Shuru
Apke Nagar Ki App…
मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि कासिमाबाद के बड़ा गांव में शनिवार को मनाया
Jitendra Maurya
मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि कासिमाबाद के बड़ा गांव में शनिवार को मनाया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चिरकिहिट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला और उसकी सास पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का विवरण मिली जानकारी स्थानीय लोगो के अनुसार, देवगांव कोतवाली अंतर्गत चिरकिहिट गांव की निवासिनी मीरा देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की सुबह उनके पड़ोसी पप्पू, सोनू, मुकेश और राकेश (पुत्रगण रिबई) ने पुरानी रंजिश के चलते हमला बोल दिया। आरोप है कि उक्त दबंगों ने मीरा देवी की सास, धनदेई को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब मीरा देवी अपनी सास को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी अभद्रता और छेड़खानी की। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अस्पताल में भर्ती और वायरल वीडियो पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए लालगंज स्थित 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर देवगांव कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का वक्तव्य: "पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। मार पीट की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"1
- कांशीराम जयंती पर चौबेपुर में भाईचारा मिलन समारोह, भिक्षाटन करने वाले व्यक्ति को बनाया गया मुख्य अतिथि वाराणसी के चौबेपुर स्थित धोबी धर्मशाला में रविवार को बहुजन समाज के महानायक और बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर संत गाडगे एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर भाईचारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि आयोजन समिति ने एक ऐसे व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाया, जो भिक्षाटन कर जुटाए गए पैसों से धर्मशाला के निर्माण में सहयोग कर चुके हैं। मुख्य अतिथि का सम्मान कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन, रमेश चौधरी, संतलाल और दयाराम मास्टर ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। सम्मान पाकर मुख्य अतिथि भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के योग्य नहीं थे, लेकिन धोबी समाज ने उन्हें सम्मान देकर इतिहास रच दिया है। विशिष्ट अतिथि और अजगरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी रमेश चौधरी ने समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठनों में बंटकर काम करने से समाज का भला नहीं होगा, बल्कि एक मंच पर आकर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अमीन ने की, जबकि संचालन दयाराम ने किया। राजकुमार ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे हर बंद दरवाजा खोला जा सकता है, इसलिए बच्चों को हर हाल में शिक्षित करना जरूरी है। अंत में भूपेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में छागुर चौधरी, विजय कनौजिया, सोहन चौधरी, मोहन चौधरी, ठालू कनौजिया, मुन्नालाल कनौजिया, बनवारी कनौजिया, पंचदेव कनौजिया, रमेश, जगन्नाथ, संतलाल कनौजिया और सोनू कनौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे। देखे हमारे संवादाता पंकज कुमार की खास रिपोर्ट1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- चिलकहर में भीषण आग का हादसा: दम घुटने से मां-बेटे की मौत, पति झुलसा बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलकहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लगने से दम घुटने के कारण मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पति झुलसकर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को सुबह करीब 3:30 बजे थाना गड़वार को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम चिलकहर स्थित एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना में रिंकी (22 वर्ष) पत्नी नीरज तथा उसके 4 वर्षीय पुत्र धीरज की दम घुटने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं नीरज चौरसिया (24 वर्ष) पुत्र झूलन चौरसिया आग में झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ➡️ चिलकहर आग हादसे पर बोले एसपी ओमवीर सिंह2
- Shubham lohar king khan ka kahana han ki aap apane jivan1
- गाजीपुर। बहुजन समाज के महान विचारक और सामाजिक न्याय के अग्रदूत Kanshi Ram की पुण्यतिथि के अवसर पर गाजीपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती जी के द्वारा Kanshi Ram के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक करने और समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कांशीराम के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारा व सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।3
- मऊ। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में महोदय द्वारा अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये – 1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय। 2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय। 3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय। 4. अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। 5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय। 6 . गोवध के मामलों में अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर की कार्यवाही अवश्य की जाय। 7 . अवैध म़द्य निष्कर्षण/बिक्री/परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय तथा सम्भावित क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग/दबिश की कार्यवाही की जाय एवं इस अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाय। 8 . लूट की घटनाओं को रोकने हेतु पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। 9 . जमीन सम्बन्धी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके का भ्रमण कर समाधान कराया जाय। 10 . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय। 11. सम्पूर्ण समाधान तहसील/थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण 05 दिवस में अवश्य कर लिया जाय। 12 . महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय। 13 . आगामी त्यौहारों के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय। 14 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें। *15* . संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।4
- चौबेपुर में सड़क हादसे के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम खबर है वाराणसी से जहा चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराकला बाजार में रविवार दोपहर लगभग 3:50 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मछली विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कमौली निवासी साहिल हाशमी (लगभग 20 वर्ष) गौराकला बाजार में मछली बेचने का काम करता था। रविवार को वह वाराणसी मंडी से मछली लेकर अपनी दुकान गौराकला बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बाजार के पास पहुँचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीरेन्द्र सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।देखें हमारे संवादाता लईक आफताब की खास रिपोर्ट1