Shuru
Apke Nagar Ki App…
सानवाड़ा के पास नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर घायल पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
Journalist arif Pathan
सानवाड़ा के पास नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर घायल पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आबूरोड। गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 में विद्युत विभाग कार्यालय के पीछे पूर्व में हुए अवैध निर्माण को नगर पालिका ने किया ध्वस्त। अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया का सख्त रूप। अवैध निर्माण को लेकर पूर्व में चलाई गई थी सिलसिलेवार खबर। पूर्व में पदस्थापित अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव की आशंका के चलते नहीं हुई थी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही। हाल ही में पद स्थापित अधिशासी अधिकारी झिंगोनिया ने किया स्पष्ट "अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण किसी भी स्थिति में नहीं है स्वीकार"। अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त साथ ही अतिक्रमणकरियो का सामान बिना किसी पूर्व सूचना के किया जाएगा जप्त, किसी भी परिस्थिति में कोई भी सिफारिश पर नहीं होगा अमल। अधिशासी अधिकारी अनिल झिंगोनिया की अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही से आमजन एवं राहगीर दिखे संतुष्ट।2
- बाली में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय नववर्ष का उत्सव मनाया गया। यह आयोजन विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस अवसर पर विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने घोष के साथ 'भारतीय नववर्ष मंगलमय हो' के उद्घोष लगाए। उन्होंने दुकानों, मुख्य चौराहे, राजकीय अस्पताल और पुलिस थाना सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को तिलक लगाया और मुंह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समिति के लकमाराम चौधरी, जीवाराम कुमावत, प्रधानाचार्य हीरालाल कुमावत, सोहनलाल, गजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार माली, भंवरलाल मारू, भंवरलाल वर्मा, रमेश कुमार चौधरी, भरत कुमार, कैलाश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, गुड्डी सुथार, दीपिका परिहार, रुद्राक्षी मांगलिया, कांता राजपुरोहित, गंगा सुथार, दीपिका गोस्वामी, शीतल, सरोज कुमारी और लीला सीरवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।1
- आदर्श विद्या मंदिर सिरोड़ी में गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिन्दु नव वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम में विद्या मंदिर के आचार्या कृष्णा वैष्णव व अंजू कुमारी ने वाराई माताजी मन्दिर के आगे रंगोली बनाई तथा भैया बहिनों द्वारा तिलक मोली के साथ गुड द्वारा मुँह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। प्रवक्ता कृष्णा वैष्णव ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के दिन विद्यालय पंचांग का विमोचन किया गया जिसमें समस्त समिति पदाधिकारीगण सहित गांव के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य किशोर कुमार सैन ने बताया की आज के युग में हम सब इस नववर्ष को भुल गये है । आज के दिन ही इस सृष्टि की रचना का प्रारम्भ, संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म, भगवान राम का राज्याभिषेक, संवत का शुभारंभ दिवस, भगवान विष्णु का प्रथम अवतार इत्यादि माना गया है।1
- Post by Lake City News Rajasthan1
- बाघपुरा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार1
- [20/03, 2:24 pm] kamleshsharma843212: सत्यनारायण मंदिर लालचंद ट्रस्ट जालौर में आयोजित कार्यक्रम में वित्त फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजी लाल दवे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम सबको मिलकर सभी ब्राह्मणों के विकास के लिए मिलकर प्रयास करना होगा इस दौरान उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज में बालिका शिक्षा बढ़ावा देना होगा साथ उन्होंने युवाओं से नशे पत्ते से दूर रहने की बात कही [20/03, 2:24 pm] kamleshsharma843212: सत्यनारायण मंदिर लालचंद ट्रस्ट जालोर के संचालक लक्ष्मीनारायण दवे के नेतृत्व में जालोर जिले के श्रीमाली ब्राह्मणों द्वारा विप्र फोंडेसन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रीमान चिरंजीलाल दवे का समान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाज के सदस्यों ने भाग लिया एवं समाज के वरिष्ट जन जिसमें जालौर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष श्रीमान सुरेन्द्र जी दवे , लेखराज दवे , शांति[20/03, 2:24 pm] kamleshsharma843212: सत्यनारायण मंदिर लालचंद ट्रस्ट जालौर में आयोजित कार्यक्रम में वित्त फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजी लाल दवे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम सबको मिलकर सभी ब्राह्मणों के विकास के लिए मिलकर प्रयास करना होगा इस दौरान उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज में बालिका शिक्षा बढ़ावा देना होगा साथ उन्होंने युवाओं से नशे पत्ते से दूर रहने की बात कही [20/03, 2:24 pm] kamleshsharma843212: सत्यनारायण मंदिर लालचंद ट्रस्ट जालोर के संचालक लक्ष्मीनारायण दवे के नेतृत्व में जालोर जिले के श्रीमाली ब्राह्मणों द्वारा विप्र फोंडेसन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रीमान चिरंजीलाल दवे का समान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाज के सदस्यों ने भाग लिया एवं समाज के वरिष्ट जन जिसमें जालौर श्रीमाली समाज के अध्यक्ष श्रीमान सुरेन्द्र जी दवे , लेखराज दवे , शांति लाल दवे ,पवन दवे , ओमप्रकाश ठाकुर , सुरेन्द्र नाग , पुरण प्रकाश नाग , देवेंद्र ठाकुर ,धनराज दवे , मफत लाल दवे ,सुरेश दवे , प्रदीप दवे , जगदीश दवे ,रमेश दवे,प्रवीण शास्त्री आहोर,कांतिलाल दवे ,अंकित दवे,जुगल दवे , मनमोहन दवे , खुशवंत नाग,एवं समाज के सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया तथा सहने भोजन का भी आयोजन किया गया लाल दवे ,पवन दवे , ओमप्रकाश ठाकुर , सुरेन्द्र नाग , पुरण प्रकाश नाग , देवेंद्र ठाकुर ,धनराज दवे , मफत लाल दवे ,सुरेश दवे , प्रदीप दवे , जगदीश दवे ,रमेश दवे,प्रवीण शास्त्री आहोर,कांतिलाल दवे ,अंकित दवे,जुगल दवे , मनमोहन दवे , खुशवंत नाग,एवं समाज के सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया तथा सहने भोजन का भी आयोजन किया गया2
