logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ के संकट में जनता के बीच पहुंचे विधायक आशीष सिंह ‘आशु’, ग्रामीणों ने कहा—मुश्किल वक्त में सबसे पहले आते हैं बिलग्राम-मल्लावां। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है, वहीं इस संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ को ग्रामीणों का खुलकर स्नेह और आशीर्वाद मिलता नजर आया। विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कहा कि मुश्किल समय में विधायक आशीष सिंह आशु लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ जैसी विपदा के समय उनके गांवों का हाल जानने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए विधायक स्वयं मौके पर पहुंचते हैं।

11 hrs ago
user_159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
Photographer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बाढ़ के संकट में जनता के बीच पहुंचे विधायक आशीष सिंह ‘आशु’, ग्रामीणों ने कहा—मुश्किल वक्त में सबसे पहले आते हैं बिलग्राम-मल्लावां। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है, वहीं इस संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह ‘आशु’ को ग्रामीणों का खुलकर स्नेह और आशीर्वाद मिलता नजर आया। विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और कहा कि मुश्किल समय में विधायक आशीष सिंह आशु लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ जैसी विपदा के समय उनके गांवों का हाल जानने और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए विधायक स्वयं मौके पर पहुंचते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office
    1
    Ganesh chaturthi Pooja ceremony celebration at site office
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेता आरिफ जमा का भाजपा सरकार पर हमला आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेता आरिफ जमा का भाजपा सरकार पर हमला कलेक्ट्रेट में किसानों ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, खाद की किल्लत और उचित मूल्य की उठाई मांग कन्नौज। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। सपा नेता आरिफ जमा ने कहा कि आगामी आलू की फसल को लेकर किसान अभी से चिंतित हैं। किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान खाद, बीज और अपनी उपज के उचित दाम के लिए परेशान है। आलू किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाना चाहिए, ताकि आगामी फसल के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने, आलू की फसल का उचित समर्थन मूल्य दिलाने और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। सपा नेताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेता आरिफ जमा का भाजपा सरकार पर हमला
आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा नेता आरिफ जमा का भाजपा सरकार पर हमला
कलेक्ट्रेट में किसानों ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, खाद की किल्लत और उचित मूल्य की उठाई मांग
कन्नौज। आलू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा खान ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं।
सपा नेता आरिफ जमा ने कहा कि आगामी आलू की फसल को लेकर किसान अभी से चिंतित हैं। किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान खाद, बीज और अपनी उपज के उचित दाम के लिए परेशान है। आलू किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाना चाहिए, ताकि आगामी फसल के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने, आलू की फसल का उचित समर्थन मूल्य दिलाने और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। सपा नेताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी में खाकी दागदार: बड्डूपुर थाने में भिड़े दो सिपाही, जमकर चले लात-घूंसे; SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर ​बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बड्डूपुर थाना परिसर के कार्यालय में ही खाकी के दो पहरेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ​वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सिपाहियों ने मर्यादा की सारी हदें तोड़ दीं। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और एक सिपाही ने दूसरे को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। थाने के भीतर काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। ​पुलिस प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच बैठा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाराबंकी में खाकी दागदार: बड्डूपुर थाने में भिड़े दो सिपाही, जमकर चले लात-घूंसे; SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर
​बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बड्डूपुर थाना परिसर के कार्यालय में ही खाकी के दो पहरेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
​वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सिपाहियों ने मर्यादा की सारी हदें तोड़ दीं। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और एक सिपाही ने दूसरे को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। थाने के भीतर काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
