logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिस्टल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 हथियार सप्लायर भी पकड़े: देवगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई, नेटवर्क खंगाल रही टीम राजसमंद,26/07/2026, देवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर थाना इंचार्ज मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, रीको एरिया की तरफ जाने वाली सर्विस रोड के पास एक गुमटीनुमा खाली मकान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध पारसमल गुर्जर (29) निवासी मोखमपुरा, थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा की तलाशी ली। आरोपी की जेब से लोहे जैसी धातु की एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर आरोपी ने पिस्टल रखने के संबंध में कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पारसमल ने पुलिस को बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल राजेश सिंह से खरीदी थी। राजेश सिंह ने पूछताछ में हथियार शेरसिंह से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने राजेश सिंह निवासी कुड़ीबेर पीपली नगर, थाना देवगढ़ और शेरसिंह निवासी रूपपुरा, थाना बदनौर, जिला ब्यावर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी मुकेश चौधरी, एएसआई रामचन्द्र, एएसआई रतनाराम, हेड कॉन्स्टेबल सांवरमल, कॉन्स्टेबल सुरेश, मोहित और धर्मेंद्र ओला सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 hrs ago
user_🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
Chauffeur service चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
a71cce35-6f96-475f-9fe0-6dc664873847

पिस्टल के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 हथियार सप्लायर भी पकड़े: देवगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई, नेटवर्क खंगाल रही टीम राजसमंद,26/07/2026, देवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर थाना इंचार्ज मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, रीको एरिया की तरफ जाने वाली सर्विस रोड के पास एक गुमटीनुमा खाली मकान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध पारसमल गुर्जर (29) निवासी मोखमपुरा, थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा की तलाशी ली। आरोपी की जेब से लोहे जैसी धातु की एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर आरोपी ने पिस्टल रखने के संबंध में

7c064794-61b4-4bf9-9f8c-39f5ba7c55a3

कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पारसमल ने पुलिस को बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल राजेश सिंह से खरीदी थी। राजेश सिंह ने पूछताछ में हथियार शेरसिंह से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने राजेश सिंह निवासी कुड़ीबेर पीपली नगर, थाना देवगढ़ और शेरसिंह निवासी रूपपुरा, थाना बदनौर, जिला ब्यावर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी मुकेश चौधरी, एएसआई रामचन्द्र, एएसआई रतनाराम, हेड कॉन्स्टेबल सांवरमल, कॉन्स्टेबल सुरेश, मोहित और धर्मेंद्र ओला सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: अदालत का फैसला, विवाद, गिरफ्तारी और भव्य कांवड़ यात्रा चित्तौड़गढ़ में आज की बड़ी हलचल: चेक अनादरण में 1 साल की सजा, शहर में विवाद पर पुलिस का मोर्चा, निम्बाहेड़ा में कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार और शंभूपुरा में हजारों शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा
    1
    चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: अदालत का फैसला, विवाद, गिरफ्तारी और भव्य कांवड़ यात्रा
चित्तौड़गढ़ में आज की बड़ी हलचल: चेक अनादरण में 1 साल की सजा, शहर में विवाद पर पुलिस का मोर्चा, निम्बाहेड़ा में कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार और शंभूपुरा में हजारों शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील
