‘एक शाम बेटियों के नाम’ को लेकर प्रेस वार्ता, 27 सितंबर को विलोबी मैदान में होगा भव्य आयोजन बेटी दिवस के उपलक्ष्य में होगा बेटियों का सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन, आयोजन पूरी तरह निशुल्क लखीमपुर-खीरी। शहर के डीसी रोड स्थित होटल कंफर्ट इन में रविवार, 20 सितंबर को ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। दोपहर करीब एक बजे हुई प्रेस वार्ता में आयोजक मोहन बाजपेई ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी। मोहन बाजपेई ने बताया कि 27 सितंबर को शाम छह बजे विलोबी मेमोरियल मैदान में ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बेटी दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले इस आयोजन में बेटियों का सम्मान समारोह और भव्य कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से कवि एवं अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा और आयोजन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का किसी धर्म, जाति अथवा राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। मोहन बाजपेई ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बेटियों के सम्मान और साहित्य के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
‘एक शाम बेटियों के नाम’ को लेकर प्रेस वार्ता, 27 सितंबर को विलोबी मैदान में होगा भव्य आयोजन बेटी दिवस के उपलक्ष्य में होगा बेटियों का सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन, आयोजन पूरी तरह निशुल्क लखीमपुर-खीरी। शहर के डीसी रोड स्थित होटल कंफर्ट इन में रविवार, 20 सितंबर को ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। दोपहर करीब एक बजे हुई प्रेस वार्ता में आयोजक मोहन बाजपेई ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी
दी। मोहन बाजपेई ने बताया कि 27 सितंबर को शाम छह बजे विलोबी मेमोरियल मैदान में ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बेटी दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले इस आयोजन में बेटियों का सम्मान समारोह और भव्य कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से कवि एवं अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा और आयोजन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवियों के सहयोग से
किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का किसी धर्म, जाति अथवा राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। मोहन बाजपेई ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बेटियों के सम्मान और साहित्य के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
- खीरी मझगई थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए *खीरी मझगई थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए* *चौरी प्रधान सियाराम द्वारा बताया गए हमारे द्वारा लेनदेन की किसी प्रकार की बात ही नहीं हुई है न ही उनके द्वारा किसी को पैसा दिया गया है* *दरोगा भूपेन्द्र सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार हैं*1
- निर्मल नगर में चला सफाई अभियान वार्ड मेंबर की अगुवाई में बरसात के बाद नालियां हुई ओवरफ्लो वार्ड मेंबर के प्रयासों से कराई जा रही है साफ स्थानीय निवासी खुश1
- लखीमपुर खीरी - पसगवां ब्लॉक, मोहम्मदी तहसील के भोगीपुर मनी गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरने से आग लग गई, करीब 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, पुष्पा देवी 4 बीघा, सत्य प्रकाश 1 बीघा, राम स्नेही 4 बीघा, कुशमा देवी 3 बीघा और सुधा देवी 2 बीघा की फसल जली, किसानों को चार लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान1
- लखीमपुर में 27 सितंबर को होगा भव्य कवि सम्मेलन, साहित्य प्रेमियों से पहुंचने की अपील लखीमपुर-खीरी। शहर में आगामी 27 सितंबर 2026 को भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से विलोबी मेमोरियल में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न कवियों और अतिथियों की सहभागिता रहेगी कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए मोहन बाजपेई ने बताया कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को साहित्य और काव्य की विविध विधाओं से रूबरू कराएंगे आयोजकों ने लखीमपुर-खीरी सहित आसपास के क्षेत्रों के साहित्य प्रेमियों, प्रबुद्ध नागरिकों और काव्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन साहित्य प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ने और साहित्यिक वातावरण को प्रोत्साहित करने का अवसर बनेगा1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य को नई उड़ान मिल रही है...1
- आधा-अधूरा निर्माण बना माता कालरात्रि मंदिर रोड की मुसीबत, चोक नालियों से बढ़ी परेशानी निर्माण के 20 दिन बाद ही उखड़ने लगी थी सड़क, दोबारा कराई गई मरम्मत में जगह-जगह लगाए गए पैबंद; आगे का हिस्सा अब भी बदहाल पलिया नगर के माता कालरात्रि मंदिर रोड की बदहाली से मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व पालिका प्रशासन द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण आधा कराए जाने से समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई है। वहीं जितने हिस्से में निर्माण कराया गया, उसकी गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मोहल्लेवासियों के अनुसार निर्माण के करीब 20 दिन बाद ही कई स्थानों से सड़क उखड़ने लगी थी। इसके बाद ठेकेदार की ओर से दोबारा मरम्मत कराई गई, आज भी सड़क पर जगह-जगह पंचर लगे नजर आ रहे हैं। निर्माण वाले हिस्से से आगे की सड़क अब भी बदहाल