​पुलिस प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच बैठा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • हरदोई में बाढ़ का कहर! हरपालपुर से बिलग्राम तक पानी का तांडव, हजारों की आबादी प्रभावित गंगा, रामगंगा और गर्रा के बढ़े जलस्तर से बिगड़े हालात बाढ़ के साथ तेज कटान से ग्रामीणों में दहशत . देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समाई कई गांवों में नाव बनी आवाजाही का सहारा, राहत-बचाव जारी . हरदोई में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरपालपुर से बिलग्राम और सांडी तक कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं बाढ़ के साथ कई इलाकों में हो रहे तेज कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि देखते ही देखते कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है और अब ग्रामीणों को गांव की आबादी तक कटान पहुंचने का डर सता रहा है। . हरपालपुर में कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरने और कटान होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। चौधरियापुर-कोला समेत कई रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ऊंचागांव, नई दुनिया, दुर्जना, मोल्हनपुर, टिकइया, कनत्थूखेड़ा, अलीगंज ननखेरिया, श्यामपुर और अर्जुनपुर समेत कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। . बिलग्राम तहसील के कटरी इलाके में भी गंगा का पानी लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। कटरी परसोला, कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेना मऊ, कटरी बिलुही, कटरी महादेवा, कटरी जरेला, पुन्ना पुरवा और मदारी पुरवा के आसपास पानी पहुंच गया है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों का रुख कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। . वहीं सांडी क्षेत्र में गर्रा नदी के उफान से निचले इलाकों और नगर के कुछ हिस्सों में पानी पहुंच गया है। कन्नौज टू-लेन मार्ग पर भी पानी आने से कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। कई गांवों में ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। कटरी-कटियारी क्षेत्र में खेत और संपर्क मार्ग जलमग्न हैं, जिससे फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है। . कटान से दहशत का माहौल बाढ़ के बीच गर्रा नदी के कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीण नीलकंठ वाजपेई और गोविंद दीक्षित के मुताबिक, जमूरा गांव के पास गर्रा नदी पर पुल बनने के बाद नदी की धारा सीधे राघव गांव की ओर टकरा रही है। तेज बहाव के चलते यहां लगातार कटान हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। . ग्रामीणों ने बताया कि कटान की चपेट में दो बगिया भी नदी में समा गईं। इन बगियों में करीब एक दर्जन पेड़ खड़े थे, जो अब नदी की धारा में बह चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में गांव की आबादी भी इसकी चपेट में आ सकती है। कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। . उधर अलीगंज ननखेरिया क्षेत्र में रामगंगा के टापू पर फंसे गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। नाव के जरिए कई गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पशु चिकित्सा टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार कर रही है और जरूरी दवाएं उपलब्ध करा रही है। . रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ से 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। वहीं बिलग्राम क्षेत्र के 26 गांवों की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई है। गंगा, रामगंगा और गर्रा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अभी भी खतरा बना हुआ है। गर्रा नदी कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। . हालांकि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी में कमी आने के बाद आने वाले दिनों में कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल बाढ़ और कटान प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता अब तेज कटान बन गया है, जो उनकी खेती की जमीन के साथ-साथ आबादी के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।
    1
    हरदोई में बाढ़ का कहर! हरपालपुर से बिलग्राम तक पानी का तांडव, हजारों की आबादी प्रभावित
गंगा, रामगंगा और गर्रा के बढ़े जलस्तर से बिगड़े हालात बाढ़ के साथ तेज कटान से ग्रामीणों में दहशत
.
देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समाई कई गांवों में नाव बनी आवाजाही का सहारा, राहत-बचाव जारी
.
हरदोई में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरपालपुर से बिलग्राम और सांडी तक कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं बाढ़ के साथ कई इलाकों में हो रहे तेज कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि देखते ही देखते कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है और अब ग्रामीणों को गांव की आबादी तक कटान पहुंचने का डर सता रहा है।
.
हरपालपुर में कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरने और कटान होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। चौधरियापुर-कोला समेत कई रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ऊंचागांव, नई दुनिया, दुर्जना, मोल्हनपुर, टिकइया, कनत्थूखेड़ा, अलीगंज ननखेरिया, श्यामपुर और अर्जुनपुर समेत कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
.
बिलग्राम तहसील के कटरी इलाके में भी गंगा का पानी लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। कटरी परसोला, कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेना मऊ, कटरी बिलुही, कटरी महादेवा, कटरी जरेला, पुन्ना पुरवा और मदारी पुरवा के आसपास पानी पहुंच गया है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों का रुख कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
.
वहीं सांडी क्षेत्र में गर्रा नदी के उफान से निचले इलाकों और नगर के कुछ हिस्सों में पानी पहुंच गया है। कन्नौज टू-लेन मार्ग पर भी पानी आने से कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। कई गांवों में ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। कटरी-कटियारी क्षेत्र में खेत और संपर्क मार्ग जलमग्न हैं, जिससे फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है।
.
कटान से दहशत का माहौल बाढ़ के बीच गर्रा नदी के कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीण नीलकंठ वाजपेई और गोविंद दीक्षित के मुताबिक, जमूरा गांव के पास गर्रा नदी पर पुल बनने के बाद नदी की धारा सीधे राघव गांव की ओर टकरा रही है। तेज बहाव के चलते यहां लगातार कटान हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है।
.
