औरैया में गैस की कमी नहीं, कालाबाजारी रोकने को होम डिलीवरी पर रोक अजीतमल/औरैया। औरैया जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और गैस एजेंसियों ने नई व्यवस्था लागू की है। अधिकारियों के अनुसार जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने और गलत तरीके से सिलेंडर की बिक्री रोकने के लिए फिलहाल होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर स्वयं पहुंचकर सिलेंडर लेना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल फोन और गैस की उपभोक्ता किताब (कंज्यूमर बुक) साथ लानी होगी। एजेंसी पर पहुंचने के बाद ऑनलाइन रसीद काटी जाएगी, जिसके बाद ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बाबरपुर स्थित द्रौपदी भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को रसीद कटवाने और नई व्यवस्था समझने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। प्रशासन के अनुसार एक उपभोक्ता को अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही दूसरा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी और वास्तविक उपभोक्ताओं को ही गैस उपलब्ध हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को
औरैया में गैस की कमी नहीं, कालाबाजारी रोकने को होम डिलीवरी पर रोक अजीतमल/औरैया। औरैया जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और गैस एजेंसियों ने नई व्यवस्था लागू की है। अधिकारियों के अनुसार जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने और गलत तरीके से सिलेंडर की बिक्री रोकने के लिए फिलहाल होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर स्वयं पहुंचकर सिलेंडर लेना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल फोन और गैस की उपभोक्ता किताब (कंज्यूमर बुक) साथ लानी होगी। एजेंसी पर पहुंचने
के बाद ऑनलाइन रसीद काटी जाएगी, जिसके बाद ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बाबरपुर स्थित द्रौपदी भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को रसीद कटवाने और नई व्यवस्था समझने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। प्रशासन के अनुसार एक उपभोक्ता को अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही दूसरा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी और वास्तविक उपभोक्ताओं को ही गैस उपलब्ध हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को
- Post by Manish Panndey2
- अजीतमल औरैया। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और गैस एजेंसियों ने नया कदम उठाया है। अधिकारियों के अनुसार जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने और गलत तरीके से सिलेंडर की बिक्री रोकने के लिए फिलहाल होम डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर स्वयं पहुंचकर सिलेंडर लेना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल फोन और गैस की उपभोक्ता किताब (कंज्यूमर बुक) साथ लानी होगी। एजेंसी पर पहुंचने के बाद ऑनलाइन पर्ची (रसीद) काटी जाएगी, जिसके बाद ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बाबरपुर अजीतमल द्रौपदी भारत गैस एजेंसी पर रसीद कटाने बालों और सिस्टम समझने बालों को भीड़ दिखाई दी। एक उपभोक्ता के लिए 25 दिन का अनुबंध लगाया गया है। 25 दिन बाद ही उपभोक्ता को दूसरा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी और वास्तविक उपभोक्ताओं को ही गैस उपलब्ध हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। वाइट मिस्टर बाबू कर्मचारी2
- कंचौसी औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर पूजा करने वाले पुजारी मोहन दास और हाकिम दास, तुलसी दास के बीते 4 मार्च को जमौली निवासी शिवम यादव पुत्र रविन्द्र यादव एवं एक अज्ञात ने पुजारियों के साथ जमकर मारपीट की और जेब में रखे 3200 रुपए नकद निकाल लिए थे, पीड़ित पुजारी मोहन दास ने बताया उक्त लोग 4 मार्च की रात्रि तेज गति से चार पहिया वाहन से मंदिर के पास निकले उन्होंने एक कुत्ते को कुचल दिया, जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उक्त दबंग गाली गलौज करने लगे और पुजारियों के साथ मारपीट शुरू कर पुजारी मोहनदास एवं हाकिम दास को घायल कर दिया और जेब में रखे रुपए भी ले गए, इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को पचास शैय्या अस्पताल दिबियापुर में भर्ती करवाया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया। इसके बाद घर लौट रहे पदाधिकारियों को रास्ते में उक्त दबंगों द्वारा पीछा कर गाली गलौज की,पुलिस ने उक्त दबंगों का 151 में चालान कर दिया लेकिन लुट का मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसी को लेकर बुधवार को सभी पुजारियों के साथ मंदिर ट्रस्ट और जमौली गांव के निवासियों ने बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर लूट का मुकदमा लिखे जाने को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इसके बाद मौके पर कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित नहीं माने इसके बाद मौके पर पहुंचे दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने पीड़ितों को 8 दिनों के अंदर उक्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ितों को दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया लूट जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।मामले की जांच की जा रही है, नामदर्ज आरोपियों का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया था।3
