logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट में किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलू किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि धरने के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि आलू किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाया जाए तथा उनकी बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आलू किसान पूरी तरह से परेशान और बर्बादी की कगार पर है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद महंगी होने के साथ ही आलू के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आलू का उचित रेट तय करना चाहिए, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1 hr ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट में किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा

कि आलू किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि धरने के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि आलू किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाया जाए तथा

उनकी बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आलू किसान पूरी तरह से परेशान और बर्बादी की कगार पर है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद महंगी होने के साथ ही आलू के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई

ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आलू का उचित रेट तय करना चाहिए, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आलू के दाम ने किसानों का बढ़ाया दर्द, 18 को कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरेंगे अन्नदाता,सिर पर आलू का पैकेट रख अजय अनमोल ने निकाला मार्च कन्नौज संवाददाता। आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों के साथ बैठक कर आलू की गिरती कीमतों और बाजार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पंचायत के दौरान किसान नेता अजय अनमोल ने आलू मार्च निकालकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर किसानों के बीच मार्च किया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही। अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शीतगृहों में भंडारित आलू का भंडारण शुल्क सरकार द्वारा जमा कराने, उत्तर प्रदेश में आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने और हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा चिप्स/हॉलैंड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों ने कम भाव मिलने पर भाव-अंतर योजना लागू करने, देशभर में रेल से आलू भेजने पर मंदी के दौरान रेल भाड़ा माफ करने, आलू के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को परिवहन में मिलने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग रखी। किसानों के संपूर्ण कर्ज समाप्त करने के साथ ही राशन की दुकानों, गोशालाओं और अन्य सरकारी योजनाओं में आलू के उपयोग की मांग भी उठाई गई। अजय अनमोल ने किसानों से कहा कि मांगों को लेकर 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, संगीत कटियार,सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, सुनील कटियार, विजय कटियार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    आलू के दाम ने किसानों का बढ़ाया दर्द, 18 को कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरेंगे अन्नदाता,सिर पर आलू का पैकेट रख अजय अनमोल ने निकाला मार्च
कन्नौज संवाददाता। आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों के साथ बैठक कर आलू की गिरती कीमतों और बाजार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
पंचायत के दौरान किसान नेता अजय अनमोल ने आलू मार्च निकालकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर किसानों के बीच मार्च किया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही।
अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शीतगृहों में भंडारित आलू का भंडारण शुल्क सरकार द्वारा जमा कराने, उत्तर प्रदेश में आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने और हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा चिप्स/हॉलैंड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई।
इसके अलावा किसानों ने कम भाव मिलने पर भाव-अंतर योजना लागू करने, देशभर में रेल से आलू भेजने पर मंदी के दौरान रेल भाड़ा माफ करने, आलू के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को परिवहन में मिलने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग रखी। किसानों के संपूर्ण कर्ज समाप्त करने के साथ ही राशन की दुकानों, गोशालाओं और अन्य सरकारी योजनाओं में आलू के उपयोग की मांग भी उठाई गई।
अजय अनमोल ने किसानों से कहा कि मांगों को लेकर 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, संगीत कटियार,सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, सुनील कटियार, विजय कटियार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office
    1
    Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी में गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ में प्रभावित उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी में गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ में प्रभावित है 70 से 80 गांव जो बाढ़ से प्रभावित है और शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लग रहे हैं वही बात की जाए फसले बाढ़ के पानी से डूब चुकी है और खराब होने पर मजबूर हो चुकी है मक्का जुड़ी धान की इन फसलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है इससे फासले खराब हो सकती है अगर अधिक दिन तक पानी भारी रहने से फासले खराब हो जाएगी किसान चिंतित है कि उनके फैसले जो खराब हो रही है उस बात से चिंतित है किसान धौरहरा ऐड़ा भदर कुशलपुरवा उगडनपुर खंदारिया सेवारामपुरवा दिसौली औरेनी 50 अधिक गांव की फसले बाढ़ के पानी से डूब चुकी है फासले खराब होने पर मजबूर
    1
    उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी में गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ में प्रभावित
उत्तर प्रदेश जिला हरदोई विकासखंड साण्डी में गंगा और रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव बाढ़ में प्रभावित है 70 से 80 गांव जो बाढ़ से प्रभावित है और शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लग रहे हैं वही बात की जाए फसले बाढ़ के पानी से डूब चुकी है और खराब होने पर मजबूर हो चुकी है मक्का जुड़ी धान की इन फसलों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है इससे फासले खराब हो सकती है अगर अधिक दिन तक पानी भारी रहने से फासले खराब हो जाएगी किसान चिंतित है कि उनके फैसले जो खराब हो रही है उस बात से चिंतित है किसान धौरहरा ऐड़ा भदर कुशलपुरवा उगडनपुर खंदारिया सेवारामपुरवा दिसौली औरेनी 50 अधिक गांव की फसले बाढ़ के पानी से डूब चुकी है फासले खराब होने पर मजबूर
    user_SAMAT DAL NEWS जनता की बुलंद आवाज
    SAMAT DAL NEWS जनता की बुलंद आवाज
    Photographer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाढ़ के संकट में जनता के बीच पहुंचे विधायक आशीष सिंह ‘आशु’, ग्रामीणों ने कहा—मुश्किल वक्त में सबसे पहले आते हैं बिलग्राम-मल्लावां। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है, वहीं इस संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ को ग्रामीणों का खुलकर स्नेह और आशीर्वाद मिलता नजर आया। विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कहा कि मुश्किल समय में विधायक आशीष सिंह आशु लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ जैसी विपदा के समय उनके गांवों का हाल जानने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए विधायक स्वयं मौके पर पहुंचते हैं।
    1
    बाढ़ के संकट में जनता के बीच पहुंचे विधायक आशीष सिंह ‘आशु’, ग्रामीणों ने कहा—मुश्किल वक्त में सबसे पहले आते हैं