ग्रामीणों ने बताया कि कटान की चपेट में दो बगिया भी नदी में समा गईं। इन बगियों में करीब एक दर्जन पेड़ खड़े थे, जो अब नदी की धारा में बह चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में गांव की आबादी भी इसकी चपेट में आ सकती है। कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
.
उधर अलीगंज ननखेरिया क्षेत्र में रामगंगा के टापू पर फंसे गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। नाव के जरिए कई गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पशु चिकित्सा टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार कर रही है और जरूरी दवाएं उपलब्ध करा रही है।
.
रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ से 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। वहीं बिलग्राम क्षेत्र के 26 गांवों की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई है। गंगा, रामगंगा और गर्रा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अभी भी खतरा बना हुआ है। गर्रा नदी कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
.
हालांकि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी में कमी आने के बाद आने वाले दिनों में कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल बाढ़ और कटान प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता अब तेज कटान बन गया है, जो उनकी खेती की जमीन के साथ-साथ आबादी के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विक्टोरियागंज गांव निवासी युवक गैर जमानती वारंट के मामले में गिरफ्तार बघौली। बघौली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित चल रहे गुड्डू उर्फ प्रमोद पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम विक्टोरियागंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
    3
    विक्टोरियागंज गांव निवासी युवक गैर जमानती वारंट के मामले में गिरफ्तार
बघौली। बघौली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित चल रहे गुड्डू उर्फ प्रमोद पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम विक्टोरियागंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बंदर से टकराई बाइक,नहर में गिरा शिक्षक;तेज बहाव में हुआ लापता मल्लावां क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने भी संभाला मोर्चा, हरदोई। सोमवार को मल्लावां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। कछौना के पैरा गांव स्थित स्कूल जा रहे शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में बह गए और लापता हो गए। हादसे में बाइक से टकराए बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्क्यू टीम नहर में लगातार शिक्षक की तलाश कर रही है। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा। उधर शिक्षक के नहर में बहकर लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण शिक्षक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए
    1
    बंदर से टकराई बाइक,नहर में गिरा शिक्षक;तेज बहाव में हुआ लापता
मल्लावां क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने भी संभाला मोर्चा,
हरदोई। सोमवार को मल्लावां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। कछौना के पैरा गांव स्थित स्कूल जा रहे शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे।
नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में बह गए और लापता हो गए। हादसे में बाइक से टकराए बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी।
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्क्यू टीम नहर में लगातार शिक्षक की तलाश कर रही है। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा।
उधर शिक्षक के नहर में बहकर लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण शिक्षक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब 15 से 16 प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। वीओ - कन्नौज के बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। फिरोजपुर कटरी, अमीनाबाद कटरी समेत करीब 15 से 16 बाढ़ प्रभावित गांवों का टैक्टर पर सवार होकर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दौरा किया। मंत्री ने गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और बाढ़ से पैदा हुई समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। वहीं गांवों में कैंप लगाकर शासन की ओर से भेजी गई राहत सामग्री भी बड़ी संख्या में वितरित की गई मंत्री असीम अरुण ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में शासन की ओर से हर संभव राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। पानी उतरने के बाद पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशु विभाग की टीमों को भी मौके पर लगाया गया है। मंत्री ने एसडीएम सदर को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार का नाम सूची में दर्ज किया जाए और सभी पात्र लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। बाढ़ के चलते कई गांवों के स्कूल भी पानी से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मंत्री ने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक शासन की सभी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वन टू वन संवाददाता मुजाहिद मजीदी और मंत्री असीम अरुण
    1
    कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब 15 से 16 प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
कन्नौज में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते कटरी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने आज करीब कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री व खाने के पैकेट भी वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
वीओ - कन्नौज के बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। फिरोजपुर कटरी, अमीनाबाद कटरी समेत करीब 15 से 16 बाढ़ प्रभावित गांवों का टैक्टर पर सवार होकर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दौरा किया।
मंत्री ने गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और बाढ़ से पैदा हुई समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। वहीं गांवों में कैंप लगाकर शासन की ओर से भेजी गई राहत सामग्री भी बड़ी संख्या में वितरित की गई 
