Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृषि मंत्री Kirodi Lal Meena साहब ने किया करोड़ो के फर्जीवाड़े का खुलासा हनुमानगढ़ के पल्लू (SBI बैंक) में पीएम फसल बीमा योजना के नाम पर 9 करोड़ रुपये का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिसमें 66 फर्जी किसान, फर्जी खाते और करोड़ों की लूट की साजिश का मामला सामने आया है....देखिए वीडियो
DEV GURJAR
कृषि मंत्री Kirodi Lal Meena साहब ने किया करोड़ो के फर्जीवाड़े का खुलासा हनुमानगढ़ के पल्लू (SBI बैंक) में पीएम फसल बीमा योजना के नाम पर 9 करोड़ रुपये का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिसमें 66 फर्जी किसान, फर्जी खाते और करोड़ों की लूट की साजिश का मामला सामने आया है....देखिए वीडियो
More news from Rajasthan and nearby areas
- कॉमरेड किसान नेता भागीरथ नेतड़ राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में पावर ग्रिड लाइन के खिलाफ किसानों के धरने का समर्थन करने पहुँचे। उनके पहुँचते ही धरने का माहौल अप्रत्याशित रूप से बदल गया।1
- जयपुर के खेड़ा गांव में एक घायल नंदी को बालाजी गोरक्षक दल, नवरंगपुरा की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर राहत पहुंचाई। काफी समय से चोटिल होने के कारण नंदी को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी, जिसके घावों की सफाई कर पट्टी बांधी गई। ग्रामीणों ने गोरक्षक दल के इस सेवा कार्य की सराहना की।1
- जयपुर के विराटनगर स्थित पावटा में गौ रक्षकों ने मांस से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विराटनगर के एसएचओ प्रदीप सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है, जबकि एक दिन पहले भी भाबरू में ऐसी ही गाड़ी पकड़ी गई थी।1
- 3rd SI Exam “चलो जयपुर” के नारे संग SI अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन ईमानदार थानेदारों ने न्याय के लिए खोला मोर्चा शहीद स्मारक पर 750+ प्रशिक्षु SI का धरना SI भर्ती-2021 को लेकर जयपुर में न्याय संग्राम निर्दोष अभ्यर्थियों ने मांगा दोषियों से अलग न्याय SLP और वेटिंग लिस्ट जारी करने की उठी मांग1
- जयपुर में साइबर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, 590 से ज्यादा गुम मोबाइल बरामद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी सफलता की जानकारी दी। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 590 से अधिक गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बरामद किए गए मोबाइल फोन में महंगे ऐपल iPhone सहित कई कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जिनके मोबाइल लंबे समय से गुम थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ADCP नीरज पाठक, एसीपी साइबर प्रदीप कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि साइबर थाना टीम लगातार तकनीकी सहायता और ट्रैकिंग के जरिए गुम मोबाइलों को रिकवर करने में जुटी हुई है। पुलिस की इस उपलब्धि की शहरभर में सराहना हो रही है।2
- AI से बनाया 30 करोड़ का फर्जी टेंडर, सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार AI से बनाया 30 करोड़ का फर्जी टेंडर, सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार जयपुर में एआई तकनीक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। अशोकनगर थाना पुलिस ने भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का इस्तेमाल कर 30 करोड़ रुपये का फर्जी टेंडर तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने किसी आर्थिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि एक बड़ी सोशल मीडिया और प्रचार कंपनी में नौकरी पाने के उद्देश्य से यह पूरा फर्जीवाड़ा किया था। आरोपी ने एआई टूल्स, लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से भाजपा आईटी सेल और संगठन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली दिखाने की कोशिश की।डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि भाजपा नेता अजय कुमार विजयवर्गीय की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि नमोदूत राजस्थान अभियान चुनावी जनसंपर्क एवं जमीनी स्तर जनसक्रियता कार्यक्रम नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे, जिनमें भाजपा आईटी सेल और अमित मालवीय के नाम का इस्तेमाल कर 30 करोड़ रुपये के कथित टेंडर और वित्तीय विवरण दर्शाए गए थे।1
