Shuru
Apke Nagar Ki App…
निर्मल नगर में चला सफाई अभियान वार्ड मेंबर की अगुवाई में बरसात के बाद नालियां हुई ओवरफ्लो वार्ड मेंबर के प्रयासों से कराई जा रही है साफ स्थानीय निवासी खुश
Sandeep kumar gupta
निर्मल नगर में चला सफाई अभियान वार्ड मेंबर की अगुवाई में बरसात के बाद नालियां हुई ओवरफ्लो वार्ड मेंबर के प्रयासों से कराई जा रही है साफ स्थानीय निवासी खुश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर गोविंद नगर सैधरी में नालियों में के ऊपर फैली गंदगी स्थानीय निवासी और राहगीरों को होती है समस्या प्रशासन से कार्रवाई की मांग1
- लखीमपुर खीरी के पलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार किया गया1
- लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी पर लगा रिश्वत लेने का आरोप लखीमपुर-खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ की पुलिस चौकी ढखेरवा के प्रभारी अजय कुमार पर दश हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप अब्भेपुर गुरैनी निवासी मोहिद ने लगाया। वीडियो वायरल होते ही ढखेरवा चौकी प्रभारी निलंबित हो गये।1
- आधार केंद्र पर दलालों की नो एंट्री, सिर्फ आवेदक को मिलेगा प्रवेश लखीमपुर-खीरी। शहर के एलआरपी-गोला रोड पर तुलसी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास, रॉयल पैराडाइज हाल के ठीक सामने संचालित आधार सेवा केंद्र में दलालों की एंट्री पर पूरी तरह रोक है। ऑपरेशन मैनेजर नितेश वाजपेई ने बताया कि मुख्य गेट पर तैनात गार्ड केवल उसी व्यक्ति को प्रवेश देता है, जिसका आधार संबंधी काम होना है। उन्होंने बताया कि नए आधार नामांकन तथा 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की निर्धारित अवधि तक निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 तथा डेमोग्राफिक और दस्तावेज अपडेट के लिए ₹75 निर्धारित शुल्क है। केंद्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सरकारी निर्धारित शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा सकती। लोगों से दलालों से बचने और आधार संबंधी कार्य के लिए सीधे एलआरपी-गोला रोड स्थित आधार सेवा केंद्र पर आने की अपील की गई है।7
- *थाना पलिया पुलिस द्वारा कुल 186.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय द्वारा दी गई बाइट*1
- विलोबी हॉल में कश्यप निषाद धुरिया महासभा का छात्र अलंकरण समारोह 43 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित लखीमपुर-खीरी। शहर के विलोबी हॉल में रविवार को कश्यप निषाद धुरिया महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से छात्र अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 43 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी.बी. धुरिया और विशिष्ट अतिथि रामबहादुर निषाद रहे। दोपहर करीब 2:30 बजे आयोजित समारोह में संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद कश्यप ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने का आह्वान किया। समारोह में प्रदीप, शनि, सर्वेश, अतुल, प्रवीण, अनिकेत, प्रियांशी देवी, शिवानी कश्यप और गौरी कश्यप समेत 43 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामेंद्र धुरिया, विमल कश्यप, मुकेश कश्यप, अभिषेक कश्यप सहित महासभा के पदाधिकारी, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।4
- 40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार पलिया-दुधवा रोड पर रात में पुलिस ने की कार्रवाई, 186.57 ग्राम मादक पदार्थ बरामद पलियाकलां-खीरी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पलिया कोतवाली पुलिस ने आज फिर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे अब 16 अभियुक्तों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज चुके हैं। आज रविवार की सुबह दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन में पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पलिया-दुधवा रोड पर स्थित कर्नल बिली अर्जुन सिंह स्मृति द्वार से पहले पुलिया के पास से नगर के मोहल्ला किसान प्रथम निवासी कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता एवं मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय निवासी अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 186.57 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि कुनाल के पास से 93.88 ग्राम और अनुराग के पास से 92.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि अनुराग कश्यप का अपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्ष निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, शनि यादव, रोहित भडाना एवं रामभूल शामिल रहे।3
- ‘एक शाम बेटियों के नाम’ को लेकर प्रेस वार्ता, 27 सितंबर को विलोबी मैदान में होगा भव्य आयोजन बेटी दिवस के उपलक्ष्य में होगा बेटियों का सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन, आयोजन पूरी तरह निशुल्क लखीमपुर-खीरी। शहर के डीसी रोड स्थित होटल कंफर्ट इन में रविवार, 20 सितंबर को ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। दोपहर करीब एक बजे हुई प्रेस वार्ता में आयोजक मोहन बाजपेई ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी। मोहन बाजपेई ने बताया कि 27 सितंबर को शाम छह बजे विलोबी मेमोरियल मैदान में ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बेटी दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले इस आयोजन में बेटियों का सम्मान समारोह और भव्य कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से कवि एवं अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा और आयोजन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का किसी धर्म, जाति अथवा राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। मोहन बाजपेई ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बेटियों के सम्मान और साहित्य के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।3