पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दूध लेकर जा रहे बाइक सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना औरैया–फफूंद मार्ग पर सेंगर नदी पुल के पास हुई। शेरपुर सरैया निवासी महेश चंद्रपाल (56), पुत्र श्याम सुंदर पाल, सुबह अपने गांव से बाइक पर दूध लेकर औरैया शहर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का एंगल उनकी जांघ में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्हें शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें चिचोली रेफर कर दिया।1
- औरैया जिले की तहसील अजीतमल के कस्बा अटसू में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रुचि और अंशिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोमबंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, आशीष तिवारी, उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, मनोज दुबे, प्रशांत विश्नोई, हर्षा दुबे, शैलेश सोमवंशी, शाल्या बेगम, अल्पना दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- बागपत - सेना के जवानों ने पेश की अनूठी मिसाल, दिवंगत फौजी हरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में निभाई पिता की भूमिका, वर्दी में पहुंचे जवानों ने कन्यादान और विदाई की रस्म निभाई, कन्यादान में छह लाख दस हजार रुपये की राशि भी भेंट की, काठा गांव निवासी हरेंद्र सिंह की वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जवानों की इस पहल से परिवार को सहारा मिला1
- *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स परिवार का मूल मंत्र है। श्रीमती ऊषा यादब डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया| नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया। श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया2
- औरैया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में फफूँद रोड पर खनिज परिवहन का कार्य कर रहे डम्परों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डम्परों को रोककर उनके कागजात और खनिज से संबंधित वैध दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बिना वैध अनुमति खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।2
- *जरूरतमंद अंजली के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या* *अंजली के विवाह में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम* औरैया --समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।4
- जहाँ पर यूपी फिल्म सिनेमा प्रोडेक्शन हाउस एवं उनके सहयोगियों के साथ नाटकी, धारावाहिक, फिल्म, आदि के निर्माण पर चर्चायें हुई4
- औरैया के बिधूना में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान आचार्य अखिलेश दुबे (छिबरामऊ, जनपद कन्नौज) ने श्रोताओं को ज्ञान की गंगा में स्नान कराते हुए धर्म, भक्ति और सेवा का महत्व बताया।1