- औरैया के कस्बा बिधूना के किशनी रोड स्थित आदर्श नगर धान मिल के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दान हमेशा सुपात्र को देना चाहिए। भगवान की कथा, सेवा और पूजन जितना अधिक किया जाए, जीवन उतना ही पवित्र और सफल बनता है। आचार्य ने भक्त और भगवान के बीच के गहरे संबंध का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अभय प्रताप सिंह और विपिन सिंह चौहान ने बताया कि यह भागवत कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा के समापन के बाद 16 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्यपाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, विमल चौहान, विकास, प्रशांत चौहान, अनिल भदौरिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दूध लेकर जा रहे बाइक सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना औरैया–फफूंद मार्ग पर सेंगर नदी पुल के पास हुई। शेरपुर सरैया निवासी महेश चंद्रपाल (56), पुत्र श्याम सुंदर पाल, सुबह अपने गांव से बाइक पर दूध लेकर औरैया शहर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का एंगल उनकी जांघ में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्हें शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचोली रेफर कर दिया।1
- Post by Kanhaiya lal1
- अजीतमल/औरैया। तहसील क्षेत्र अजीतमल के संगम सभागार में खाद्य विभाग द्वारा राशन डीलरों के कांटा (वजन मशीन) के केलिब्रेशन का अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के 74 राशन डीलरों की दुकानों पर इस्तेमाल हो रही वजन मशीनों की जांच कर उनका केलिब्रेशन किया गया और उन पर विभागीय स्टंपिंग (सील) लगाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान का उद्देश्य राशन वितरण में पारदर्शिता लाना और उपभोक्ताओं को सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी राशन दुकान की मशीन पर लगी सील टूटी हुई पाई जाती है तो राशन चोरी या गड़बड़ी की आशंका मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित राशन डीलर के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेटर विजय बाबू ने सभी कांटों की तकनीकी जांच कर उन्हें सही किया और आवश्यकतानुसार मशीनों का केलिब्रेशन किया। साथ ही सभी डीलरों को निर्देशित किया गया कि मशीनों की सील सुरक्षित रखें और किसी प्रकार की खराबी होने पर तत्काल विभाग को सूचित करें। बताया गया कि यदि किसी कारणवश मशीन की स्टंपिंग टूट जाती है तो उसका सही कारण विभाग को बताना अनिवार्य होगा। बिना जानकारी के सील टूटने की स्थिति में संबंधित डीलर के खिलाफ जांच की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेट भी किया गया है तथा कांटा मशीनों को अपग्रेड किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ताओं को पूरा राशन मिलने में सुविधा होगी।1
- Post by Manish Panndey1
- औरैया। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई विटारा की लॉन्चिंग की गई मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह (सी ओ सिटी) औरैया एवं विशिष्ट अतिथि राज कुमार (सदर कोतवाल ),अनिल यादव (प्रभारी ),औरैया के कर कमलो द्वारा लॉन्च की गई| इसके साथ ही नेक्सा ने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में दमदार एंट्री की है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (बेस मॉडल) रखी है, जो इसे आम ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है। कुलदीप मोटर्स नेक्सा के अधिष्ठाता तरन पाल सिंह ने बताया कि ‘ई विटारा’बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के तहत भी उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत ग्राहकों को वाहन की बैटरी के उपयोग के लिए मात्र 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर अलग से भुगतान करना होगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 49 केडब्ल्यूएच और 61 केडब्ल्यूएच के दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह वाहन लगभग 550 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। ग्राहकों के लिए कंपनी 50 हजार रुपये मूल्य का होम चार्जर मुफ्त दे रही है। इसके साथ ही एक वर्ष की पब्लिक चार्जिंग सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। वाहन पर 8 वर्ष की बैटरी वारंटी दी जा रही है। साथ ही, 3 वर्ष बाद 60 प्रतिशत सुनिश्चित बायबैक का ऑफर भी शामिल है। इस मुख्य अवसर पर जर्नल मैनेजर रंजीत यादव, शोरूम मैनेजर विवेक सक्सेना , सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सुधाकर द्विवेदी & सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर प्रखर एवं रिलेशनशिप मैनेजर विकास पोरवाल, अंकित राजपूत और अन्य ने आये हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया और गाड़ी के सभी फीचर समझाए।1