मोरनी में बढ़ती चोरी पर ग्रामीणों का ज्ञापन, पुलिस बल बढ़ाने और CCTV लगाने की मांग मोरनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर ग्रामीणों ने पुलिस उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, पुलिस बल बढ़ाने और CCTV लगाने की मांग मोरनी। मोरनी क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस उपायुक्त, पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। मोरनी पंचायत संगठन के प्रधान मोहित परमार ने वीडियो जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की। ज्ञापन में कहा गया है कि मोरनी क्षेत्र शांत, सुरक्षित और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। घरों के बाहर खड़े मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य वाहनों की चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मोरनी पुलिस चौकी में पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने के लिए कम से कम चार मोटरसाइकिल राइडर उपलब्ध करवाए जाएं। ज्ञापन में रात के समय खेड़ा बागड़ा और भुड़ मोड़ (किलापुर मार्ग) सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष पुलिस चेक पोस्ट और नाकाबंदी लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा मोरनी के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने का सुझाव भी दिया गया है। मोहित परमार ने वीडियो के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से पुलिस प्रशासन के समक्ष सुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, सक्रिय चोरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा हाल ही में चोरी हुए वाहनों की जल्द बरामदगी की मांग की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मोरनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। ज्ञापन पर मोरनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों, जिला परिषद सदस्य, मोरनी युवा संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षर भी बताए गए हैं।

- मोरनी में बढ़ती चोरी पर ग्रामीणों का ज्ञापन, पुलिस बल बढ़ाने और CCTV लगाने की मांग मोरनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर ग्रामीणों ने पुलिस उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, पुलिस बल बढ़ाने और CCTV लगाने की मांग मोरनी। मोरनी क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस उपायुक्त, पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। मोरनी पंचायत संगठन के प्रधान मोहित परमार ने वीडियो जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की। ज्ञापन में कहा गया है कि मोरनी क्षेत्र शांत, सुरक्षित और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। घरों के बाहर खड़े मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य वाहनों की चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मोरनी पुलिस चौकी में पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही पुलिस गश्त को प्रभावी बनाने के लिए कम से कम चार मोटरसाइकिल राइडर उपलब्ध करवाए जाएं। ज्ञापन में रात के समय खेड़ा बागड़ा और भुड़ मोड़ (किलापुर मार्ग) सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष पुलिस चेक पोस्ट और नाकाबंदी लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा मोरनी के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने का सुझाव भी दिया गया है। मोहित परमार ने वीडियो के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से पुलिस प्रशासन के समक्ष सुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, सक्रिय चोरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा हाल ही में चोरी हुए वाहनों की जल्द बरामदगी की मांग की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मोरनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा। ज्ञापन पर मोरनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरपंचों, जिला परिषद सदस्य, मोरनी युवा संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षर भी बताए गए हैं।1
- पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मेयर का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप *पंचकूला नगर निगम कार्यालय में मेयर का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप...* *वार्ड नं 2 से भाजपा पार्षद परमजीत कौर और वार्ड नं 13 से भाजपा पार्षद दीपक गर्ग भी छापे के दौरान मेयर श्यामलाल बंसल के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे...* पंचकूला के मेयर श्याम लाल बांसल ने आज सेक्टर-4 स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मेयर के अचानक कार्यालय पहुंचने से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम की कार्यशैली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मेयर ने यह औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कामकाज और आम लोगों से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। मेयर के औचक निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल देखने को मिली। मेयर ने अधिकारियों से विभिन्न कार्यों और शिकायतों को लेकर जानकारी ली तथा व्यवस्था में सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर श्याम लाल बांसल ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।4
- विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा और मंथन का मंच है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सदन में बैठकर सरकार की बात सुनने और सकारात्मक तरीके से कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील की।1
- 🚨 सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार 📍 पंचकूला: सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 👮♂️ आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और लूटे गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ कर रही है। ⚡ क्राइम ब्रांच की तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे। #Panchkula #PanchkulaPolice #CrimeBranch #CrimeNews #BreakingNews #Sector7 #LootCase #PoliceAction #HaryanaPolice #KhabarAaj #सचकेसाथ1
- मॉडिफाइड बाइक और, प्रेशर होरन लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पंचकुला पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बाइक का क्यों किया, 21.500 का चालान और की कंपाउंड, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, मोडिफाइड और प्रेशर होरन लगाने बालों पर करवाई,1
- सोलन से रहा भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रूप से बीमार युवती पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रुप से बीमार युवती, पुलिस ने सुरक्षित परिजनो से मिलवाया पंचकूला पुलिस गुमशुदा लोगों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एक नये मामलें में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे एक 25 वर्षीय युवती, जो सोलन (हिमाचल प्रदेश) की निवासी है, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। बीती रात करीब 11 बजे हमारी टीम को गश्त के दौरान चंडीमंदिर लाईटों के पास वही युवती लावारिस अवस्था में भटकते हुए मिली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित चंडीमंदिर थाना लाया गया जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित ठहराया गया। पूछताछ के दौरान युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई, जिस पर संवेदनशीलता के साथ उनकी जानकारी एकत्र कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा युवती का पता लगाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार चल रहा है, साथ ही वह पहले भी घर से निकल चुकी थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को आज सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- उत्तर प्रदेश के शामली मे हरयाणवी गायक अंकित बलियान को मारी गोली हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि अंकित जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति से उनकी कथित तौर पर हॉट-टॉक/बहस हुई। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर 20 से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट है। अंकित के शरीर में पांच गोलियां लगीं, जबकि उनकी गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित बालियान करीब 35 वर्ष के थे और मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थे और मासूम शर्मा सहित अन्य कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। � मीडिया रिपोर्ट में सोनीपत के भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि इसे अभी पुलिस द्वारा सिद्ध तथ्य नहीं माना जाना चाहिए;1
- पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या, डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’... वारदात से संबंधित एक CCTV वीडियो भी हो रहा है वायरल... पंचकूला के पिंजौर में रौनकg होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी। जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो राजू नामक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। वह पूरी तरह होश में नहीं थी। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। CCTV में कैद हुई वारदात। संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया। इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है। डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’... मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह सामने आया है कि महिला के पास से बरामद डायरी में कथित तौर पर लिखा मिला— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।” बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। डायरी में लिखी बातों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।1