logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस लाइन सभागार में कोर्ट मोहर्रिरो की बैठक सम्पन्न मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
Ghosi, Mau•
14 hrs ago

पुलिस लाइन सभागार में कोर्ट मोहर्रिरो की बैठक सम्पन्न मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी

8204159a-2f6e-4648-b35a-6f7ade51d45d

निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए

76ebd556-753c-406f-ac69-e71c16068ffb

रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय

45a119fd-6113-4de6-b77e-fe7b0087ce09

कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।

More news from Mau and nearby areas
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    14 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आजमगढ़: जनपद की पुलिस ने नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के संकल्प को दोहराते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये है। ​आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया। ​📊 आंकड़ों में पुलिस की उपलब्धि ​आजमगढ़ पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं: ​आज की बरामदगी: 256 मोबाइल फोन (मूल्य ₹61.50 लाख)। ​वर्ष 2026 की कुल उपलब्धि: अब तक कुल 607 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। ​पिछले 26 महीनों का रिकॉर्ड: पुलिस ने कुल 3,820 मोबाइल फोन (लगभग 9.40 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए हैं। ​🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को सम्मान ​बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थाने इस प्रकार हैं: ​मुबारकपुर: 337 मोबाइल ​निजामाबाद: 310 मोबाइल ​जीयनपुर: 291 मोबाइल ​अहरौला: 255 मोबाइल ​रौनापार: 246 मोबाइल ​👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि यह अभियान नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी संसाधनों जैसे CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग इस सफलता का मुख्य कारण है। ​📣 नागरिकों के लिए जरूरी सलाह ​यदि आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आजमगढ़ पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी है: ​तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। ​भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके। ​अपरिचित व्यक्तियों से पुराने मोबाइल खरीदते समय सावधानी बरतें।
    2
    आजमगढ़: जनपद की पुलिस ने नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के संकल्प को दोहराते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से कुल 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये है।
​आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
​📊 आंकड़ों में पुलिस की उपलब्धि
​आजमगढ़ पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से मोबाइल बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं:
​आज की बरामदगी: 256 मोबाइल फोन (मूल्य ₹61.50 लाख)।
​वर्ष 2026 की कुल उपलब्धि: अब तक कुल 607 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
​पिछले 26 महीनों का रिकॉर्ड: पुलिस ने कुल 3,820 मोबाइल फोन (लगभग 9.40 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद कर नागरिकों को वापस लौटाए हैं।
​🏆 उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को सम्मान
​बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थाना क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थाने इस प्रकार हैं:
​मुबारकपुर: 337 मोबाइल
​निजामाबाद: 310 मोबाइल
​जीयनपुर: 291 मोबाइल
​अहरौला: 255 मोबाइल
​रौनापार: 246 मोबाइल
​👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि यह अभियान नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी संसाधनों जैसे CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग इस सफलता का मुख्य कारण है।
​📣 नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
​यदि आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आजमगढ़ पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी है:
​तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।
​भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके।
​अपरिचित व्यक्तियों से पुराने मोबाइल खरीदते समय सावधानी बरतें।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फिरोजाबाद -दिन दहाडे पुलिस और पशु चोर गैंग के 7 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ पुलिस मुठभेड़ में शातिर गैंग के 7 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश 1, कल्लू उर्फ फिरोज, 2 सलीम, 3 जुम्मन शाह, 4 शहजाद 5 अशरफ 6 फैजल 7 राहुल शिव कुमार पशु चोरी कर ले जा रहे थे साथी शातिर बदमाश मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी तो बदमाशों ने पुलिस पर कर दिया फायर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कल्लू उर्फ करुआ उर्फ़ फ़िरोज़ शेखनपुर थाना फरिहा निवासी गैंग के 6 साथी भी हुए घायल पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, थाना एका पुलिस की बड़ी कार्यवाही शातिर बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस चोरी किए हुए पशु 01 पिकप मैक्स भी पुलिस ने की बरामद।
    2
    फिरोजाबाद -दिन दहाडे पुलिस और पशु चोर गैंग के 7 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ 
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गैंग के 7 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश 1, कल्लू उर्फ फिरोज, 2 सलीम, 3 जुम्मन शाह, 4 शहजाद 5 अशरफ 6 फैजल 7 राहुल शिव कुमार 
पशु चोरी कर ले जा रहे थे साथी शातिर बदमाश 
मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी तो बदमाशों ने पुलिस पर कर दिया फायर 
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में कल्लू उर्फ करुआ उर्फ़ फ़िरोज़ शेखनपुर थाना फरिहा निवासी गैंग के 6 साथी भी हुए घायल 
पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज, थाना एका पुलिस की बड़ी कार्यवाही
शातिर बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस चोरी किए हुए पशु 01  पिकप मैक्स भी पुलिस ने की बरामद।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले में चल रहे मौत का कुआं के लकड़ी के जर्जर होने की खबर प्रमुखता से चलने के बाद भी प्रशासन के संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मौत के कुआं में बाईक चला रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया । स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ज्ञात हो कि अभी चार दिन पूर्व में मौत के कुआं की लकड़ियां जर्जर और टूटी हुई होने की खबर प्रकाशित के मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आख्या देने के आधार पर चलाने की अनुमति देना कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। खबर चलने के बाद भी प्रशासन द्वारा संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को मौत के कुआं शो के दौरान बाईक चला रहा युवक टूटी लकड़ियों के चलते अनियंत्रित होने से बाईक समेत गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
    2
    बिल्थरारोड। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले में चल रहे मौत का कुआं के लकड़ी के जर्जर होने की खबर प्रमुखता से चलने के बाद भी प्रशासन के संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मौत के कुआं में बाईक चला रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया । स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ज्ञात हो कि अभी चार दिन पूर्व में मौत के कुआं की लकड़ियां जर्जर और टूटी हुई होने की खबर प्रकाशित के मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आख्या देने के आधार पर चलाने की अनुमति देना कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।  खबर चलने के बाद भी प्रशासन द्वारा संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को मौत के कुआं शो के दौरान बाईक चला रहा युवक टूटी लकड़ियों के चलते अनियंत्रित होने से बाईक समेत गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने नौशाद अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात इस्लामपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने नौशाद अहमद के पुत्र मोहम्मद हस्सान पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल हस्सान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
रविवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर मार्ग पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    12 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmed
    1
    Post by Sadik Ahmed
    user_Sadik Ahmed
    Sadik Ahmed
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
    4
    मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल  राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.