logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांदीपनि स्कूल में बच्चों को प्रवेश नहीं मिलने से अभिभावक परेशान, SDM को सौंपा ज्ञापन तहसील मुख्यालय से संचालित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने और शहर में निवास करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा हैं। वहीं नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जिन विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश दिया जा चुका है। अब ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों से शिक्षक संपर्क कर उन्हें अपने बच्चों की टीसी वापस लेकर जाने की बात कह रहे है। शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को बच्चे का प्रवेश निरस्त होने की जानकारी दी जा रही है। सांदीपनि स्कूल प्रबंधन ऐसे विद्यार्थियों को भी प्रवेश देने से साफ इनकार कर चुका है जिनका चयन सूची में नाम आ चुका है।

4 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

सांदीपनि स्कूल में बच्चों को प्रवेश नहीं मिलने से अभिभावक परेशान, SDM को सौंपा ज्ञापन तहसील मुख्यालय से संचालित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने और शहर में निवास करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा हैं। वहीं नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जिन विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश दिया जा चुका है। अब ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों से शिक्षक संपर्क कर उन्हें अपने बच्चों की टीसी वापस लेकर जाने की बात कह रहे है। शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को बच्चे का प्रवेश निरस्त होने की जानकारी दी जा रही है। सांदीपनि स्कूल प्रबंधन ऐसे विद्यार्थियों को भी प्रवेश देने से साफ इनकार कर चुका है जिनका चयन सूची में नाम आ चुका है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सेलवा के सरपंच देवेंद्र देशमुख के नेतृत्व में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर डोंगरू टोला में आबादी के बीच संचालित होने वाली शराब दुकान के विस्थापन की मांग रखी है। दोपहर 01 बजे ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मुलाकात करते हुए अपनी मांग रखी। इसके अलावा ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी को भी मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में देसी-विदेशी शराब दुकान डोंगरूटोला कें रहवासी क्षेत्र में सेलवा-छतेरा-कटंगी मुख्य सड़क मार्ग पर संचालित है। जिसे गांव के बाहर विस्थापन करने की नितांत आवश्यकता है।
    1
    बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सेलवा के सरपंच देवेंद्र देशमुख के नेतृत्व में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर डोंगरू टोला में आबादी के बीच संचालित होने वाली शराब दुकान के विस्थापन की मांग रखी है। दोपहर 01 बजे ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मुलाकात करते हुए अपनी मांग रखी। इसके अलावा ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी को भी मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में देसी-विदेशी शराब दुकान डोंगरूटोला कें रहवासी क्षेत्र में सेलवा-छतेरा-कटंगी मुख्य सड़क मार्ग पर संचालित है। जिसे गांव के बाहर विस्थापन करने की नितांत आवश्यकता है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंदिर की मूर्तियों का रंग रोगन का कार्य जारी है मूर्ति का रंग रोगन कार्य कलाकार पेंटर धनाराम सतनामी के द्वारा किया जा रहा है।
    1
    आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंदिर की मूर्तियों का रंग रोगन का कार्य जारी है मूर्ति का रंग रोगन कार्य कलाकार पेंटर धनाराम सतनामी के द्वारा किया जा रहा है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • nagpur veda hari
    1
    nagpur veda hari
    user_Banti matre
    Banti matre
    Mechanic Balaghat, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • विश्वप्रशिद्ध राष्ट्रीय उद्यान ​कान्हा टाइगर रिजर्व के कन्हारी परिक्षेत्र RF 112 में 05 अप्रैल 2026 की शाम एक मादा बाघिन सुनैना टी- 122 का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल इलाके को सील कर डॉग स्क्वॉड के साथ गहन सर्चिंग अभियान चलाया। ​राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत आज 06 अप्रैल को हुए पोस्टमार्टम में बाघिन के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका खत्म हो गई है। हालांकि, शरीर पर मिले गहरे घाव इशारा कर रहे हैं कि यह मौत दो बाघों के बीच इलाके पर कब्जे को लेकर हुई टेरिटोरियल फाइट का नतीजा हो सकती है! ​वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन का आज दोपहर दाह संस्कार कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है? क्या विश्वप्रशिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा में बढ़ती बाघों की संख्या अब उनके लिए ही खतरा बन रही है या फिर इस जंगल कानून के पीछे कोई और अनसुलझा राज इसमें छिपा हुआ है!
