logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरव त्यागी हत्याकांड पर सपा का बड़ा हमला! एडवोकेट सुधीर चौहान ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल। हापुड़ की विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी की हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुधीर चौहान ने परिवार से मुलाकात कर घटना पर संवेदना व्यक्त की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

1 hr ago
user_Star Bharat News 24
Star Bharat News 24
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गौरव त्यागी हत्याकांड पर सपा का बड़ा हमला! एडवोकेट सुधीर चौहान ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल। हापुड़ की विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी की हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर के वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुधीर चौहान ने परिवार से मुलाकात कर घटना पर संवेदना व्यक्त की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दबंगों ने छात्र के की मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मधुबन कॉलोनी के पास का बताया जा रहा मामला बताया जा रहा है कि युवक को कुछ दबंग लड़कों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर युवक को बचाया। घटना के बाद मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम मारपीट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    युवक की दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
दबंगों ने छात्र के की मारपीट  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मधुबन कॉलोनी के पास का बताया जा रहा मामला 
बताया जा रहा है कि युवक को कुछ दबंग लड़कों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर युवक को बचाया।
घटना के बाद मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम मारपीट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हापुड़: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग; 3 घायल हापुड़, यूपी: शहर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव के साथ कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। #HapurNews #Badnauli #Firing #StonePelting #Report1Bharat
    1
    हापुड़: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग; 3 घायल
हापुड़, यूपी: शहर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव के साथ कई राउंड फायरिंग हुई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
#HapurNews #Badnauli #Firing #StonePelting #Report1Bharat
    user_Report1 Bharat
    Report1 Bharat
    Media company मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ दो सितंबर मेरठ बंद का क्या असर कौन से बाजार रहे बंद कौन से बाजार रोज़ की तरह खुले? बारिश से क्या असर पड़ा आंदोलन पर देखिए खबर का वीडियो मेरठ दो सितंबर मेरठ बंद का क्या असर कौन से बाजार रहे बंद कौन से बाजार रोज़ की तरह खुले? बारिश से क्या असर पड़ा आंदोलन पर देखिए खबर का वीडियो
    1
    मेरठ दो सितंबर मेरठ बंद का क्या असर कौन से बाजार रहे बंद कौन से बाजार रोज़ की तरह खुले? बारिश से क्या असर पड़ा आंदोलन पर देखिए खबर का वीडियो 
मेरठ दो सितंबर मेरठ बंद का क्या असर कौन से बाजार रहे बंद कौन से बाजार रोज़ की तरह खुले? बारिश से क्या असर पड़ा आंदोलन पर देखिए खबर का वीडियो
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम को पुलिस देर रात अस्पताल ले गई
    1
    मेरठ कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम को पुलिस देर रात अस्पताल ले गई
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MP=उत्कृष्ट विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया
    1
    MP=उत्कृष्ट विद्यालय में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मेरठ में आवास विकास केखिलाफ महासंग्राम! 1.80 करोड़ चंदे पर उठे सवाल का क्या है जवाब?मांगपत्र का अपडेट देखिए पूरी खबर का वीडियो MEERUT LATEST NEWS:मेरठ के शास्त्रीनगर और जागृति विहार में आवास विकास परिषद की सेटबैक और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां व्यापारी और निवासी सड़क पर हैं, वहीं दूसरी तरफ 1.80 करोड़ रुपये के चंदे का विवाद को लेकर समिति का क्या कहना है देखिए? क्या मांगपत्र पर दी गई मांगो का कोई लिखित आश्वासन मिला या नहीं ?? प्रेस कांफ्रेंस में क्या हुआ देखिए सच्चाई 'TRUTH X' में नवेद खान के साथ।
    1
    मेरठ में आवास विकास केखिलाफ महासंग्राम! 1.80 करोड़ चंदे पर उठे सवाल का क्या है जवाब?मांगपत्र का अपडेट देखिए पूरी खबर का वीडियो
MEERUT LATEST NEWS:मेरठ के शास्त्रीनगर और जागृति विहार में आवास विकास परिषद की सेटबैक और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां व्यापारी और निवासी सड़क पर हैं, वहीं दूसरी तरफ 1.80 करोड़ रुपये के चंदे  का विवाद को लेकर   समिति का क्या कहना है देखिए? क्या मांगपत्र  पर दी गई मांगो का कोई लिखित आश्वासन मिला या नहीं ?? प्रेस कांफ्रेंस में क्या हुआ देखिए सच्चाई 'TRUTH X' में नवेद खान के साथ।
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ के बीच एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बोरे में बंद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र में पेड़ पर लटका अजगर दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ के बीच एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बोरे में बंद कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुड्डू पंडित विधायक, नाम तो सुना ही होगा............... बुलंदशहर: झाड़ू से जो पिट रहे हैं, ये दो बार के विधायक गुड्डू पंडित हैं, और जो झाड़ू से पीट रही हैं, ये उनकी धर्मपत्नी हैं। पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे। जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।
    1
    गुड्डू पंडित विधायक, नाम तो सुना ही होगा...............
बुलंदशहर: झाड़ू से जो पिट रहे हैं, ये दो बार के विधायक गुड्डू पंडित हैं, और जो झाड़ू से पीट रही हैं, ये उनकी धर्मपत्नी हैं।
पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।
जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेरठ में खाकी के सामने कानून-व्यवस्था तार-तार!......... पुलिस चौकी के ठीक सामने सरेआम बवाल, आखिर कहां थी पुलिस? मेरठ। वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के ठीक सामने कथित तौर पर हुड़दंगियों का जमावड़ा और बवाल पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर काफी देर तक अराजकता का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस मौके पर प्रभावी कार्रवाई करती नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 112 पर सूचना दिए जाने के बावजूद हुड़दंगियों के हौसले बुलंद रहे। त्योहार की आड़ में सड़क पर हुए कथित बवाल से राहगीरों और महिलाओं में भी दहशत का माहौल बना रहा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ती रहीं, तो चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी आखिर कहां थे? क्या पुलिस को घटना की भनक नहीं लगी या फिर सूचना के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही बरती गई? घटना ने मेरठ पुलिस की गश्त, निगरानी और चौकसी के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के साथ-साथ कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कोई कार्रवाई करती है या मामला महज खानापूर्ति तक सीमित रह जाता है।
    1
    मेरठ में खाकी के सामने कानून-व्यवस्था तार-तार!.........

पुलिस चौकी के ठीक सामने सरेआम बवाल, आखिर कहां थी पुलिस?
मेरठ। वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के ठीक सामने कथित तौर पर हुड़दंगियों का जमावड़ा और बवाल पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी से चंद कदमों की दूरी पर काफी देर तक अराजकता का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस मौके पर प्रभावी कार्रवाई करती नजर नहीं आई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, 112 पर सूचना दिए जाने के बावजूद हुड़दंगियों के हौसले बुलंद रहे। त्योहार की आड़ में सड़क पर हुए कथित बवाल से राहगीरों और महिलाओं में भी दहशत का माहौल बना रहा।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ती रहीं, तो चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी आखिर कहां थे? क्या पुलिस को घटना की भनक नहीं लगी या फिर सूचना के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही बरती गई?
घटना ने मेरठ पुलिस की गश्त, निगरानी और चौकसी के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के साथ-साथ कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कोई कार्रवाई करती है या मामला महज खानापूर्ति तक सीमित रह जाता है।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.