है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। नालियों में जमा गंदगी, खुद सफाई करने को मजबूर लोग सड़क की समस्या के साथ ही नालियों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह नालियां चोक पड़ी हुई हैं और उनमें गंदा पानी व कचरा जमा है। निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मोहल्ले के लोगों को स्वयं नालियों की सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा नालियों की साफाई तक नहीं कराई जाती है। वीडियो में एक व्यक्ति नाली को खुद साफ करता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में किस तरह की नाराजगी है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क के शेष हिस्से का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लगातार बनी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि यदि आधा-अधूरा काम कराकर छोड़ दिया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।2
- थाना पलिया पुलिस द्वारा कुल 186.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार – ब्राउन शुगर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40,00,000/- (चालीस लाख रुपये) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग महोदया द्वारा अवैध मादक पदार्थो के परिवहन, बिक्री व खरीद फरोख्त की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय(पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1.कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता 2.अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल को अवैध मादक पदार्थ कुल 186.57 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ पलिया से दिनांक 20.09.2026 को पलिया दुधवा रोड स्व0 कर्नल अर्जुन सिंह स्मृति द्वार से पहले पुलिया के पास बाउड्री गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 286/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी विवरण - अभियुक्तगण* 1. कुनाल गुप्ता पुत्र विशाल गुप्ता निवासी मो0 किसान 1 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 25 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 93.88 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) बरामद । 2. अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल निवासी मो0 रंगरेजान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष । अभियुक्त के कब्जे से 92.69 ग्राम ब्राउनशुगर(स्मैक) बरामद । जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में लगभग 40 लाख रुपये है । *आपराधिक इतिहास –* *अनुराग कश्यप पुत्र रामगोपाल निवासी मो0 रंगरेजान 2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी उम्र करीब 22 वर्ष ।* 1.मु0अ0सं0 027/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । 2.मु0अ0सं0 041/2025 धारा 2(B)(ii)/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* म0उ0नि0 निशा शुक्ला थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0 जयप्रकाश थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी थाना पलिया जनपद खीरी । का0 शनि यादव थाना पलिया जनपद खीरी । का0 रोहित भडाना थाना पलिया जनपद खीरी । का0 रामभूल थाना पलिया जनपद खीरी ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी क्या कहा यह काम वर्ष 2017 के पहले भी हो सकता था...1
- यूपी पुलिस में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि, इस वर्ष के अंत तक संख्या पहुंचेगी 50,000: सीएम योगी लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर अब 44,000 से अधिक हो चुकी है, जो कि पहले की तुलना में एक बड़ा बदलाव है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रही विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इस वर्ष के अंत तक यूपी पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 50,000 तक पहुँच जाएगी। पहले की तुलना में चार गुना से अधिक बढ़ोतरी अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के कार्यकाल से तुलना करते हुए कहा कि एक समय था जब देश के इतने बड़े राज्य में केवल 10,000 के आसपास महिला पुलिसकर्मी हुआ करती थीं। लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों और पारदर्शी भर्ती नीतियों के चलते अब यह संख्या 44,000 के पार पहुँच चुकी है और जल्द ही 50,000 का आंकड़ा छूने वाली है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और कड़ा कानून मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की पवित्रता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा: * भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है। * पेपर लीक या अवैध गतिविधियों में शामिल होने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा कानून बनाया गया है। * ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को आजीवन कारावास की सजा और उनकी संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग क्षमता में 10 गुना वृद्धि पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण पर बात करते हुए सीएम योगी ने बताया कि पहले राज्य में एक समय में केवल 6,000 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित (ट्रेनिंग) करने की क्षमता थी। सरकार के बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रयासों के चलते आज यूपी पुलिस के पास एक साथ 60,000 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता मौजूद है। महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यूपी सरकार का यह कदम राज्य में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा।4