Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ के मधुबन पूरा बंधू मल्ल में गेहूं के खेत में लगी आग। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
RISHI RAI
मऊ के मधुबन पूरा बंधू मल्ल में गेहूं के खेत में लगी आग। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
More news from Mau and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by Namrata Shukla4
- आजमगढ़ में मुबारकपुर मैं दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल।1
- आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने नौशाद अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- *थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-058/2026 धारा 3(1), 2(ख) ( XVII) उ0प्र0 गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवा0 अधि0 1986 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को आज दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर धूसवा पथरदेवा मार्ग से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1.रामू कुशवाहा पुत्र राधा किशुन कुशवाहा साकिन सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-* 1.मु0अ0सं0-51/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बरियारपुर जनपद देवरिया।1
- *देवरिया थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी के दो कीपैड फोन, चार ब्लुटूथ नेकबैण्ड व एक ब्लुटूथ ईयरबड बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-85/26 धारा 305,331(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2),3(5) बीएनएस0 थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त राजकिशोर उर्फ घुरहू पुत्र मुन्ना सा0 परसौनी थाना झगहा जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 05.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर जगंल भुसउल स्थित बंधा के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 02 कीपैड फोन, 04 ब्लूटूथ नेकबैण्ड (अलग-अलग कम्पनी के), 01 ब्लूटूथ इयरबड बरामद करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनी है कि दिनांक 20.02.2026 को थाना रुद्रपुर पर वादी दिलीप कुमार पुत्र सुबाष चन्द्र साकिन लक्ष्मीपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि लुअटही चौराहा स्थित डी0के0 मोबाइल शाप का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा मोबाइल फोन, लैपटाप व अन्य मोबाइल एसेसरीज चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0-85/2026 धारा 305, 331(4) का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1. राजकिशोर उर्फ घुरहू पुत्र मुन्ना सा0 परसौनी थाना झगहा जनपद गोरखपुर। *बरामदगी का विवरणः-* 1.दो कीपैड फोन 2.चार ब्लुटूथ नेकबैण्ड (अलग अलग कम्पनी का) 3.एक ब्लुटूथ ईयरबड *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 श्री सौरव सिंह थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया 2.का0 बृजभान यादव थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया।1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।4