logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में प्राकट्य पर्व का आयोजन किया गया। श्रीराम नवमी:- आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम #RamNavami #RamRajaSarkar #शहडोल #shahdol

6 hrs ago
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

शहडोल के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में प्राकट्य पर्व का आयोजन किया गया। श्रीराम नवमी:- आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम #RamNavami #RamRajaSarkar #शहडोल #shahdol

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *चैत्र नवरात्र में प्यासा मानपुर — कई वार्डों में गहराया जल संकट, परिषद की व्यवस्था बेपटरी* चैत्र नवरात्र जैसे आस्था के पर्व पर भी मानपुर नगर परिषद की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। 24 तारीख से नगर के 5,6,7वार्डों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। हालत यह है कि कई घरों में नल की टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं पहुंच रहा, और लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि वर्षों की लापरवाही का परिणाम है। वार्ड क्रमांक 5 से 9 तक आज तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी पुरानी पंचायत व्यवस्था पर निर्भर है। जैसे ही टंकी या बोर की मोटर खराब होती है, कई वार्डों की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। बीते तीन दिनों से मोटर खराब पड़ी है, लेकिन उसे सुधारने में परिषद की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है। दूषित पानी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन न तो कोई ठोस कार्ययोजना बनी और न ही स्थायी समाधान निकाला गया। कागजों में योजनाएं बनती रहीं और जमीन पर हालात बद से बदतर होते गए। इसी बीच स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और परिषद द्वारा जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। उस समय जांच का आश्वासन तो मिला, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।लगातार शिकायतों और गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई का अभाव यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है— आखिर कब तक मानपुर की जनता इस बदहाल व्यवस्था के बीच प्यास से जूझती रहेगी?क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित रहेंगे, या जमीनी स्तर पर भी कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
    3
    *चैत्र नवरात्र में प्यासा मानपुर — कई वार्डों में गहराया जल संकट, परिषद की व्यवस्था बेपटरी*
चैत्र नवरात्र जैसे आस्था के पर्व पर भी मानपुर नगर परिषद की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। 24 तारीख से नगर के 5,6,7वार्डों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। हालत यह है कि कई घरों में नल की टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं पहुंच रहा, और लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि वर्षों की लापरवाही का परिणाम है। वार्ड क्रमांक 5 से 9 तक आज तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी पुरानी पंचायत व्यवस्था पर निर्भर है। जैसे ही टंकी या बोर की मोटर खराब होती है, कई वार्डों की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। बीते तीन दिनों से मोटर खराब पड़ी है, लेकिन उसे सुधारने में परिषद की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है।
दूषित पानी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन न तो कोई ठोस कार्ययोजना बनी और न ही स्थायी समाधान निकाला गया। कागजों में योजनाएं बनती रहीं और जमीन पर हालात बद से बदतर होते गए।
इसी बीच स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और परिषद द्वारा जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। उस समय जांच का आश्वासन तो मिला, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।लगातार शिकायतों और गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई का अभाव यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
आखिर कब तक मानपुर की जनता इस बदहाल व्यवस्था के बीच प्यास से जूझती रहेगी?क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित रहेंगे, या जमीनी स्तर पर भी कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🇮‌🇫‌🇼‌🇯‌ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ #IFWJ #इंडियंफेडरेशनफवर्किंगजर्नीलीसैंट्स #Amarkantak #shahdol #viralvideos journalismUnity PressUnity MediaPower Shahdol MadhyaPradesh
    1
    🇮‌🇫‌🇼‌🇯‌ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ
#IFWJ #इंडियंफेडरेशनफवर्किंगजर्नीलीसैंट्स #Amarkantak #shahdol #viralvideos journalismUnity PressUnity MediaPower
Shahdol MadhyaPradesh
    user_Manoj Singh
    Manoj Singh
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    2 hrs ago
  • Post by जुनैद खान jk न्यूज
    1
    Post by जुनैद खान jk न्यूज
    user_जुनैद खान jk न्यूज
    जुनैद खान jk न्यूज
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार जिले के पाली थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्वारा जुलूस के दौरान एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। धार्मिक माहौल के बीच हुई इस अचानक हिंसक घटना ने पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान मंगलू के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक है। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान वह मौके पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के उस पर चाकू से कई वार किए और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंगलू को तुरंत पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बनी हुई है, हालांकि लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य हमलावर अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
    1
    ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले के पाली थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्वारा जुलूस के दौरान एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। धार्मिक माहौल के बीच हुई इस अचानक हिंसक घटना ने पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान मंगलू के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक है। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान वह मौके पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के उस पर चाकू से कई वार किए और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंगलू को तुरंत पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बनी हुई है, हालांकि लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य हमलावर अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    1
    Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    user_सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    सतीश पांडे मध्य प्रदेश
    Newspaper publisher पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *चैत्र नवरात्र में प्यासा मानपुर — कई वार्डों में गहराया जल संकट, परिषद की व्यवस्था बेपटरी* चैत्र नवरात्र जैसे आस्था के पर्व पर भी मानपुर नगर परिषद की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। 24 तारीख से नगर के 5,6,7वार्डों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। हालत यह है कि कई घरों में नल की टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं पहुंच रहा, और लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि वर्षों की लापरवाही का परिणाम है। वार्ड क्रमांक 5 से 9 तक आज तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी पुरानी पंचायत व्यवस्था पर निर्भर है। जैसे ही टंकी या बोर की मोटर खराब होती है, कई वार्डों की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। बीते तीन दिनों से मोटर खराब पड़ी है, लेकिन उसे सुधारने में परिषद की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है। दूषित पानी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन न तो कोई ठोस कार्ययोजना बनी और न ही स्थायी समाधान निकाला गया। कागजों में योजनाएं बनती रहीं और जमीन पर हालात बद से बदतर होते गए। इसी बीच स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और परिषद द्वारा जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। उस समय जांच का आश्वासन तो मिला, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।लगातार शिकायतों और गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई का अभाव यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है— आखिर कब तक मानपुर की जनता इस बदहाल व्यवस्था के बीच प्यास से जूझती रहेगी?क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित रहेंगे, या जमीनी स्तर पर भी कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
    3
    *चैत्र नवरात्र में प्यासा मानपुर — कई वार्डों में गहराया जल संकट, परिषद की व्यवस्था बेपटरी*
चैत्र नवरात्र जैसे आस्था के पर्व पर भी मानपुर नगर परिषद की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। 24 तारीख से नगर के 5,6,7वार्डों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। हालत यह है कि कई घरों में नल की टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं पहुंच रहा, और लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि वर्षों की लापरवाही का परिणाम है। वार्ड क्रमांक 5 से 9 तक आज तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी पुरानी पंचायत व्यवस्था पर निर्भर है। जैसे ही टंकी या बोर की मोटर खराब होती है, कई वार्डों की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। बीते तीन दिनों से मोटर खराब पड़ी है, लेकिन उसे सुधारने में परिषद की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है।
दूषित पानी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन न तो कोई ठोस कार्ययोजना बनी और न ही स्थायी समाधान निकाला गया। कागजों में योजनाएं बनती रहीं और जमीन पर हालात बद से बदतर होते गए।
इसी बीच स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और परिषद द्वारा जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। उस समय जांच का आश्वासन तो मिला, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।लगातार शिकायतों और गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई का अभाव यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
आखिर कब तक मानपुर की जनता इस बदहाल व्यवस्था के बीच प्यास से जूझती रहेगी?क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित रहेंगे, या जमीनी स्तर पर भी कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहडोल। रामनवमी के पावन अवसर पर सोहागपुर स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा जैसे ही मार्गों से गुजरती हुई मस्जिद के सामने पहुंची, वहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा शोभायात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, गले मिलकर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ठंडा पानी, शरबत का वितरण किया गया और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को सम्मानित किया गया। इस अनूठे दृश्य को देखकर लोग बेहद खुश नजर आए। सोहागपुर ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। यहां वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए दोनों समुदायों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सफ़ी उल्ला हन्नान खान सज्जाद खान अब्बास खान सूफियान खान शहजादा जुबैर यासिफ विक्की पिंटू नफीस शादाब जीशान भोले शंकर अग्रवाल सहित मुस्लिम समाज के दर्जनों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सोहागपुर का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।
    2
    शहडोल। रामनवमी के पावन अवसर पर सोहागपुर स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा जैसे ही मार्गों से गुजरती हुई मस्जिद के सामने पहुंची, वहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा शोभायात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, गले मिलकर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ठंडा पानी, शरबत का वितरण किया गया और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को सम्मानित किया गया। इस अनूठे दृश्य को देखकर लोग बेहद खुश नजर आए। सोहागपुर ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। यहां वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए दोनों समुदायों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सफ़ी उल्ला हन्नान खान सज्जाद खान अब्बास खान सूफियान खान शहजादा जुबैर यासिफ विक्की पिंटू नफीस शादाब जीशान भोले शंकर अग्रवाल सहित मुस्लिम समाज के दर्जनों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सोहागपुर का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।
    user_Manoj Singh
    Manoj Singh
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.