logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंदर से टकराई बाइक,नहर में गिरा शिक्षक;तेज बहाव में हुआ लापता मल्लावां क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने भी संभाला मोर्चा, हरदोई। सोमवार को मल्लावां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। कछौना के पैरा गांव स्थित स्कूल जा रहे शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में बह गए और लापता हो गए। हादसे में बाइक से टकराए बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्क्यू टीम नहर में लगातार शिक्षक की तलाश कर रही है। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा। उधर शिक्षक के नहर में बहकर लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण शिक्षक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए

5 hrs ago
user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
Hardoi, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

बंदर से टकराई बाइक,नहर में गिरा शिक्षक;तेज बहाव में हुआ लापता मल्लावां क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने भी संभाला मोर्चा, हरदोई। सोमवार को मल्लावां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। कछौना के पैरा गांव स्थित स्कूल जा रहे शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में बह गए और लापता हो गए। हादसे में बाइक से टकराए बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्क्यू टीम नहर में लगातार शिक्षक की तलाश कर रही है। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा। उधर शिक्षक के नहर में बहकर लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण शिक्षक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विकास खंड भरावन जनपद हरदोई गांव पुवया गहदओ रॉड गई हुई है विकासखंड भरावन के पुवायाग गांव में सड़क बनी जानलेवा, गहरे गड्ढों के कारण रास्तों पर चलना हुआ मुश्किल हरदोई: जनपद के विकासखंड भरावन के अंतर्गत आने वाले पुवायाग गांव में बदहाल सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण ग्रामीणों का जीवन त्रस्त हो गया है। गांव के मुख्य मार्गों और रास्तों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, रास्तों पर जलभराव और गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। कई मामलों में बच्चे और बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इस रास्ते से गुजरना अब किसी खतरे से खाली नहीं बचा है, जिससे रोजमर्रा का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। समस्या के मुख्य बिंदु: गहरे गड्ढे और कीचड़: सड़क और रास्तों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी और नालियों का गंदा पानी भरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को खतरा: स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और बुजुर्ग इन गड्ढों व फिसलन भरे रास्तों का शिकार होकर अक्सर गिरकर चोट खा रहे हैं। प्रशासनिक उदासीनता: बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सड़क की मरम्मत या निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी (BDO) से पुरजोर मांग की है कि पुवायाग गांव के इन जर्जर रास्तों का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके और लोगों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके। इस समस्या के समाधान के लिए आप किस अधिकारी या स्थानीय प्रतिनिधि से संपर्क करना चाहते हैं?
    2
    विकास खंड भरावन जनपद हरदोई गांव  पुवया गहदओ रॉड गई हुई है 
विकासखंड भरावन के पुवायाग गांव में सड़क बनी जानलेवा, गहरे गड्ढों के कारण रास्तों पर चलना हुआ मुश्किल
हरदोई: जनपद के विकासखंड भरावन के अंतर्गत आने वाले पुवायाग गांव में बदहाल सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण ग्रामीणों का जीवन त्रस्त हो गया है। गांव के मुख्य मार्गों और रास्तों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, रास्तों पर जलभराव और गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। कई मामलों में बच्चे और बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इस रास्ते से गुजरना अब किसी खतरे से खाली नहीं बचा है, जिससे रोजमर्रा का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
समस्या के मुख्य बिंदु:
गहरे गड्ढे और कीचड़: सड़क और रास्तों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी और नालियों का गंदा पानी भरा रहता है।
बच्चों और बुजुर्गों को खतरा: स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और बुजुर्ग इन गड्ढों व फिसलन भरे रास्तों का शिकार होकर अक्सर गिरकर चोट खा रहे हैं।
प्रशासनिक उदासीनता: बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सड़क की मरम्मत या निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी (BDO) से पुरजोर मांग की है कि पुवायाग गांव के इन जर्जर रास्तों का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके और लोगों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।
इस समस्या के समाधान के लिए आप किस अधिकारी या स्थानीय प्रतिनिधि से संपर्क करना चाहते हैं?