बिलग्राम-मल्लावां। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है, वहीं इस संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ को ग्रामीणों का खुलकर स्नेह और आशीर्वाद मिलता नजर आया।
विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कहा कि मुश्किल समय में विधायक आशीष सिंह आशु लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ जैसी विपदा के समय उनके गांवों का हाल जानने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए विधायक स्वयं मौके पर पहुंचते हैं।
    user_159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Photographer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शिवराजपुर में गणेश महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य झांकी, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी* ​शिवराजपुर में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। ​शोभायात्रा व झांकी के मुख्य आकर्षण ​आकर्षक झांकियां व मनमोहक रूप शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ पौराणिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों में भव्य नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्तिमय माहौल ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य झूमते और नाचते-गाते चले। ​उमड़ी जनमेदिनी: झांकी के दर्शन और स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया गया। ​समिति सदस्य व आयोजक: धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गणेश महोत्सव सेवा समिति के राघव दीक्षित, आदेश गुप्ता, जोनी वर्मा, गौरव अग्निहोत्री, दीपक पाल, प्रदीप तिवारी, मोहित शुक्ला एवं समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। ​कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक साधना कुमारी, पुलिस बल के जवान सुरेश कुमार, पुनीत गुप्ता, अटल कुमार तथा पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    शिवराजपुर में गणेश महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य झांकी, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी*
​शिवराजपुर में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला।
​शोभायात्रा व झांकी के मुख्य आकर्षण
​आकर्षक झांकियां व मनमोहक रूप शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ पौराणिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों में भव्य नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्तिमय माहौल ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य झूमते और नाचते-गाते चले।
​उमड़ी जनमेदिनी: झांकी के दर्शन और स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया गया।
​समिति सदस्य व आयोजक:
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गणेश महोत्सव सेवा समिति के राघव दीक्षित, आदेश गुप्ता, जोनी वर्मा, गौरव अग्निहोत्री, दीपक पाल, प्रदीप तिवारी, मोहित शुक्ला एवं समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
​कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक साधना कुमारी, पुलिस बल के जवान सुरेश कुमार, पुनीत गुप्ता, अटल कुमार तथा पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    23 hrs ago
  • पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर सरकार का पुतला दहन कर दिया। धरने को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाए हुए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति पुतला या अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर परिसर में प्रवेश न कर सके। बताया गया कि पुलिस की सख्ती और निगरानी के बावजूद सपा कार्यकर्ता पुतला लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इसके बाद सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। अचानक हुए पुतला दहन से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सपा नेताओं ने आलू किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने, आलू पर एमएसपी लागू करने, डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पुतले को बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    1
    पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर सरकार का पुतला दहन कर दिया।
धरने को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाए हुए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति पुतला या अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर परिसर में प्रवेश न कर सके।
बताया गया कि पुलिस की सख्ती और निगरानी के बावजूद सपा कार्यकर्ता पुतला लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इसके बाद सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। अचानक हुए पुतला दहन से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