    1
    चित्तौड़गढ़ बस्सी विवाद पर SP धर्मेंद्र सिंह का बड़ा संदेश जिले वासियों से की अपील
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    1
    डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम  के  निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते  की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • तिब्बत से आए जल सैलाब का कहर: नेपाल के रसुवा में बाढ़ , 28 पुलिसकर्मी लापता...तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति काठमांडू। नेपाल के रसुवा में बुधवार सुबह तिब्बत से आए पानी के सैलाब से हाहाकार मच गया है। इस जल आपदा में रसुवा जिले में 19 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। बागमती प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी दीपक रेग्मी के अनुसार, रसुवागढ़ी पुलिस चौकी में तैनात 22 पुलिसकर्मियों में से केवल 9 से ही संपर्क हो पाया है। 13 पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो पा रहा। स्याफ्रुबेसी में तैनात 9 पुलिसकर्मियों में से केवल 3 से संपर्क हो पाया है। पुलिसकर्मी लापता हैं। बाढ़ में पुलिस कार्यालय भी बह गया है। टिमुरे बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी भी लापता बताए गए हैं। रसुवा में सुबह करीब 9 बजे आई बाढ़ से टिमुरे, स्याफ्रुबेसी समेत नदी तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल के तीनों सुरक्षा निकायों को खोज, बचाव और राहत अभियान में लगाया गया है। खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हेलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है। अस्पतालों में सेना के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। बचाव कार्य के लिए धुन्चे, रसुवा और धादिङ के गजुरी से भी नेपाली सेना की टीमें भेजी गई हैं। काठमांडू से भरतपुर तक पृथ्वी राजमार्ग बंद भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण पृथ्वी राजमार्ग के काठमांडू के नागढुंगा से चितवन के भरतपुर तक के हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता डीआईजी अविनारायण काफ्ले के अनुसार, धादिड़ जिले के राजमार्ग क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ ने दर्जनों बस्तियों और बाजारों को प्रभावित किया है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काठमांडू से आपदा प्रबंधन पुलिस की टीम भी प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हो गई है। बाढ़ सतर्कता केंद्र ने चेतावनी दी है कि तिब्बत से आई भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ का असर चितवन तक पहुंच सकता है। केंद्र ने तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की है। बाढ़ पूर्वानुमान शाखा ने सरकार से पृथ्वी राजमार्ग सहित क्षेत्र के प्रमुख कॉरिडोर मार्गों को बंद कर यातायात रोकने का आग्रह किया है। बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट के नदी तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है और इसका गंभीर प्रभाव मुग्लिन तक पड़ने की आशंका जताई गई है। त्रिशूली नदी से जुड़े सभी तटीय क्षेत्रों को जोखिम में बताते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में बाढ़ के दौरान इलाके में भूस्खलन भी हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने पृथ्वी राजमार्ग और पासाङल्हामु राजमार्ग से संचालित होने वाले सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही रोक दी है। काठमांडू ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एसपी नरेशराज सुवेदी ने बताया कि काठमांडू से पृथ्वी राजमार्ग होते हुए चितवन समेत पश्चिमी जिलों, पोखरा, गोरखा, लमजुंग, धादिङ्ग, नुवाकोट और रसुवा जाने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया गया है।
    2
    तिब्बत से आए जल सैलाब का कहर: नेपाल के रसुवा में बाढ़ , 28 पुलिसकर्मी लापता...तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति