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* पिंडवाड़ा में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए बारिश का दौर शुरू हो गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ हुई इस अनियमित बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।बेमौसम हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खासकर गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। कई किसान पहले ही फसल कटाई की तैयारी में थे, ऐसे में यह बारिश उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और बाजारों में भी आवाजाही कम नजर आई। लोग छाता लेकर निकलते दिखाई दिए, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम के इस अचानक बदलाव को लेकर किसान चिंतित हैं और प्रशासन से फसल नुकसान के आकलन की मांग कर सकते हैं।1
- हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में मोटर साइकिल, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजयमान हो उठा। रैली मे गौ माता की झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों मे आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। रैली नया खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बनाया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- पाली, जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा व जिला प्रभारी सचिव पी रमेश ने गुरूवार को पाली जिले के दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान खर्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि बजट घोषणाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे, उन्होंने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा कर तेजी से कार्य करने के लिये कहा। बैठक में प्रभारी मंत्री खर्रा ने व प्रभारी सचिव रमेश आगामी दिनों में ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति तैयारी,समर कंटींजेंसी प्लान , पेयजल आपूर्ति की स्थिति, टैंकर प्रबंधन एवं वैकल्पिक स्रोतों की उपलब्धता, हैण्डपंप नलकूप, बजट घोषणाओं (वर्ष 2024-25 एवं 2025-26) की प्रगति की समीक्षा ,बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, लंबित घोषणाओं के कारण एवं समयबद्ध पूर्णता की कार्ययोजना, बजट वर्ष 2026-27 की घोषणाओं हेतु भूमि आवंटन की समीक्षा की व भूमि की उपलब्धता एवं आवंटन की स्थिति , समाधान के बारे में विस्तार से आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पंच गौरव कार्यक्रम की प्रगति , वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ,जिले के चयनित उत्पादों का विकास एवं विपणन ,स्थानीय उद्यमिता एवं रोजगार के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्रवृत्तियां ,अन्य महत्वपूर्ण राज्य स्तर पर लम्बित मुद्दे, विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की व प्रगति लाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त नमो नर्सरी की तैयारी ,पौधरोपण अभियान की तैयारी एवं नर्सरी की स्थिति, लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन एवं वितरण के लिये कार्ययोजना , विद्यालय भवनों की स्थिति एवं मरम्मत कार्य स्कूल भवनों की भौतिक स्थिति का आंकलन,आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा उपायों की प्रगति, . राईजिग राजस्थान के तहत हुये एम.ओ.यू. की समीक्षा की व जिला स्तरीय विशेष मुद्दों के बारे में जानकारी ली व जिला स्तरीय विशेष मुद्दों का चिन्हीकरण उनके समाधान के लिये कार्ययोजना सुझाव भी लिये। बैठक में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में बजट घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा , डीएफओ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी , उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत , नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सुनील भंडारी , त्रिलोक चौधरी , उपस्थित रहे। ----- प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में बजट प्रावधानों के बारे में जानकारी दी पाली/जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज गुरूवार को सर्किट हाउस में मीडीया से प्रेस वार्ता लेकर बजट 2026 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारा प्रयास है कि राज्य में हर वर्ग व क्षेत्र का संतुलित व समग्र विकास हो व इसके लिये उस अनुरूप कार्ययोजना , समयबद्व क्रियान्वयन व गुणवत्तापूर्ण पर बल दे रहे है। उन्होंने इस अवसर पर विस्तार से बजट के बारे में विभिन्न योजनाओं कार्या के प्रावधानों की जानकारी दीं। इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव पी रमेश , जिला कलक्टर एलएन मंत्री , जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन , अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा , प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, डीएफओ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ,, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सुनील भंडारी , त्रिलोक चौधरी , व मीडीयाकर्मी उपस्थित रहे। ---------------------------1