सपा नेताओं ने आलू किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने, आलू पर एमएसपी लागू करने, डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पुतले को बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जन्मदिन पर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी फिर चर्चा में। ग्रामीण भारत न्यूज़ जन्मदिन पर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी फिर चर्चा में 🌲🌲🌲🌲🌲🌲 यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी की रिपोर्ट 9415339879 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 संपादक श्यामसुन्दर निषाद 9369214042 👇👇👇👇👇👇
    1
    जन्मदिन पर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी फिर चर्चा में। ग्रामीण भारत न्यूज़ 
जन्मदिन पर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी फिर चर्चा में
🌲🌲🌲🌲🌲🌲
यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी 
की रिपोर्ट 
9415339879
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
संपादक श्यामसुन्दर 
निषाद 
9369214042
👇👇👇👇👇👇
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *बांगरमऊ नगर पालिका सरकारी कर्मचारियों के चलते एक बार फिर चर्चाओं में* बांगरमऊ नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीच रास्ते में फेंका जा रहा कचरा कई वार्डो से इकट्ठा कर सारे कचरे को एक मुख्य मार्ग पर फेंका जा रहा है हफ्तों से पड़े कचरे से दुर्गंध से मोहल्ले से लेकर राहगीरों तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उधर फेके जा रहे है कचरे से बीमारी फैलने से खतरा तो दूसरी तरफ इस कचरे से अपनी भूख मिटाने के लिए छुट्टा मवेशियों से राहगीरों को निकलने से खतरा (मात्र 50 मीटर पर एक निजी व एक सरकारी स्कूल वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर बदबू से स्कूल के बच्चों सहित मंदिर जाने वाले भक्तों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है) समस्याओं पर समस्याओं से भरा पड़ा नगर एक भी समस्या की निजात नहीं आए दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही नगर में नगर के अंदर से लेकर नगर के चारों तरफ कचरा ही कचरा आखिर इन सब समस्याओं से कब तक जूझता रहेगा बांगरमऊ नगर
    1
    *बांगरमऊ नगर पालिका सरकारी कर्मचारियों के चलते  एक बार फिर चर्चाओं में*
बांगरमऊ नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बीच रास्ते में फेंका जा रहा कचरा कई  वार्डो से इकट्ठा कर सारे कचरे को एक मुख्य मार्ग पर फेंका जा रहा है हफ्तों से पड़े कचरे से दुर्गंध से मोहल्ले से लेकर राहगीरों तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उधर फेके जा रहे है कचरे से बीमारी फैलने से खतरा तो दूसरी तरफ इस कचरे से अपनी भूख मिटाने के लिए  छुट्टा मवेशियों से राहगीरों को निकलने से खतरा (मात्र 50 मीटर पर एक निजी व  एक सरकारी स्कूल वहीं दूसरी तरफ एक मंदिर बदबू से स्कूल के बच्चों सहित मंदिर जाने वाले भक्तों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है)
समस्याओं पर समस्याओं से भरा पड़ा नगर एक भी समस्या की निजात नहीं आए दिन एक नई समस्या उत्पन्न हो रही नगर में
नगर के अंदर से लेकर नगर के चारों तरफ कचरा ही कचरा
आखिर इन सब समस्याओं से कब तक जूझता रहेगा बांगरमऊ नगर
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • माधौगंज हरदोई ✅गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांव बाढ़ की चपेट में हरदोई-माधोगंज। गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से इन्दलापुर, नेकवापुर, मेरुखापुर, काल्हामऊ, सुवापुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ✅खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ✅इन्दलापुर, मेरुखापुर और नेकवापुर समेत गांवों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ✅ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, फसलों का सर्वे कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। हरदोई अमर भारती समाचार Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Ashish Singh Ashu Akhilesh Yadav अवधनामा. आगाज टाइम्स Ritesh Mishra
    1
    माधौगंज हरदोई 
✅गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांव बाढ़ की चपेट में

हरदोई-माधोगंज। गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से इन्दलापुर, नेकवापुर, मेरुखापुर, काल्हामऊ, सुवापुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

✅खेतों में पानी भरने से धान की फसल डूब गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

✅इन्दलापुर, मेरुखापुर और नेकवापुर समेत गांवों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। 

✅ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, फसलों का सर्वे कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने की मांग की है। हरदोई अमर भारती समाचार Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Ashish Singh Ashu Akhilesh Yadav अवधनामा. आगाज टाइम्स Ritesh Mishra
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    Farmer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.