Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौडगढ:हरियाणा के रोहतक में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत। रोहतक। रोहतक जिले के कलानौर थाना क्षेत्र में 152-डी एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव खैरड़ी के पास उस समय हुआ, जब नारनौल की ओर जा रही एक टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
चित्तौडगढ:हरियाणा के रोहतक में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत। रोहतक। रोहतक जिले के कलानौर थाना क्षेत्र में 152-डी एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव खैरड़ी के पास उस समय हुआ, जब नारनौल की ओर जा रही एक टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption1
- LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏1
- महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।1
- ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत1
- बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।1
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- श्री गांव पुठोली लाला फुला मां का चमत्कार बहुतों भक्तजन भा रहा दुख से दुखी होकर माता रानी के यहा आता और जल्द-से-जल्द खुश होकर जाता1