Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sharda Singh
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Sharda Singh1
- वित्त रहित कर्मियों की बैठक, सरकार से की गई भुगतान की मांग वित्त रहित कर्मियों की बैठक, सरकार से भुगतान की मांग विक्रमगंज/दावथ (रोहतास)अनुदान को लेकर वित्त रहित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की आठवीं बैठक अनुमंडल क्षेत्र के दावथ प्रखंड अंतर्गत बभनौल में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व डॉ. प्रकाश चतुर्वेदी ने किया।उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए बताया कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में वैसे संस्थान जिनका घर अनुदानित शिक्षण संस्थानों की सूची में रखा गया है। उन्हें पूर्ण रूप से अनुदानित शिक्षण संस्थानों की सूची में लाने तथा सभी कर्मियों को समय पर अनुदान भुगतान की मांग को लेकर सरकार को महत्वपूर्ण ज्ञापन एवं अनुरोध पत्र भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि वित्त रहित घर अनुदानित कर्मियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वे कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण करने को विवश हैं और उनके सामने भुखमरी जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है। वर्षों से सेवा देने के बावजूद समय पर अनुदान नहीं मिलने से कर्मियों में आक्रोश है।बैठक में कर्मियों ने एकजुट होकर सरकार से अविलंब अनुदान जारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालू प्रसाद यादव कॉलेज के प्राचार्य लाल बाबू सिंह, प्रोफेसर संजय सिंह, पाठक, उमेश पाठक, प्राचार्य विक्की चौबे, अनिल कुमार गिरि, चारोधाम मिश्रा, मिथिलेश चौधरी, प्रद्युम्न केसरी, प्रद्युम्न मिश्रा, ओम प्रकाश पाठकअविनाश चौबे, अभिषेक चौबे,विभा कुमारी ,शिल्पी कुमारी, श्वेता, राहुल कुमार सिंह,मुकेश कुमार,राजु पाठक सहित बड़ी संख्या में वित्त रहित शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे, सभी ने सरकार से अनुदानित सूची में शामिल कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।2
- बिहार के युवाओं को अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में मजदूरी बिहार के युवाओं को अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में मजदूरी क्यों करनी पड़ रही है?1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए-1
- *दुर्ग में पिकअप वैन से ₹4 करोड़ कैश बरामद, 2 गिरफ्तार* दुर्ग में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन के गुप्त चेंबर से ₹4 करोड़ कैश बरामद किया गया है। पुलिस को हवाला का पैसा होने की आशंका है। मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ जारी है।1
- आरा कांग्रेस कार्यालय में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने रखी अपनी बात आरा/भोजपुर। आरा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता अधिकारों की रक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस ने मताधिकार के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से अपने वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। नेताओं ने अभियान के उद्देश्यों और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। नोट: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नेताओं के नाम, उनके बयान और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मिलने पर खबर को और विस्तृत किया जा सकता है।1
- रिटायर्ड कस्टम अधिकारी के परिवार से मिलने पहुंची बड़हरा पूर्व विधायक आशा देवी। रिटायर्ड कस्टम अधिकारी के परिवार से मिलने पहुंची बड़हरा पूर्व विधायक आशा देवी।1
- बिहार सरकार के मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए -1