्रि मंदिर रोड की बदहाली से मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण आधा कराए जाने से समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई है। वहीं जितने हिस्से में निर्माण कराया गया, उसकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मोहल्लेवासियों के अनुसार निर्माण के करीब 20 दिन बाद ही कई स्थानों से सड़क उखड़ने लगी थी। इसके बाद ठेकेदार की ओर से दोबारा मरम्मत कराई गई, आज भी सड़क पर जगह-जगह पंचर लगे नजर आ रहे हैं। निर्माण वाले हिस्से से आगे की सड़क अब भी बदहाल है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। नालियों में जमा गंदगी, खुद सफाई करने को मजबूर लोग सड़क की समस्या के साथ ही नालियों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह नालियां चोक पड़ी हुई हैं और उनमें गंदा पानी व कचरा जमा है। निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मोहल्ले के लोगों को स्वयं नालियों की सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा नालियों की साफाई तक नहीं कराई जाती है। वीडियो में एक व्यक्ति नाली को खुद साफ करता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में किस तरह की नाराजगी है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क के शेष हिस्से का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लगातार बनी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि यदि आधा-अधूरा काम कराकर छोड़ दिया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।2
- थाना पलिया पुलिस द्वारा कुल 186.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार – ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40,00,000/- (चालीस लाख रुपये) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग महोदया द्वारा अवैध मादक पदार्थो के परिवहन, बिक्री व खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय(पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1.कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता 2.अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल को अवैध मादक पदार्थ कुल 186.57 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ पलिया से दिनांक 20.09.2026 को पलिया दुधवा रोड स्व0 कर्नल अर्जुन सिंह स्मृति द्वार से पहले पुलिया के पास बाउड्री गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 286/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी विवरण - अभियुक्तगण* 1. कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता निवासी मो0 किसान 1 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 25 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 93.88 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) बरामद । 2. अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल निवासी मो0 रंगरेजान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 92.69 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) बरामद । जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में लगभग 40 लाख रुपये है । *आपराधिक इतिहास –* *अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल निवासी मो0 रंगरेजान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष ।* 1.मु0अ0सं0 027/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । 2.मु0अ0सं0 041/2025 धारा 2(B)(ii)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* म0उ0नि0 निशा शुक्ला थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0 जयप्रकाश थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी । का0 शनि यादव थाना पलिया जनपद खीरी । का0 रोहित भडाना थाना पलिया जनपद खीरी । का0 रामभूल थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी क्या कहा यह काम वर्ष 2017 के पहले भी हो सकता था...1
- लेखपाल की कुर्सी के पास बैठकर रौब झाड़ता 'पत्रकार'? वायरल वीडियो ने बढ़ाई तहसील प्रशासन की मुश्किलें लेखपाल की कुर्सी के पास बैठकर रौब झाड़ता 'पत्रकार'? वायरल वीडियो ने बढ़ाई तहसील प्रशासन की मुश्किलें लखीमपुर खीरी। सदर तहसील परिसर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने प्रशासनिक महकमे और पत्रकारिता जगत—दोनों में तहलका मचा दिया है। तहसील के अंदर कामकाज के दौरान हुई तीखी बहस और कहासुनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में विशाल भारद्वाज नामक व्यक्ति लेखपाल के पास बैठा नजर आ रहा है। इसी दौरान जब एक अन्य पत्रकार/फरियादी लेखपाल से मिलने की बात कहता है, तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत तीखी हो जाती है और माहौल गरमा जाता है। वीडियो से उठे कई गंभीर सवाल: * सरकारी दफ़्तर की मर्यादा: क्या तहसील जैसे संवेदनशील परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति को कर्मचारी की कुर्सी के पास बैठकर दूसरों पर धौंस जमाने का अधिकार है? * कामकाज में हस्तक्षेप: क्या किसी आम नागरिक या पत्रकार को सरकारी अधिकारी/कर्मचारी से मिलने से रोका जा सकता है? * पारदर्शिता पर सवाल: क्या तहसील परिसर में पहुंचने वाले हर व्यक्ति को किसी कथित प्रभावशाली व्यक्ति से अनुमति लेनी होगी? सोशल मीडिया पर चर्चाएं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे और पुरानी टिप्पणियों से जुड़ी चर्चाएं भी तैर रही हैं। हालांकि, बिना किसी तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। तहसील प्रशासन से सीधे सवाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सभी की निगाहें तहसील प्रशासन पर टिकी हैं। जनता और पत्रकारों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि: * यह वायरल वीडियो किस तारीख और किस दफ़्तर का है? * क्या संबंधित व्यक्ति लेखपाल की अनुमति से वहां बैठा था? * क्या सरकारी दफ़्तर की मर्यादा भंग करने और अनुचित दबाव बनाने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई होगी? तहसील जैसे सरकारी परिसर में आम नागरिक और निष्पक्ष पत्रकारिता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पारदर्शी जांच और स्पष्ट जवाबदेही की मांग की जा रही है।1