    user_Kuldeep Tiwari सत्यमेव जयते
    Kuldeep Tiwari सत्यमेव जयते
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • हरदोई में बाढ़ का कहर! हरपालपुर से बिलग्राम तक पानी का तांडव, हजारों की आबादी प्रभावित गंगा, रामगंगा और गर्रा के बढ़े जलस्तर से बिगड़े हालात बाढ़ के साथ तेज कटान से ग्रामीणों में दहशत . देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समाई कई गांवों में नाव बनी आवाजाही का सहारा, राहत-बचाव जारी . हरदोई में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरपालपुर से बिलग्राम और सांडी तक कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं बाढ़ के साथ कई इलाकों में हो रहे तेज कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि देखते ही देखते कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है और अब ग्रामीणों को गांव की आबादी तक कटान पहुंचने का डर सता रहा है। . हरपालपुर में कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरने और कटान होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। चौधरियापुर-कोला समेत कई रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ऊंचागांव, नई दुनिया, दुर्जना, मोल्हनपुर, टिकइया, कनत्थूखेड़ा, अलीगंज ननखेरिया, श्यामपुर और अर्जुनपुर समेत कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। . बिलग्राम तहसील के कटरी इलाके में भी गंगा का पानी लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। कटरी परसोला, कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेना मऊ, कटरी बिलुही, कटरी महादेवा, कटरी जरेला, पुन्ना पुरवा और मदारी पुरवा के आसपास पानी पहुंच गया है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों का रुख कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। . वहीं सांडी क्षेत्र में गर्रा नदी के उफान से निचले इलाकों और नगर के कुछ हिस्सों में पानी पहुंच गया है। कन्नौज टू-लेन मार्ग पर भी पानी आने से कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। कई गांवों में ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। कटरी-कटियारी क्षेत्र में खेत और संपर्क मार्ग जलमग्न हैं, जिससे फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है। . कटान से दहशत का माहौल बाढ़ के बीच गर्रा नदी के कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीण नीलकंठ वाजपेई और गोविंद दीक्षित के मुताबिक, जमूरा गांव के पास गर्रा नदी पर पुल बनने के बाद नदी की धारा सीधे राघव गांव की ओर टकरा रही है। तेज बहाव के चलते यहां लगातार कटान हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। . ग्रामीणों ने बताया कि कटान की चपेट में दो बगिया भी नदी में समा गईं। इन बगियों में करीब एक दर्जन पेड़ खड़े थे, जो अब नदी की धारा में बह चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में गांव की आबादी भी इसकी चपेट में आ सकती है। कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। . उधर अलीगंज ननखेरिया क्षेत्र में रामगंगा के टापू पर फंसे गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। नाव के जरिए कई गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पशु चिकित्सा टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार कर रही है और जरूरी दवाएं उपलब्ध करा रही है। . रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ से 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। वहीं बिलग्राम क्षेत्र के 26 गांवों की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई है। गंगा, रामगंगा और गर्रा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अभी भी खतरा बना हुआ है। गर्रा नदी कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। . हालांकि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी में कमी आने के बाद आने वाले दिनों में कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल बाढ़ और कटान प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता अब तेज कटान बन गया है, जो उनकी खेती की जमीन के साथ-साथ आबादी के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।
    1
    हरदोई में बाढ़ का कहर! हरपालपुर से बिलग्राम तक पानी का तांडव, हजारों की आबादी प्रभावित
गंगा, रामगंगा और गर्रा के बढ़े जलस्तर से बिगड़े हालात बाढ़ के साथ तेज कटान से ग्रामीणों में दहशत
.
देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समाई कई गांवों में नाव बनी आवाजाही का सहारा, राहत-बचाव जारी
.
हरदोई में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हरपालपुर से बिलग्राम और सांडी तक कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं बाढ़ के साथ कई इलाकों में हो रहे तेज कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि देखते ही देखते कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा नदी में समा रहा है और अब ग्रामीणों को गांव की आबादी तक कटान पहुंचने का डर सता रहा है।
.
हरपालपुर में कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी भरने और कटान होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। चौधरियापुर-कोला समेत कई रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ऊंचागांव, नई दुनिया, दुर्जना, मोल्हनपुर, टिकइया, कनत्थूखेड़ा, अलीगंज ननखेरिया, श्यामपुर और अर्जुनपुर समेत कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
.
बिलग्राम तहसील के कटरी इलाके में भी गंगा का पानी लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। कटरी परसोला, कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेना मऊ, कटरी बिलुही, कटरी महादेवा, कटरी जरेला, पुन्ना पुरवा और मदारी पुरवा के आसपास पानी पहुंच गया है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों का रुख कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
.