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में शासन की ओर से हर संभव राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। पानी उतरने के बाद पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशु विभाग की टीमों को भी मौके पर लगाया गया है।
मंत्री ने एसडीएम सदर को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभावित परिवार का नाम सूची में दर्ज किया जाए और सभी पात्र लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए।
बाढ़ के चलते कई गांवों के स्कूल भी पानी से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने मंत्री के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
फिलहाल प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मंत्री ने अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने और जरूरतमंद लोगों तक शासन की सभी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
वन टू वन संवाददाता मुजाहिद मजीदी और मंत्री असीम अरुण
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आलू के दाम ने किसानों का बढ़ाया दर्द, 18 को कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरेंगे अन्नदाता,सिर पर आलू का पैकेट रख अजय अनमोल ने निकाला मार्च कन्नौज संवाददाता। आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों के साथ बैठक कर आलू की गिरती कीमतों और बाजार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। पंचायत के दौरान किसान नेता अजय अनमोल ने आलू मार्च निकालकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर किसानों के बीच मार्च किया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही। अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शीतगृहों में भंडारित आलू का भंडारण शुल्क सरकार द्वारा जमा कराने, उत्तर प्रदेश में आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने और हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा चिप्स/हॉलैंड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों ने कम भाव मिलने पर भाव-अंतर योजना लागू करने, देशभर में रेल से आलू भेजने पर मंदी के दौरान रेल भाड़ा माफ करने, आलू के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को परिवहन में मिलने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग रखी। किसानों के संपूर्ण कर्ज समाप्त करने के साथ ही राशन की दुकानों, गोशालाओं और अन्य सरकारी योजनाओं में आलू के उपयोग की मांग भी उठाई गई। अजय अनमोल ने किसानों से कहा कि मांगों को लेकर 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, संगीत कटियार,सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, सुनील कटियार, विजय कटियार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    आलू के दाम ने किसानों का बढ़ाया दर्द, 18 को कलेक्ट्रेट पर हुंकार भरेंगे अन्नदाता,सिर पर आलू का पैकेट रख अजय अनमोल ने निकाला मार्च
कन्नौज संवाददाता। आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बेहटा गांव में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान नेता अजय अनमोल ने किसानों के साथ बैठक कर आलू की गिरती कीमतों और बाजार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
पंचायत के दौरान किसान नेता अजय अनमोल ने आलू मार्च निकालकर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर आलू का पैकेट रखकर किसानों के बीच मार्च किया। इस दौरान किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में एकजुटता के साथ शामिल होने की बात कही।
अजय अनमोल ने कहा कि आलू किसानों को उत्पादन लागत के अनुरूप उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शीतगृहों में भंडारित आलू का भंडारण शुल्क सरकार द्वारा जमा कराने, उत्तर प्रदेश में आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने और हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तथा चिप्स/हॉलैंड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई।
इसके अलावा किसानों ने कम भाव मिलने पर भाव-अंतर योजना लागू करने, देशभर में रेल से आलू भेजने पर मंदी के दौरान रेल भाड़ा माफ करने, आलू के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को परिवहन में मिलने वाली छूट को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग रखी। किसानों के संपूर्ण कर्ज समाप्त करने के साथ ही राशन की दुकानों, गोशालाओं और अन्य सरकारी योजनाओं में आलू के उपयोग की मांग भी उठाई गई।
अजय अनमोल ने किसानों से कहा कि मांगों को लेकर 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती दें। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, संगीत कटियार,सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, सुनील कटियार, विजय कटियार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि दिनांक 12.09.2026 वादी देशराज पुत्र संतू निवासी ग्राम रेहरियामऊ थाना अतरौली जनपद हरदोई द्वारा थानें तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.09.2026 को दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर उनके गांव के निवासी राजू पुत्र शंकर, दुर्गेश पुत्र बबलू सहित 05 नामजद व 30-40 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी व वादी के साथियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी । उक्त के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है । वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*
    1
    *अवगत कराना है कि दिनांक 12.09.2026 वादी देशराज पुत्र संतू निवासी ग्राम रेहरियामऊ थाना अतरौली जनपद हरदोई द्वारा थानें तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.09.2026 को दधि कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर उनके गांव के निवासी राजू पुत्र शंकर, दुर्गेश पुत्र बबलू सहित 05 नामजद व 30-40 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी व वादी के साथियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी । उक्त के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है । वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.