Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय यादवकुशीनगरपडरौना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Breaking - कुशीनगर - DIOS कार्यालय के अवैध कर्मचारी के खिलाफ फूटा अध्यापकों का गुस्सा - अवैध रूप से जमे सिद्धेश्वर उर्फ सोनू तिवारी की हटाने की मांग - डीआईओएस की कृपा से अवैध रूप कार्यालय में जमा है सोनू तिवारी - राजकीय जिला पुस्तकालय में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी हैं सोनू तिवारी - डीआईओएस कार्यालय में अवैध रूप से करते हैं काम - उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन - मांग पूरी ना होने पर कॉपी मूल्याकंन के बहिष्कार की चेतावनी1
- कुशीनगर का खुबसूरत जगह देखो आरटीओ कार्यालय रविन्द्रनगरधुस वाहन लाइसेंस केन्द्र देखीए कुशीनगर पडरौना रविंद्रनगरधुस में बने पर आरटीओ कार्यालय परिसर बनाए गए लाइसेंस प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षण कराकर आवेदकों को दिया जाता है लाइसेंस जनहित में कुछ वीडियो आपको शेयर कर रहा हूं आप लोग हमारे खबर को शेयर करें कमेंट करें1
- Post by विजय यादवकुशीनगरपडरौना1
- मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने जनगणना प्रशिक्षण, राजस्व वादों एवं शिकायत निस्तारणों का किया समीक्षा कुशीनगर /मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल श्री अनिल ढींगरा ने आज जनपद कुशीनगर के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनगणना से सम्बंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास से संबंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य एवं उसका महत्व भली-भांति समझ लेना चाहिए। यदि किसी को कोई दुविधा या असमंजस हो तो संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद प्रत्येक प्रगणक को क्षेत्र आवंटित किया जाता है, जिसमें वे घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सर्वे कर सभी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए तथा किसी भी परिवार की जानकारी अधूरी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक की जाएगी। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी 2027 तक सम्पन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर राजस्व विभाग की धारा-24, धारा-34, धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वादों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुराने वादों की सुनवाई कर आदेश पारित करते हुए इस माह के अंत तक अधिकतम पुराने मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन न्यायालय की कार्यवाही की स्वयं निगरानी करें। एसआईआर की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मैपिंग के बाद जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उनसे फार्म भरवाकर पेंडेंसी समाप्त की जाए। ऐसे बूथों को चिन्हित किया जाए जहाँ 10 से कम फार्म भरे गए हैं और संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी चिन्हित करने तथा उनके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं को विशेष रूप से सूची में जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान फार्म-8, एनआरआई, ईपी रेशियो आदि की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने भूमि सुधार, लोकवाड़ी, संयुक्त कार्यालय, नजारत, जिला पूर्ति कार्यालय सहित अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं इंडेक्स तैयार करने के निर्देश दिए। भ्रमण एवं बैठक के दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- कुशीनगर मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के साथ जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक महिला और एक सपेरा समेत कुल 4 लोग सांप के काटने के शिकार हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा तत्काल कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पहली घटना सेवरही नगर के बाबू गेंदा सिंह वार्ड नंबर-5 की है। यहां एक घर में जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय सपेरा मैनेजर अंसारी पुत्र लक्ष्मण अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोबरा को पकड़कर बोरे में डाल लिया, लेकिन झोले में रखते समय सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद सपेरा ने खुद ही घाव पर चीरा लगाया और बिना किसी झाड़-फूंक के सीधे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर भर्ती हो गए। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। दूसरी घटना तमकुहीराज क्षेत्र के मथौली गांव निवासी आमोद पुत्र हरिकिशुन के साथ हुई। वह पथरहवा इलाके में कबाड़ खरीदने गए थे। इसी दौरान खुले में शौच के लिए गए समय उन्हें सांप ने डस लिया। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। तीसरी घटना पड़ोसी राज्य बिहार के खलवा पट्टी गांव की है। यहां एक वृद्ध किसान खेत में फसल की सिंचाई करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पैर से सांप दब जाने पर उसने किसान को काट लिया। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चौथी घटना जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा गांव की है। यहां घर की सफाई के दौरान करीब 50 वर्षीय महिला सर्पदंश का शिकार हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज उनकी देखरेख में चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों को सावधानी बरतने और किसी भी घटना पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।4
- 📍 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के एक सरकारी स्कूल की छात्रा ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस नन्ही बच्ची ने सिर्फ थर्मोकोल के टुकड़ों की मदद से अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-22 रैप्टर का उड़ने वाला मॉडल तैयार कर दिया। ✈️ बिना किसी महंगे उपकरण या लैब के, अपने हुनर और जज़्बे के दम पर बनाए गए इस मॉडल ने शिक्षकों और स्थानीय लोगों को गर्व से भर दिया है। यह उदाहरण साबित करता है कि प्रतिभा साधनों की मोहताज नहीं होती — जरूरत होती है तो सिर्फ अवसर और सही मार्गदर्शन की। 🌟 शिक्षकों का कहना है कि यदि ऐसे बच्चों को उचित संसाधन और मंच मिले, तो यही प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी। यह कहानी सिर्फ एक मॉडल विमान की नहीं, बल्कि उस नए भारत की है जहां सपने छोटे नहीं — अवसर छोटे पड़ जाते हैं। 🇮🇳 👉 सच में, देश बदल रहा है… और ये बच्चे उसका भविष्य हैं। #SundayMotivation #NewIndia #YoungTalent #GovernmentSchool #ProudMoment1
- कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त, जल्द जारी होगा शेड्यूल कुशीनगर। जनपदवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही उड़ानों की समयसारिणी (शेड्यूल) घोषित की जाएगी। इस संबंध में आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भेंट कर कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू करने के विषय पर चर्चा की गई। मंत्री ने आश्वस्त किया कि तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, अब शीघ्र ही उड़ान सेवाओं के संचालन की घोषणा की जाएगी। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही बौद्ध पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने पर क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। जनपद के लोगों ने इस पहल के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई है। ✈️1