वहीं सांडी क्षेत्र में गर्रा नदी के उफान से निचले इलाकों और नगर के कुछ हिस्सों में पानी पहुंच गया है। कन्नौज टू-लेन मार्ग पर भी पानी आने से कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। कई गांवों में ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। कटरी-कटियारी क्षेत्र में खेत और संपर्क मार्ग जलमग्न हैं, जिससे फसलों को भी भारी नुकसान की आशंका है।
.
कटान से दहशत का माहौल बाढ़ के बीच गर्रा नदी के कटान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीण नीलकंठ वाजपेई और गोविंद दीक्षित के मुताबिक, जमूरा गांव के पास गर्रा नदी पर पुल बनने के बाद नदी की धारा सीधे राघव गांव की ओर टकरा रही है। तेज बहाव के चलते यहां लगातार कटान हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि देखते ही देखते करीब 100 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है।
.
ग्रामीणों ने बताया कि कटान की चपेट में दो बगिया भी नदी में समा गईं। इन बगियों में करीब एक दर्जन पेड़ खड़े थे, जो अब नदी की धारा में बह चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में गांव की आबादी भी इसकी चपेट में आ सकती है। कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
.
उधर अलीगंज ननखेरिया क्षेत्र में रामगंगा के टापू पर फंसे गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। नाव के जरिए कई गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पशु चिकित्सा टीम भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं का उपचार कर रही है और जरूरी दवाएं उपलब्ध करा रही है।
.
रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ से 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। वहीं बिलग्राम क्षेत्र के 26 गांवों की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई है। गंगा, रामगंगा और गर्रा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अभी भी खतरा बना हुआ है। गर्रा नदी कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
.
हालांकि बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी में कमी आने के बाद आने वाले दिनों में कुछ राहत की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल बाढ़ और कटान प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता अब तेज कटान बन गया है, जो उनकी खेती की जमीन के साथ-साथ आबादी के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विक्टोरियागंज गांव निवासी युवक गैर जमानती वारंट के मामले में गिरफ्तार बघौली। बघौली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित चल रहे गुड्डू उर्फ प्रमोद पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम विक्टोरियागंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
    3
    विक्टोरियागंज गांव निवासी युवक गैर जमानती वारंट के मामले में गिरफ्तार
बघौली। बघौली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में वांछित चल रहे गुड्डू उर्फ प्रमोद पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम विक्टोरियागंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बंदर से टकराई बाइक,नहर में गिरा शिक्षक;तेज बहाव में हुआ लापता मल्लावां क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने भी संभाला मोर्चा, हरदोई। सोमवार को मल्लावां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। कछौना के पैरा गांव स्थित स्कूल जा रहे शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में बह गए और लापता हो गए। हादसे में बाइक से टकराए बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्क्यू टीम नहर में लगातार शिक्षक की तलाश कर रही है। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा। उधर शिक्षक के नहर में बहकर लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण शिक्षक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए
    1
    बंदर से टकराई बाइक,नहर में गिरा शिक्षक;तेज बहाव में हुआ लापता
मल्लावां क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने भी संभाला मोर्चा,
हरदोई। सोमवार को मल्लावां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। कछौना के पैरा गांव स्थित स्कूल जा रहे शिक्षक अवनीश की बाइक अचानक सड़क पर सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे।
नहर में तेज बहाव होने के कारण शिक्षक पानी में बह गए और लापता हो गए। हादसे में बाइक से टकराए बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश शुरू कर दी।
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रेस्क्यू टीम नहर में लगातार शिक्षक की तलाश कर रही है। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया जाएगा।
उधर शिक्षक के नहर में बहकर लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण शिक्षक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • परमेश्वर पर बिलीव करते हैं वह कमेंट करें यीशु के नाम से आमीन
    1
    परमेश्वर पर बिलीव करते हैं वह कमेंट करें यीशु के नाम से आमीन
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टिकरी में मिशन शक्ति के तहत बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को किया गया जागरूक रियल न्यूज हरदोई/सुरसा शासन द्वारा चलाए जा रहे,मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना सुरसा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम टिकरी में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल के के रावत और महिला कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने गांव की बहू-बेटियों, महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी, सुरक्षित और सशक्त बनाना है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस को सूचित करें, थाना सुरसा पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है। हेड कांस्टेबल के के रावत ने कहा कि बहू-बेटी दो कुलों की शान होती हैं, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। महिला कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला ने किशोरी बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया। इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी टीम के सामने रखीं, जिनका टीम द्वारा मौके पर ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