काठमांडू। नेपाल के रसुवा में बुधवार सुबह तिब्बत से आए पानी के सैलाब से हाहाकार मच गया है। इस जल आपदा में रसुवा जिले में 19 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। बागमती प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी दीपक रेग्मी के अनुसार, रसुवागढ़ी पुलिस चौकी में तैनात 22 पुलिसकर्मियों में से केवल 9 से ही संपर्क हो पाया है। 13 पुलिसकर्मी से संपर्क नहीं हो पा रहा। स्याफ्रुबेसी में तैनात 9 पुलिसकर्मियों में से केवल 3 से संपर्क हो पाया है। पुलिसकर्मी लापता हैं। बाढ़ में पुलिस कार्यालय भी बह गया है। टिमुरे बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी भी लापता बताए गए हैं।
रसुवा में सुबह करीब 9 बजे आई बाढ़ से टिमुरे, स्याफ्रुबेसी समेत नदी तटीय क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल के तीनों सुरक्षा निकायों को खोज, बचाव और राहत अभियान में लगाया गया है। खोज एवं बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना ने दो हेलीकॉप्टरों सहित विशेष टीम भेजी है। अस्पतालों में सेना के स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। बचाव कार्य के लिए धुन्चे, रसुवा और धादिङ के गजुरी से भी नेपाली सेना की टीमें भेजी गई हैं।
काठमांडू से भरतपुर तक पृथ्वी राजमार्ग बंद
भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण पृथ्वी राजमार्ग के काठमांडू के नागढुंगा से चितवन के भरतपुर तक के हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता डीआईजी अविनारायण काफ्ले के अनुसार, धादिड़ जिले के राजमार्ग क्षेत्र भी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ ने दर्जनों बस्तियों और बाजारों को प्रभावित किया है।
तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काठमांडू से आपदा प्रबंधन पुलिस की टीम भी प्रभावित क्षेत्र की ओर रवाना हो गई है। बाढ़ सतर्कता केंद्र ने चेतावनी दी है कि तिब्बत से आई भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ का असर चितवन तक पहुंच सकता है। केंद्र ने तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की है। बाढ़ पूर्वानुमान शाखा ने सरकार से पृथ्वी राजमार्ग सहित क्षेत्र के प्रमुख कॉरिडोर मार्गों को बंद कर यातायात रोकने का आग्रह किया है। बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट के नदी तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है और इसका गंभीर प्रभाव मुग्लिन तक पड़ने की आशंका जताई गई है। त्रिशूली नदी से जुड़े सभी तटीय क्षेत्रों को जोखिम में बताते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।
रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में बाढ़ के दौरान इलाके में भूस्खलन भी हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने पृथ्वी राजमार्ग और पासाङल्हामु राजमार्ग से संचालित होने वाले सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही रोक दी है। काठमांडू ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एसपी नरेशराज सुवेदी ने बताया कि काठमांडू से पृथ्वी राजमार्ग होते हुए चितवन समेत पश्चिमी जिलों, पोखरा, गोरखा, लमजुंग, धादिङ्ग, नुवाकोट और रसुवा जाने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया गया है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    10 hrs ago
  • बदले नियम 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी 25 हजार पदों पर सफाईकर्मी भर्ती होगी, कैबिनेट में लगेगी मुहर जयपुर| सफाई कर्मियों की हड़ताल में निकले फार्मूले पर सरकार ने काम तेज कर दिया है। विधानसभा के आगामी अगस्त के मानसून सत्र से पहले राजस्थान में बहुप्रतीक्षित 25 हजार सफाई कर्मी की भर्ती निकाली जाएगी। इसकी फाइल तैयार हो चुकी है। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा। हालांकि इस नियम में बदलाव भी संभव है। अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम फार्मूले पर मुहर लग सकती है। लेकिन यह फाइनल है कि अगले कुछ दिन में 3 बार स्थगित हुई भर्ती निकाल दी जाएगी। पहले इसके लिए 5 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था। 5 साल से विवादों से घिरी भर्ती, अब नए मॉडल में लाएंगे लंबे समय से विवादों में घिरी सफाईकर्मी भर्ती के लिए सरकार ने यह नया मॉडल तैयार किया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाई कर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। 2 बार कांग्रेस ने, एक बार भाजपा ने रद्द कीः पिछली कांग्रेस सरकार के समय पहले 24 हजार पदों की भर्ती निकाली। उसे रद्द किया गया। फिर 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।
    1
    बदले नियम 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी 25 हजार पदों पर
सफाईकर्मी भर्ती होगी, कैबिनेट में लगेगी मुहर जयपुर| सफाई कर्मियों की हड़ताल में निकले फार्मूले पर सरकार ने काम तेज कर दिया है। विधानसभा के आगामी अगस्त के मानसून सत्र से पहले राजस्थान में बहुप्रतीक्षित 25 हजार सफाई कर्मी की भर्ती निकाली जाएगी। इसकी फाइल तैयार हो चुकी है। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान
अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा। हालांकि इस नियम में बदलाव भी संभव है। अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम फार्मूले पर मुहर लग सकती है। लेकिन यह फाइनल है कि अगले कुछ दिन में 3 बार स्थगित हुई भर्ती निकाल दी जाएगी। पहले इसके लिए 5 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया था।
5 साल से विवादों से घिरी भर्ती, अब नए मॉडल में लाएंगे लंबे समय से विवादों में घिरी सफाईकर्मी भर्ती के लिए सरकार ने यह नया मॉडल तैयार किया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाई कर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। 2 बार कांग्रेस ने, एक बार भाजपा ने रद्द कीः पिछली कांग्रेस सरकार के समय पहले 24 हजार पदों की भर्ती निकाली। उसे रद्द किया गया। फिर 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उदयपुर से नीमच जाने वाली मातेश्वरी बस मीनार के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ उसमें 4 से 5 आदमी घायल हो गए और एक ही वहीं पर मौत हो गई
    1
    उदयपुर से नीमच जाने वाली मातेश्वरी बस मीनार के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ उसमें 4 से 5 आदमी घायल हो गए और एक ही वहीं पर मौत हो गई
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित

मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल
ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित
मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                     ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ।
रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं।
मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए।
सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक  मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    1
    श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️


श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.