Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के विकास नगर में एक भीषण आग ने पूरे इलाके को तबाह कर दिया। आग ने झुग्गी-झोपड़ियों में रखा सामान पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। अब पीड़ित लोग राख की ढेर में अपनी वस्तुएं तलाश रहे हैं, उनकी आंखों में दर्द और बेबसी साफ नजर आ रही है। उनकी उम्र भर की कमाई आग की भेंट चढ़ गई है। इस आग में बच्चों की किताबें, जरूरी सामान, लड़कियों की शादी का सामान और जेवर भी जलकर राख हो गए हैं। बर्तन, कपड़े, साइकिल, गाड़ियां और दस्तावेज भी आग के साथ राख हो गए हैं।
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
लखनऊ के विकास नगर में एक भीषण आग ने पूरे इलाके को तबाह कर दिया। आग ने झुग्गी-झोपड़ियों में रखा सामान पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। अब पीड़ित लोग राख की ढेर में अपनी वस्तुएं तलाश रहे हैं, उनकी आंखों में दर्द और बेबसी साफ नजर आ रही है। उनकी उम्र भर की कमाई आग की भेंट चढ़ गई है। इस आग में बच्चों की किताबें, जरूरी सामान, लड़कियों की शादी का सामान और जेवर भी जलकर राख हो गए हैं। बर्तन, कपड़े, साइकिल, गाड़ियां और दस्तावेज भी आग के साथ राख हो गए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Mishra2
- बृहस्पतिवार की दोपहर रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया घर से अपने मायके कबीरपुर अपने पुत्र सार्थक यादव व निखिल सरोज के साथ बाइक से आ रही थी जैसे ही पट्टी कोतवाली क्षेत्र के काशी प्रसाद बालिका विद्यालय के पास पहुंची थी पहले से घात लगाकर बैठे 6 लोगों ने रोक कर निखिल सरोज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर काफी छोटे पहुंचाई तथा बीच बचाव में सार्थक यादव को भी मारपीट कर काफी चोट पहुंचाई, सार्थक के चेहरे पर काफी छोटे आई हैं, हल्ला गुहार मचाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भागनिकले।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- नेहिया में अंबेडकर झंडा विवाद से बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट | BSP नेताओं का विरोध डी.सी.पी.लिपि याचनन ने दिया बयान 📍 वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को फाड़ने और उसे शंकर जी के त्रिशूल में बांधने की घटना सामने आई।झंडा उतारकर जलाने की बात सामने आई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, नवीन भारत, अर्चना पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सैकड़ों समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसीपी, एडिशनल एसपी और चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। इस घटना में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 👉 प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by Rahat time's1
- सुलतानपुर में STF और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 कुंतल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक 14 टायरा ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद गांजा कुल 50 बोरियों में भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।1
- **गोरखपुर।** नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए **स्व. सीता देवी एवं स्व. विद्यानंद सिंह सेवा संस्थान** द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सदस्यों ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास रह रहे असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और मानवता का संदेश फैलाना है। **प्रमुख उपस्थिति:** इस पुनीत कार्य के दौरान संस्थान के सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: * **शैलेन्द्र सिंह** * **सूरज मौर्या** * **संपूर्णानंद तिवारी** **सेवा का संकल्प:** भोजन वितरण के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सेवाभावी कार्यों को जारी रखेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की काफी सराहना की।3