Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया शुभारंभ समस्तीपुर में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया शुभारंभ #HindiNews #BiharNews #khabarbihar #newsbihar #SamastipurNews
NK (पत्रकार)
समस्तीपुर में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया शुभारंभ समस्तीपुर में ‘स्व-गणना’ की शुरुआत, डीएम रोशन कुशवाहा ने किया शुभारंभ #HindiNews #BiharNews #khabarbihar #newsbihar #SamastipurNews
More news from बिहार and nearby areas
- 🔴#बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर कुशवाहा समाज में उत्साह बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद कुशवाहा समाज में उत्साह का माहौल दिख रहा है। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से समस्तीपुर शहर के आजाद नगर वार्ड 35 न्यू कालोनी स्थित जीपीएस परिसर में सीएम सम्राट चौघरी के आभार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सम्राट चौघरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा, जदयू सहित एनडीए गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चौघरी का मुख्य मंत्री बनाना न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे कुशवाहा समाज और विकासवादी राजनिति के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जनता को यह उम्मीद है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को और अधिक गति देंगे. इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष सहित अतिथियों को पाग चादर देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सह भाजपा के दरभंगा जिला प्रभारी उमेशचंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया. मौके पर अनंत कुशवाहा, डॉ सुनील कुमार, अरविन्द कुशवाहा, डॉ ब्रजेश कुमार, अधिवक्ता रंजन कुमार, सचिन कुशवाहा, अरविन्द कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, मनोज मेहता, सुरेश कुशवाहा, जदयू नेता अंजनी कुमार समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। <1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- दरभंगा में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा कर्पूरी चौक से शुरू होकर लहरिया सराय ऑडिटोरियम तक पहुंची। यात्रा के दौरान “परशुराम की जय” के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में परशुराम वंशज दूर-दूर से शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। लहेरियासराय ऑडिटोरियम पहुंचने के बाद पूजन उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान मिथिला-मैथिली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं समाजसेवी मन्नू चौधरी ने भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाज से सहयोग की अपील की।1
- Post by Vaanishree News1
- समस्तीपुर | [20 अप्रैल2026] आज समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 'जन संवाद कार्यक्रम' के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। प्रमुख बिंदु: कुल मामलों की सुनवाई: आज के जनता दरबार में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने विस्तार से चर्चा की। विभागवार शिकायतें: सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (06) से जुड़े रहे, जिनमें मुख्य रूप से जमीन की मापी और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी की शिकायत की गई। इसके अतिरिक्त, आपूर्ति विभाग के 2, ICDS के 2 और नल-जल योजना (PHED) का 1 मामला सामने आया। एक मामला थाना स्तर पर शनिवार को होने वाली नियमित बैठकों से संबंधित था। अधिकारियों को सख्त निर्देश: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना। मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (PHED), जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि: "जनता की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। फाइलों को लंबित न रखें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (Action Taken Report) अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराएं।" विशेष ध्यान: भूमि विवादों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली बैठकों को और प्रभावी बनाया जाए ताकि छोटे विवादों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके। 1
- *भाकपा(माले) का दो दिवसीय 11वें समस्तीपुर जिला सम्मेलन का समापन* *भाजपा के बुलडोज़र राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प।*1
- Post by Santu Kumar SAH1
- समस्तीपुर में खानपुर प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर खेरी पंचायत में आज परशुराम जयंती के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण स्थल पर विधिवत ध्वजारोहण कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया।1