Shuru
Apke Nagar Ki App…
45° की तपती धूप में भी नहीं रुके पूर्व विधायक राकेश सिंह, गांव-गांव किया निरिक्षण गर्मी ने तोड़ा दम, लेकिन जज्बा ऐसा कि रात 8 बजे तक भी जारी रहा निरीक्षण का सिलसिला! #voicebharat24 #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #reelsvideoシ #viralreelsシ
Journalist Anurag Srivastava
45° की तपती धूप में भी नहीं रुके पूर्व विधायक राकेश सिंह, गांव-गांव किया निरिक्षण गर्मी ने तोड़ा दम, लेकिन जज्बा ऐसा कि रात 8 बजे तक भी जारी रहा निरीक्षण का सिलसिला! #voicebharat24 #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #reelsvideoシ #viralreelsシ
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 45° की तपती धूप में भी नहीं रुके पूर्व विधायक राकेश सिंह, गांव-गांव किया निरिक्षण गर्मी ने तोड़ा दम, लेकिन जज्बा ऐसा कि रात 8 बजे तक भी जारी रहा निरीक्षण का सिलसिला! #voicebharat24 #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #reelsvideoシ #viralreelsシ1
- रायबरेली जनपद के जगतपुर कस्बे में 250 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर टाउन फीडर को तत्काल बंद कर दिया गया, जिससे पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।स्थानीय लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी1
- देश की नीतियों, फैसलों और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर सवाल उठाना लोकतंत्र की ताकत है। जब बड़े निर्णय लिए जाते हैं, तो उनका असर किसानों, छोटे उद्योगों और आम जनता पर पड़ता है—इसलिए जवाबदेही और पारदर्शिता जरूरी है पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- * रायबरेली महराजगंज। में एक गरीब बेटी की शादी के लिए पत्रकार संतोष सिंह चौहान की पहल पर 35,000 रुपये का कन्यादान किया गया। यह मदद 'वानर सेना' और अन्य समाजसेवियों द्वारा जुटाई गई। यह मामला अमावां विकासखंड के ओया गांव का है, जहां रामरती नामक एक बुजुर्ग महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी बबली के साथ अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं। रामरती के पति और दोनों बेटों का निधन हो चुका है। बबली की शादी 7 मई को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, गांव के अवधेश सिंह ने पत्रकार संतोष सिंह चौहान से संपर्क किया। संतोष सिंह चौहान, जो दैनिक समृद्धि न्यूज़ समाचार पत्र और महाराजगंज खबर के अध्यक्ष भी हैं, ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया (एसएस न्यूज फेसबुक पेज) पर इस संबंध में एक वीडियो जारी किया। पत्रकार के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए, 'वानर सेना' ने 21 अप्रैल को संतोष सिंह चौहान के माध्यम से बबली की मां से फोन पर बात की। इसके बाद, 24 अप्रैल को वानर सेना के पदाधिकारी धीरज सिंह चौहान, अभय सिंह, केपी सिंह और हर्षित सिंह ओया गांव पहुंचे और बबली के परिवार को 20,000 रुपये नकद का कन्यादान किया। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद, अन्य लोगों ने भी मदद की पेशकश की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव के माध्यम से लगभग 10 से 12 हजार रुपये की राशि जुटाई गई। इसके अतिरिक्त, महराजगंज विकासखंड के पूर्व ग्राम प्रधान पुत्तन सिंह पाली ने कन्यादान के रूप में एक टीना तेल प्रदान किया। मां रामरती और बेटी बबली ने बताया कि पत्रकार संतोष सिंह चौहान की खबर के माध्यम से उन्हें कुल लगभग 35,000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई है, जिससे उनकी बेटी की शादी संभव हो पा रही है।1
- बहन की शादी की खुशियों के बीच मातम: डंपर की टक्कर से भाई गंभीर रूप से घायल ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को झकझोर कर रख दिया। अकोढ़िया गांव से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, जब्बारीपुर निवासी शिव बहादुर (45), पुत्र केदारनाथ, रविवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से अकोदिया गांव से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह ऊंचाहार प्लाई फैक्ट्री के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव बहादुर सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उपचार और रेफरल राहगीरों की तत्परता से उन्हें तुरंत ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉ. महमूद अख्तर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन शिव बहादुर की हालत चिंताजनक बनी रही। बेहतर इलाज और सिर की गंभीर चोट को देखते हुए, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कल है बहन की शादी इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार (कल) शिव बहादुर की छोटी बहन की शादी है। घर में शादी की रस्में और मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं। फिलहाल, घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है1
- up news1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पाइप लाइन का काम चल रहा था एक मजदूर गड्ढे में उतरा तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा मजदूर पर गिर गया, मजदूर की मौत हो गई ,,1
- दुर्गागंज अटौरा के पास खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल,हालत नाजुक जिला अस्पताल भर्ती रायबरेली। जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार को हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव के पास वैभव उम्र 24 वर्ष पुत्र रमाकांत निवासी अटौरा अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वैभव सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए जतुआ टप्पा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार वैभव की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1