logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाड़ू लगाने के विवाद में मारपीट, महिला की मौत; आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पूजा यादव एवं उनकी माता सावित्री यादव के साथ मारपीट की। इस दौरान सावित्री यादव को उठाकर पटक दिया गया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में वादिनी पूजा यादव की तहरीर पर थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 5 अप्रैल को वांछित आरोपी रोहित यादव को लाहीडीह फुटहिया गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

4 hrs ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Media house Sagri, Azamgarh•
4 hrs ago
593931a3-78c5-4b00-8077-4230acabee4a

झाड़ू लगाने के विवाद में मारपीट, महिला की मौत; आरोपी गिरफ्तार आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पूजा यादव एवं उनकी माता सावित्री यादव के साथ मारपीट की। इस दौरान सावित्री यादव को उठाकर पटक दिया गया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में वादिनी पूजा यादव की तहरीर पर थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 5 अप्रैल को वांछित आरोपी रोहित यादव को लाहीडीह फुटहिया गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from Azamgarh and nearby areas
  • आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने नौशाद अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने नौशाद अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
रविवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    12 hrs ago
  • आजमगढ़: जनपद की पुलिस ने नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के संकल्प को दोहराते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये है। ​आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। ​📊 आंकड़ों में पुलिस की उपलब्धि ​आजमगढ़ पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं: ​आज की बरामदगी: 256 मोबाइल फोन (मूल्य ₹61.50 लाख)। ​वर्ष 2026 की कुल उपलब्धि: अब तक कुल 607 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। ​पिछले 26 महीनों का रिकॉर्ड: पुलिस ने कुल 3,820 मोबाइल फोन (लगभग 9.40 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए हैं। ​🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को सम्मान ​बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थाने इस प्रकार हैं: ​मुबारकपुर: 337 मोबाइल ​निजामाबाद: 310 मोबाइल ​जीयनपुर: 291 मोबाइल ​अहरौला: 255 मोबाइल ​रौनापार: 246 मोबाइल ​👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि यह अभियान नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी संसाधनों जैसे CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग इस सफलता का मुख्य कारण है। ​📣 नागरिकों के लिए जरूरी सलाह ​यदि आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आजमगढ़ पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी है: ​तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। ​भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके। ​अपरिचित व्यक्तियों से पुराने मोबाइल खरीदते समय सावधानी बरतें।
    2
    आजमगढ़: जनपद की पुलिस ने नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के संकल्प को दोहराते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये है।
​आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
​📊 आंकड़ों में पुलिस की उपलब्धि
​आजमगढ़ पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं:
​आज की बरामदगी: 256 मोबाइल फोन (मूल्य ₹61.50 लाख)।
​वर्ष 2026 की कुल उपलब्धि: अब तक कुल 607 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
​पिछले 26 महीनों का रिकॉर्ड: पुलिस ने कुल 3,820 मोबाइल फोन (लगभग 9.40 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए हैं।
​🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को सम्मान
​बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थाने इस प्रकार हैं:
​मुबारकपुर: 337 मोबाइल
​निजामाबाद: 310 मोबाइल
​जीयनपुर: 291 मोबाइल
​अहरौला: 255 मोबाइल
​रौनापार: 246 मोबाइल
​👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि यह अभियान नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी संसाधनों जैसे CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग इस सफलता का मुख्य कारण है।
​📣 नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
​यदि आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आजमगढ़ पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी है:
​तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।
​भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके।
​अपरिचित व्यक्तियों से पुराने मोबाइल खरीदते समय सावधानी बरतें।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फिरोजाबाद -दिन दहाडे पुलिस और पशु चोर गैंग के 7 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में शातिर गैंग के 7 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश 1, कल्लू उर्फ फिरोज, 2 सलीम, 3 जुम्मन शाह, 4 शहजाद 5 अशरफ 6 फैजल 7 राहुल शिव कुमार पशु चोरी कर ले जा रहे थे साथी शातिर बदमाश मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी तो बदमाशों ने पुलिस पर कर दिया फायर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कल्लू उर्फ करुआ उर्फ़ फ़िरोज़ शेखनपुर थाना फरिहा निवासी गैंग के 6 साथी भी हुए घायल पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, थाना एका पुलिस की बड़ी कार्यवाही शातिर बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस चोरी किए हुए पशु 01 पिकप मैक्स भी पुलिस ने की बरामद।
