logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला आरक्षण बिल पर घमासान: सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा- “महिलाओं के साथ हुआ धोखा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आरक्षण बिल लाया गया, लेकिन महिलाओं का अपमान किया गया। उनका आरोप है कि कांग्रेस, डीएमके, एसपी और राजद इस पर खुशी मना रहे थे, जबकि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। सीएम ने कहा कि अगर बिल पारित हो जाता तो लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाती, जिनमें 216 महिला सांसद होतीं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की बहन सदन जा सकती हैं, अखिलेश यादव की पत्नी जा सकती हैं, लेकिन आम महिलाओं को मौका नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी आरक्षण नहीं दिया और नेहरू के समय से ही आरक्षण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अब एनडीए गांव-गांव जाकर लोगों से पूछेगा कि आम महिला कब सांसद बनेगी। सम्राट चौधरी ने 17 अप्रैल को इतिहास का काला दिन बताया। वहीं मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कुछ परिवारों की महिलाएं सांसद बनती हैं, लेकिन शोषित तबके की महिलाएं पीछे रह जाती हैं। स्नेहलता कुशवाहा ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता तो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ जाती। ज्योति मांझी ने भी कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर सरकार गंभीर है और इस विषय को लेकर जनता के बीच जाएंगे। महिला आरक्षण को लेकर अब बिहार की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तेज होने की संभावना है। Byte: सम्राट चौधरी, बिहार मुख्यमंत्री

5 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•
5 hrs ago

महिला आरक्षण बिल पर घमासान: सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा- “महिलाओं के साथ हुआ धोखा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आरक्षण बिल लाया गया, लेकिन महिलाओं का अपमान किया गया। उनका आरोप है कि कांग्रेस, डीएमके, एसपी और राजद इस पर खुशी मना रहे थे, जबकि यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। सीएम ने कहा कि अगर बिल पारित हो जाता तो लोकसभा में सांसदों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाती, जिनमें 216 महिला सांसद होतीं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की बहन सदन जा सकती हैं, अखिलेश यादव की पत्नी जा सकती हैं, लेकिन आम महिलाओं को मौका नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी आरक्षण नहीं दिया और नेहरू के समय से ही आरक्षण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अब एनडीए गांव-गांव जाकर लोगों से पूछेगा कि आम महिला कब सांसद बनेगी। सम्राट चौधरी ने 17 अप्रैल को इतिहास का काला दिन बताया। वहीं मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कुछ परिवारों की महिलाएं सांसद बनती हैं, लेकिन शोषित तबके की महिलाएं पीछे रह जाती हैं। स्नेहलता कुशवाहा ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता तो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ जाती। ज्योति मांझी ने भी कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर सरकार गंभीर है और इस विषय को लेकर जनता के बीच जाएंगे। महिला आरक्षण को लेकर अब बिहार की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तेज होने की संभावना है। Byte: सम्राट चौधरी, बिहार मुख्यमंत्री

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    5 hrs ago
  • समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काली पीठ मंदिर में 15 मार्च को हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जबकि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद वह माता काली की प्रतिमा से चांदी का मुकुट उतारता है और दरवाजे की ओर जाते हुए नजर आता है। घटना को लेकर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोर की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं मंदिर के पुजारी बसंत झा ने बताया कि 15 तारीख की रात्रि पूजा के बाद लगभग 9:00 बजे मंदिर का द्वार बंद कर विश्राम करने आ गए थे और मध्य रात्रि में मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के चांदी के मुकुट और दो पीतल की मूर्ति दुर्गा मां और तारा मां को चोर ले गया सुबह देखा तो ताला टूटा हुआ था और मंदिर खुली हुई यह देखकर हमने प्रशासन को सूचना दी थी प्रशासन जांच में जूटी है वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है b
    1
    समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काली पीठ मंदिर में 15 मार्च को हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जबकि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद वह माता काली की प्रतिमा से चांदी का मुकुट उतारता है और दरवाजे की ओर जाते हुए नजर आता है।
घटना को लेकर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोर की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं मंदिर के पुजारी बसंत झा ने बताया कि 15 तारीख की रात्रि पूजा के बाद लगभग 9:00 बजे मंदिर का द्वार बंद कर विश्राम करने आ गए थे और मध्य रात्रि में मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के चांदी के मुकुट और दो पीतल की मूर्ति दुर्गा मां और तारा मां को चोर ले गया सुबह देखा तो ताला टूटा हुआ था और मंदिर खुली हुई यह देखकर हमने प्रशासन को सूचना दी थी प्रशासन जांच में जूटी है वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है
b
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    6 hrs ago
  • *समस्तीपुर : सांप काटने से मृत घोषित युवती की श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, होने वाली थी शादी*
    1
    *समस्तीपुर : सांप काटने से मृत घोषित युवती की श्मशान में अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, होने वाली थी शादी*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • दरभंगा में परशुराम की जयंती पर निकली शोभा यात्रा में बोले नीला में भीड़ और पीला में साइड क्या है?
    1
    दरभंगा में परशुराम की जयंती पर निकली शोभा यात्रा में बोले नीला में भीड़ और पीला में साइड क्या है?
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter Darbhanga, Bihar•
    54 min ago
  • अनुमंडल व्यवहार न्यायालय पटोरी का निर्माण अनुमंडल मुख्यालय पटोरी में कराने हेतु मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद स्थित डाकबंगला में प्रमुख जवाहर लाल राय के नेतृत्व हो रही है बड़ी बैठक इस अवसर पर समाजसेवी पिंकू सिंह का सम्बोधन
    1
    अनुमंडल व्यवहार न्यायालय पटोरी का निर्माण अनुमंडल मुख्यालय पटोरी में कराने हेतु मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद स्थित डाकबंगला में प्रमुख जवाहर लाल राय के नेतृत्व हो रही है बड़ी बैठक इस अवसर पर  समाजसेवी पिंकू सिंह का सम्बोधन
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • दरभंगा में पब्लिक स्कूल बेला का जलवा! 98.6% के साथ अंजली नायक बनी जिला टॉपर
    1
    दरभंगा में पब्लिक स्कूल बेला का जलवा! 98.6% के साथ अंजली नायक बनी जिला टॉपर
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    1 hr ago
  • सीतामढ़ी जिला के परसौनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे सुन्दर गामा गांव निवासी 60 वर्षीय दीपिया देवी पति बिंदेश्वर पासवान, गैस का केवाईसी करवाकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान काली मंदिर के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दरभंगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बाइक पर चार युवक सवार थे, जिनकी उम्र करीब 20 वर्ष थी। महिला के भतीजे बैजू कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह हादसा पूरी तरह से सड़क दुर्घटना का मामला है, जिसने उनके परिवार से एक सदस्य छीन लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    सीतामढ़ी जिला के परसौनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे सुन्दर गामा गांव निवासी 60 वर्षीय दीपिया देवी  पति बिंदेश्वर पासवान, गैस का केवाईसी करवाकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान काली मंदिर के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दरभंगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बाइक पर चार युवक सवार थे, जिनकी उम्र करीब 20 वर्ष थी।
महिला के भतीजे बैजू कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह हादसा पूरी तरह से सड़क दुर्घटना का मामला है, जिसने उनके परिवार से एक सदस्य छीन लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव  परिजनों को सौंप दिया गया 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.