Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदयपुर जिले मे गुरुवार रात्रि तेज हवाओ के साथ हुई बारिश
Lake City News Rajasthan
उदयपुर जिले मे गुरुवार रात्रि तेज हवाओ के साथ हुई बारिश
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Lake City News Rajasthan1
- Post by Kisanlaljoshi3777@gmail.com2
- उदयपुर जिले के घासा में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ, उप शाखा मावली (बी) के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील एवं पंचायत समिति मुख्यालय पर भारतीय नव वर्ष का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समूचा क्षेत्र सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों और शिक्षक साथियों ने आमजन को तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं का संदेश दिया।1
- बाघपुरा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।1
- डूंगला- एलवामाता मंदिर पर नवरात्रा स्थापना को लेकर विधि विधान से घट स्थापित कर नवरात्रा पर्व की शुरुवात की । इस अवसर पर मासिक भंडार खोला गया। भंडार से 2 लाख 63 हजार रुपया निकला। लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने नवरात्रि पर 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया इस मौके पर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद ले और आयोजित मेले में भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाएं वही मेले में आयोजित कार्यक्रम भजन संध्या का लाभ ले। घट स्थापना एवम भंडार गणना के मौके पर लोक न्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के साथ दुर्गा शंकर शर्मा, ओंकार लाल व्यास ,पूरणमल अहीर के साथ अन्य सदस्य एवम ग्रामीण उपस्थित थे।2
- उदयपुर जिले के भूतपुरा में नेशनल हाइवे रोड़ के पास गुरुवार को सड़क क्रॉस कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। डबोक थाना पुलिस के हेड कॉस्टबल मुकेश खटीक ने बताया की भूतपुरा निवासी कैलाश अपने गांव की तरफ से आकर हाईवे रोड पर जाने के लिए सर्विस लेन रोड को क्रॉस कर रहा था। इस दौरान एक मिनी बस रॉन्ग साइड में सर्विस लेन पर उदयपुर की तरफ से आकर भटेवर होते हुए भींडर जारही थी।1