logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संगीतमय भागवत कथा में आचार्य ने श्रोताओं को कर दिया सराबोर औरैया के कस्बा बिधूना के किशनी रोड स्थित आदर्श नगर धान मिल के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दान हमेशा सुपात्र को देना चाहिए। भगवान की कथा, सेवा और पूजन जितना अधिक किया जाए, जीवन उतना ही पवित्र और सफल बनता है। आचार्य ने भक्त और भगवान के बीच के गहरे संबंध का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अभय प्रताप सिंह और विपिन सिंह चौहान ने बताया कि यह भागवत कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा के समापन के बाद 16 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्यपाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, विमल चौहान, विकास, प्रशांत चौहान, अनिल भदौरिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

संगीतमय भागवत कथा में आचार्य ने श्रोताओं को कर दिया सराबोर औरैया के कस्बा बिधूना के किशनी रोड स्थित आदर्श नगर धान मिल के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को दान हमेशा सुपात्र को देना चाहिए। भगवान की कथा, सेवा और पूजन जितना अधिक किया जाए, जीवन उतना ही पवित्र और सफल बनता है। आचार्य ने भक्त और भगवान के बीच के गहरे संबंध का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, अभय प्रताप सिंह और विपिन सिंह चौहान ने बताया कि यह भागवत कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कथा के समापन के बाद 16 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्यपाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, विमल चौहान, विकास, प्रशांत चौहान, अनिल भदौरिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में औरैया सदर तहसील के फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 व 384 पर “गोविन्द नगर” के नाम से करीब छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नोटिस दी गई थी, लेकिन न तो कोई जवाब दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    3
    औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में औरैया सदर तहसील के फफूँद-अछल्दा रोड स्थित ग्राम फतेहपुर बेनी में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। गाटा संख्या 353, 354, 355, 359, 360, 361 व 384 पर “गोविन्द नगर” के नाम से करीब छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को फफूँद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्लाटिंग करने वालों को पहले ही नोटिस दी गई थी, लेकिन न तो कोई जवाब दिया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई।
कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत फफूँद का स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। भैंसों के लिए चारा लेने खेत जा रहे किसान को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गढ़िया सिकंदरा गांव निवासी रविन्द्र सिंह बुधवार को करीब 2 बजे बाइक से खेतों की ओर भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तभी हवासपुर स्थित अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी साधना देवी, पुत्र शिवा, शिवम, विशाल और पुत्री आंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। भैंसों के लिए चारा लेने खेत जा रहे किसान को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गढ़िया सिकंदरा गांव निवासी रविन्द्र सिंह बुधवार को करीब 2 बजे बाइक से खेतों की ओर भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तभी हवासपुर स्थित अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी साधना देवी, पुत्र शिवा, शिवम, विशाल और पुत्री आंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।
    1
    सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    2
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    4
    Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    user_V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया के बिधूना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया।
    1
    औरैया के बिधूना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बागपत - सेना के जवानों ने पेश की अनूठी मिसाल, दिवंगत फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में निभाई पिता की भूमिका, वर्दी में पहुंचे जवानों ने कन्यादान और विदाई की रस्म निभाई, कन्यादान में छह लाख दस हजार रुपये की राशि भी भेंट की, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह की वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जवानों की इस पहल से परिवार को सहारा मिला
    1
    बागपत - सेना के जवानों ने पेश की अनूठी मिसाल, दिवंगत फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में निभाई पिता की भूमिका, वर्दी में पहुंचे जवानों ने कन्यादान और विदाई की रस्म निभाई, कन्यादान में छह लाख दस हजार रुपये की राशि भी भेंट की, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह की वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जवानों की इस पहल से परिवार को सहारा मिला
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.