- राजस्थान के नवलगढ़ में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद जलदाय विभाग की JEN भावुक होकर रो पड़ीं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।1
- भारत में इलेक्ट्रिक बाइकिंग का नया दौर शुरू हो चुका है… क्योंकि ओबेन इलेक्ट्रिक ने लॉन्च कर दी है अपनी दमदार नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल — रोर EVO। सिर्फ 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली यह बाइक शानदार डिजाइन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतरी है। रोर EVO में मिलता है नया SmartIQ AI Ride Mode… जो राइडिंग स्टाइल को समझकर 15 प्रतिशत तक ज्यादा रेंज देने का दावा करता है। यह बाइक केवल 3 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड है 110 किलोमीटर प्रति घंटा। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक 180 किलोमीटर तक की IDC रेंज देती है। वहीं, फास्ट चार्जिंग की मदद से मात्र 90 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। रोर EVO में 3.4 kWh की LFP बैटरी और 9 किलोवॉट की पावरफुल मोटर दी गई है। खास बात यह है कि बैटरी पर कंपनी 8 साल की वारंटी भी दे रही है। बाइक का स्ट्रीटफाइटर डिजाइन, लंबी सीट, 10 लीटर स्टोरेज और स्मार्ट फीचर्स इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहद खास बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें फॉल अलर्ट, इमरजेंसी असिस्ट, यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बुकिंग सिर्फ 777 रुपये में शुरू हो चुकी है… और जून 2026 से इसकी टेस्ट राइड और डिलीवरी देशभर में शुरू होगी। तो क्या यह बाइक भारत की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट में बड़ा बदलाव ला पाएगी? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।1
- संविदा नर्सिंग कर्मियों का सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर भर्ती की मांग, बोनस अंक और मेरिट बेस चयन पर जोर संविदा नर्सिंग कर्मियों का सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा 2013, 2018 और 2023 की तर्ज पर भर्ती की मांग, बोनस अंक और मेरिट बेस चयन पर जोर स्थायी नौकरी को लेकर नर्सिंग कर्मियों का प्रदर्शन तेज, सरकार से जल्द निर्णय की मांग जयपुर। प्रदेशभर के संविदा एवं निविदा नर्सिंग कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नर्सिंग कर्मियों ने 2013, 2018 और 2023 की पूर्व भर्तियों की तर्ज पर नई भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग उठाते हुए 10, 20 और 30 बोनस अंक देकर मेरिट बेस भर्ती जारी करने की मांग की है। साथ ही लंबे समय से संविदा और निविदा पर कार्य कर रहे नर्सिंग कर्मियों को स्थायी नौकरी देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में लगातार सेवाएं दीं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिल पाया है। वर्षों से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देने वाले हजारों नर्सिंग कर्मियों को भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनके अनुभव और सेवा अवधि को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग कर्मियों ने कहा कि पूर्व में हुई भर्तियों में अनुभव के आधार पर बोनस अंक दिए गए थे, जिससे लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को राहत मिली थी। अब उसी तर्ज पर नई भर्ती प्रक्रिया लागू कर संविदा एवं निविदा कर्मियों को 10, 20 और 30 बोनस अंक का लाभ दिया जाए। उनका कहना है कि केवल लिखित परीक्षा आधारित भर्ती से वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी नर्सिंग कर्मियों के साथ अन्याय होगा। नर्सिंग कर्मियों ने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी संविदा एवं निविदा नर्सिंग कर्मियों को नियमित कर स्थायी नौकरी दी जाए। उनका कहना है कि स्थायीकरण नहीं होने से आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा बनी हुई है। कई कर्मी वर्षों से बेहद कम वेतन और अस्थायी व्यवस्था में काम कर रहे हैं, जबकि अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं काफी हद तक उन्हीं के भरोसे संचालित हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है। प्रदेशभर से पहुंचे नर्सिंग कर्मियों ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में न्याय और स्थायी रोजगार की मांग उठाई।1