    2
    फिरोजाबाद -दिन दहाडे पुलिस और पशु चोर गैंग के 7 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ 
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गैंग के 7 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश 1, कल्लू उर्फ फिरोज, 2 सलीम, 3 जुम्मन शाह, 4 शहजाद 5 अशरफ 6 फैजल 7 राहुल शिव कुमार 
पशु चोरी कर ले जा रहे थे साथी शातिर बदमाश 
मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी तो बदमाशों ने पुलिस पर कर दिया फायर 
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कल्लू उर्फ करुआ उर्फ़ फ़िरोज़ शेखनपुर थाना फरिहा निवासी गैंग के 6 साथी भी हुए घायल 
पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, थाना एका पुलिस की बड़ी कार्यवाही
शातिर बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस चोरी किए हुए पशु 01  पिकप मैक्स भी पुलिस ने की बरामद।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    14 hrs ago
  • संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत स्थित महुली के पास महाराजा गांव में समय मंदिर के पास हार्ट सर्किट से आग गेहूं की फसल में आग लग गई जिससे लगभग पचासों बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुवावजे की मांग कर रहे हैं।
    1
    संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत स्थित महुली के पास महाराजा गांव में समय मंदिर के पास हार्ट सर्किट से आग गेहूं की फसल में आग लग गई जिससे लगभग पचासों बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर मुवावजे की मांग कर रहे हैं।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    48 min ago
  • Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    1
    Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    user_विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    Voice of people बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आलापुर अरमा बसंत पट्टी जोगीपुर ग्राम प्रधान उम्मीदवार मोहम्मद वसीम अपना पूरा छाप छोड़ चुके हैं बस सीट का है इंतजार
    1
    आलापुर अरमा बसंत पट्टी जोगीपुर ग्राम प्रधान उम्मीदवार मोहम्मद वसीम अपना पूरा छाप छोड़ चुके हैं  बस सीट का है इंतजार
    user_शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आजमगढ़।सैदपुर गयासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान निषादराज जयंती आजमगढ़ गयासपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे): पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीपवर्ती ग्राम गयासपुर में रविवार को भगवान निषादराज जयंती समारोह बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निषाद समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपने आराध्य देव भगवान निषादराज को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह का शुभारंभ भगवान निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में गयासपुर सहित आसपास के गांवों,दूध्नारा, सेहदा और झझवा,से आए समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह-संयोजक मूलचन्द्र निषाद ने समाज में एकता और सेवा भाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान निषादराज और श्रीराम की मित्रता निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान 'निषाद समाज एकता सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने भी सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाजीत निषाद (प्रधान) द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से राजाराम निषाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रमुख लोग: प्रदीप कुमार निषाद (अध्यक्ष), जिलाजीत निषाद (प्रधान), राहुल निषाद, चन्दन निषाद उर्फ राहुल, सरवन निषाद, अभय निषाद (गयासपुर), अरविन्द, गुलाब, नन्नू लाल, जगदीश, सुनील, राजाराम, रामबदन, रन्नू निषाद, शरद राम, कन्ता निषाद, अशोक, दरोगा, इन्द्रजीत, राम नगीना, भूषण आदि। रिपोर्ट: रामेश्वर शर्मा
    3
    आजमगढ़।सैदपुर गयासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान निषादराज जयंती
आजमगढ़ गयासपुर (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे):
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीपवर्ती ग्राम गयासपुर में रविवार को भगवान निषादराज जयंती समारोह बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निषाद समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपने आराध्य देव भगवान निषादराज को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह का शुभारंभ भगवान निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में गयासपुर सहित आसपास के गांवों,दूध्नारा, सेहदा और झझवा,से आए समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह-संयोजक मूलचन्द्र निषाद ने समाज में एकता और सेवा भाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान निषादराज और श्रीराम की मित्रता निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान 'निषाद समाज एकता सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने भी सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाजीत निषाद (प्रधान) द्वारा किया गया।
इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से राजाराम निषाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रमुख लोग:
प्रदीप कुमार निषाद (अध्यक्ष), जिलाजीत निषाद (प्रधान), राहुल निषाद, चन्दन निषाद उर्फ राहुल, सरवन निषाद, अभय निषाद (गयासपुर), अरविन्द, गुलाब, नन्नू लाल, जगदीश, सुनील, राजाराम, रामबदन, रन्नू निषाद, शरद राम, कन्ता निषाद, अशोक, दरोगा, इन्द्रजीत, राम नगीना, भूषण आदि।
रिपोर्ट: रामेश्वर शर्मा
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.