    1
    टिकरी में मिशन शक्ति के तहत बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन महिलाओं को किया गया जागरूक 
रियल न्यूज 
हरदोई/सुरसा शासन द्वारा चलाए जा रहे,मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना सुरसा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम टिकरी में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन में मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल के के रावत और महिला कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने गांव की बहू-बेटियों, महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी, सुरक्षित और सशक्त बनाना है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस को सूचित करें, थाना सुरसा पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है।
हेड कांस्टेबल के के रावत ने कहा कि बहू-बेटी दो कुलों की शान होती हैं, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है।
महिला कांस्टेबल स्नेह लता शुक्ला ने किशोरी बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी टीम के सामने रखीं, जिनका टीम द्वारा मौके पर ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विकास खंड भरावन जनपद हरदोई ग्राम सभा कोली गांव टडवा में 20 साल से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, कीचड़ और जलभराव से बढ़ी मुश्किलें हरदोई: जनपद के विकास खंड भरावन के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा कोली के मजरा टडवा के ग्रामीण पिछले 20 वर्षों से बदहाल सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के इस मौसम में स्थिति इतनी नारकीय हो जाती है कि बच्चों और बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों का दर्द है कि दशकों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान दीपक अर्कवंशी से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आरोप है कि प्रधान जी (जो कि हरगांव के रहने वाले हैं) ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया और उनकी एक भी नहीं सुनी। कीचड़ और पानी भरने के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। अब देखना यह है कि क्या इस खबर के बाद कोई जिम्मेदार अधिकारी सुध लेता है या फिर टडवा गांव के लोग यूं ही अपनी किस्मत पर आंसू बहाने को मजबूर रहेंगे।
    4
    विकास खंड भरावन जनपद हरदोई ग्राम सभा कोली गांव टडवा में 20 साल  से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, कीचड़ और जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
हरदोई: जनपद के विकास खंड भरावन के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा कोली के मजरा टडवा के ग्रामीण पिछले 20 वर्षों से बदहाल सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के इस मौसम में स्थिति इतनी नारकीय हो जाती है कि बच्चों और बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का दर्द है कि दशकों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान दीपक अर्कवंशी से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आरोप है कि प्रधान जी (जो कि हरगांव के रहने वाले हैं) ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया और उनकी एक भी नहीं सुनी।
कीचड़ और पानी भरने के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई न होने से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। अब देखना यह है कि क्या इस खबर के बाद कोई जिम्मेदार अधिकारी सुध लेता है या फिर टडवा गांव के लोग यूं ही अपनी किस्मत पर आंसू बहाने को मजबूर रहेंगे।
    user_Kuldeep Tiwari सत्यमेव जयते
    Kuldeep Tiwari सत्यमेव जयते
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • पत्नी को नदी में कूदने का वीडियो भेजा, पिहानी रोड के भैंसटा नदी पुल पर मिली बाइक; युवक की तलाश में जुटे गोताखोर, हरदोई। पिहानी रोड पर स्थित भैंसटा नदी पुल पर सोमवार को एक युवक की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो भेजकर नदी में कूदने की बात कही थी। हालांकि, युवक को नदी में कूदते हुए किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से भैंसटा नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। युवक हरदोई के बरैयापुरवा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पिछले महीने भी युवक इसी तरह लापता हुआ था और बाद में सकुशल मिल गया था। फिलहाल पुलिस नदी और आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है और युवक के लापता होने से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
    1
    पत्नी को नदी में कूदने का वीडियो भेजा, पिहानी रोड के भैंसटा नदी पुल पर मिली बाइक; युवक की तलाश में जुटे गोताखोर,

हरदोई। पिहानी रोड पर स्थित भैंसटा नदी पुल पर सोमवार को एक युवक की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो भेजकर नदी में कूदने की बात कही थी। हालांकि, युवक को नदी में कूदते हुए किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से भैंसटा नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। युवक हरदोई के बरैयापुरवा का निवासी बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि पिछले महीने भी युवक इसी तरह लापता हुआ था और बाद में सकुशल मिल गया था। फिलहाल पुलिस नदी और आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है और युवक के लापता होने से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
    user_Anurag yadav
    Anurag yadav
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.