    1
    विश्वप्रशिद्ध राष्ट्रीय उद्यान ​कान्हा टाइगर रिजर्व के कन्हारी परिक्षेत्र RF 112 में 05 अप्रैल 2026 की शाम एक मादा बाघिन सुनैना टी- 122 का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल इलाके को सील कर डॉग स्क्वॉड के साथ गहन सर्चिंग अभियान चलाया। ​राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत आज 06 अप्रैल को हुए पोस्टमार्टम में बाघिन के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका खत्म हो गई है। हालांकि, शरीर पर मिले गहरे घाव इशारा कर रहे हैं कि यह मौत दो बाघों के बीच इलाके पर कब्जे को लेकर हुई टेरिटोरियल फाइट का नतीजा हो सकती है! ​वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन का आज दोपहर दाह संस्कार कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है?  क्या विश्वप्रशिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा में बढ़ती बाघों की संख्या अब उनके लिए ही खतरा बन रही है या फिर इस जंगल कानून के पीछे कोई और अनसुलझा राज इसमें छिपा हुआ है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • *ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: आईपीएल मैच पर दांव लगाते एक सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार* सिवनी - सिवनी.जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के सख्त रुख के बाद कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंझावाड़ा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा है और इंटरनेट साइट के माध्यम से रुपयों का लेनदेन कर रहा है। सूचना मिलते ही एसपी सुनील मेहता एवं एएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपना मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। चेन्नई और बैंगलोर के मैच पर लग रहा था दांव पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय तिडके (उम्र 36 वर्ष), निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, सिवनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। उसने बताया कि सट्टे के लिए ऑनलाइन आईडी उसे सागर सुराना नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी। जब्ती और फरार आरोपी की तलाश पुलिस ने आरोपी अभय के पास से ₹5000 नगद और एक रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सागर सुराना (उम्र 37 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी सागर सुराना एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहना इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया और मुकेश चौरिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
    1
    *ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: आईपीएल मैच पर दांव लगाते एक सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार*
सिवनी - सिवनी.जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के सख्त रुख के बाद कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंझावाड़ा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा है और इंटरनेट साइट के माध्यम से रुपयों का लेनदेन कर रहा है। सूचना मिलते ही एसपी  सुनील मेहता एवं एएसपी  दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपना मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।
चेन्नई और बैंगलोर के मैच पर लग रहा था दांव
पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय तिडके (उम्र 36 वर्ष), निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, सिवनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। उसने बताया कि सट्टे के लिए ऑनलाइन आईडी उसे सागर सुराना नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी।
जब्ती और फरार आरोपी की तलाश
पुलिस ने आरोपी अभय के पास से ₹5000 नगद और एक रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सागर सुराना (उम्र 37 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी सागर सुराना एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहना
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक  सतीश तिवारी, सउनि जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया और मुकेश चौरिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • “खबर का असर: गंदे पानी पर प्रशासन दौड़ा, 3 दिन में सुधार का बड़ा वादा!”
    1
    “खबर का असर: गंदे पानी पर प्रशासन दौड़ा, 3 दिन में सुधार का बड़ा वादा!”
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • *सिवनी में कानून के रखवालों पर आरोप: युवक की थाने में बेरहमी से पिटाई* *न्याय मांगने गया युवक बना शिकार? सिवनी पुलिस पर गंभीर आरोप* *थाने में ही टूटी इंसाफ की उम्मीद, युवक ICU में—पुलिस पर उठे सवाल* *रक्षक बने भक्षक? सिवनी में पुलिस की कथित क्रूरता का मामला गर्माया* *सिस्टम, इंसाफ और मानवाधिकार फोकस* *इंसाफ की गुहार बनी जानलेवा? सिवनी में युवक की हालत नाजुक* *लोकतंत्र पर सवाल: शिकायतकर्ता युवक अस्पताल में, पुलिस पर आरोप* *मानवाधिकारों पर चोट! सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल* *वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज—सिवनी मामला बना सुर्खियों में*
    1
    *सिवनी में कानून के रखवालों पर आरोप: युवक की थाने में बेरहमी से पिटाई*
*न्याय मांगने गया युवक बना शिकार? सिवनी पुलिस पर गंभीर आरोप*
*थाने में ही टूटी इंसाफ की उम्मीद, युवक ICU में—पुलिस पर उठे सवाल*
*रक्षक बने भक्षक? सिवनी में पुलिस की कथित क्रूरता का मामला गर्माया*
*सिस्टम, इंसाफ और मानवाधिकार फोकस*
*इंसाफ की गुहार बनी जानलेवा? सिवनी में युवक की हालत नाजुक*
*लोकतंत्र पर सवाल: शिकायतकर्ता युवक अस्पताल में, पुलिस पर आरोप*
*मानवाधिकारों पर चोट! सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल*
*वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज—सिवनी मामला बना सुर्खियों में*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • तिरोड़ी तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी. दूर सीमा पर बसे ग्राम धोबीटोला में सोमवार की देर रात तकरीबन 11 बजे के आस-पास एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरा मकान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत की बात यह रही कि आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई किंतु पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उनके सिर से छत गायब हो गई है और परिवार बेघर हो गया है।
    1
    तिरोड़ी तहसील मुख्यालय से करीब 10 किमी. दूर सीमा पर बसे ग्राम धोबीटोला में सोमवार की देर रात तकरीबन 11 बजे के आस-पास एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरा मकान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत की बात यह रही कि आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई किंतु पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उनके सिर से छत गायब हो गई है और परिवार बेघर हो गया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.