logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पहले नशीली गोलियां, फिर गला घोंटकर हत्या; पति की मौत के बाद खुद थाने पहुंची पत्नी बेटे की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य पूरनपुर,पीलीभीत। गांव लोहरपुरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने बेटे की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर की उनकी पत्नी ने हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला स्वयं माधोटांडा थाने पहुंच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक पाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।बताया गया कि उमाशंकर 5 वर्ष पहले अपना मकान बेचकर पत्नी ममता, पुत्र विवेक और पुत्री गीता के साथ अपनी ससुराल गांव लोहरपुरी में रहने लगे थे। वह मजदूरी करने गुजरात गए हुए थे। तीन दिन पहले पत्नी ने धान की फसल में दवा डालने के बहाने उन्हें घर बुलाया था। शुक्रवार शाम महिला दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर आई और उसमें नशीली गोलियां मिलाकर पति को पिला दीं। दोनों बच्चों ने कोल्ड ड्रिंक पीने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने बेटे विवेक को छत से नीचे भेज दिया। आरोप है कि पति के अचेत होने पर साड़ी के फंदे से गला घोंटने के साथ तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद मृतक के चाचा केदारी लाल समेत चित्तरपुर गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि महिला दो वर्ष पहले गुजरात में एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का शपथ-पत्र भी बनवा चुकी थी और उसी प्रेम संबंध के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है और इसकी जांच की जा रही है।मृतक के 18 वर्षीय पुत्र विवेक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पहले पिता को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर उनकी हत्या कर दी। मामले में तहरीर भी दी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला ने घटना के बाद पुलिस को काफी देर तक गुमराह करने का प्रयास किया और उसके चेहरे पर किसी प्रकार का पछतावा दिखाई नहीं दिया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।घटना की जानकारी लगने के बाद ग्राम प्रधान विकास यादव ने रात में ही पहुंच कर पर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की बात कही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया पुत्र की ओर से महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। --------------- दो वर्ष पूर्व प्रेमी संग बनाया था सहमति पत्र ममता ने दो साल पहले गुजरात के जमुनानगर निवासी नकुम भावेश नाम के युवक के साथ शपथ पत्र पर सहमति पत्र बनवाया था। इसमें उसने खुद को भावेश की पत्नी दर्शाया। विवाहित पति उमाशंकर को शराबी दर्शाया। ---------------- योजना बनाकर दिया घटना को अंजाम उमाशंकर काफी सरल स्वभाव का था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने चलते वह अन्य प्रदेश में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही पत्नी ने उसे गुजरात से बुलाया। इसके बाद योजना बनाकर रात में उसकी हत्या कर दी। परिजनों और ग्रामीण में कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली जाती। बेकसूर उमाशंकर को क्यों मार डाला।

3 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
513c614f-215a-40a5-82f9-96611681c168

पहले नशीली गोलियां, फिर गला घोंटकर हत्या; पति की मौत के बाद खुद थाने पहुंची पत्नी बेटे की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य पूरनपुर,पीलीभीत। गांव लोहरपुरी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने बेटे की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर की उनकी पत्नी ने हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला स्वयं माधोटांडा थाने पहुंच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक पाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।बताया गया कि उमाशंकर 5 वर्ष पहले अपना मकान बेचकर पत्नी ममता, पुत्र विवेक और पुत्री गीता के साथ अपनी ससुराल गांव लोहरपुरी में रहने लगे थे। वह मजदूरी करने गुजरात गए हुए थे। तीन दिन पहले पत्नी ने धान की फसल में दवा डालने के बहाने उन्हें घर बुलाया था। शुक्रवार शाम महिला दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर आई और उसमें नशीली गोलियां मिलाकर पति को पिला दीं। दोनों बच्चों ने कोल्ड ड्रिंक पीने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने बेटे विवेक को छत से नीचे भेज दिया। आरोप है कि पति के अचेत होने पर साड़ी के फंदे से गला घोंटने के साथ तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद मृतक के चाचा केदारी लाल समेत चित्तरपुर गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि महिला दो वर्ष पहले गुजरात में एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का शपथ-पत्र भी बनवा चुकी थी और उसी प्रेम संबंध के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि

4a551ed5-183b-4916-a8c3-6c043e988b3f

पुलिस द्वारा नहीं की गई है और इसकी जांच की जा रही है।मृतक के 18 वर्षीय पुत्र विवेक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पहले पिता को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर उनकी हत्या कर दी। मामले में तहरीर भी दी है। परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला ने घटना के बाद पुलिस को काफी देर तक गुमराह करने का प्रयास किया और उसके चेहरे पर किसी प्रकार का पछतावा दिखाई नहीं दिया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।घटना की जानकारी लगने के बाद ग्राम प्रधान विकास यादव ने रात में ही पहुंच कर पर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। उन्होने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की बात कही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया पुत्र की ओर से महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। --------------- दो वर्ष पूर्व प्रेमी संग बनाया था सहमति पत्र ममता ने दो साल पहले गुजरात के जमुनानगर निवासी नकुम भावेश नाम के युवक के साथ शपथ पत्र पर सहमति पत्र बनवाया था। इसमें उसने खुद को भावेश की पत्नी दर्शाया। विवाहित पति उमाशंकर को शराबी दर्शाया। ---------------- योजना बनाकर दिया घटना को अंजाम उमाशंकर काफी सरल स्वभाव का था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने चलते वह अन्य प्रदेश में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही पत्नी ने उसे गुजरात से बुलाया। इसके बाद योजना बनाकर रात में उसकी हत्या कर दी। परिजनों और ग्रामीण में कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली जाती। बेकसूर उमाशंकर को क्यों मार डाला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Rahul Gandhi, Tamil Nadu, UPNewsTV24, Sarfraz Ahmed Khan, Congress, Political Rally, Tamil Nadu Politics 2026. राहुल गांधी जी के तमिलनाडु दौरे के दौरान उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें। क्या है इस दौरे के सियासी मायने? देखिए UPNewsTV24 की खास रिपोर्ट, कैमरा पर्सन रिसंतू अग्रवाल के साथ।"
    1
    Rahul Gandhi, Tamil Nadu, UPNewsTV24, Sarfraz Ahmed Khan, Congress, Political Rally, Tamil Nadu Politics 2026.


राहुल गांधी जी के तमिलनाडु दौरे के दौरान उमड़े जनसैलाब की तस्वीरें। क्या है इस दौरे के सियासी मायने? देखिए UPNewsTV24 की खास रिपोर्ट, कैमरा पर्सन रिसंतू अग्रवाल के साथ।"
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    1
    #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice 

पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। #YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews
    1
    #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
#YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews
    user_Bharat Public Samachar Up
    Bharat Public Samachar Up
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बड़ी खबर: CHC अधीक्षक ने अनुशासनहीनता की हद पार की, DM और CMO के सामने शर्ट का ऊपरी बटन खोलकर बैठे।
    1
    बड़ी खबर: CHC अधीक्षक ने अनुशासनहीनता की हद पार की, DM और CMO के सामने शर्ट का ऊपरी बटन खोलकर बैठे।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत निकली गलत, जांच में हुआ खुलासा ग्रामीणों के कहने पर दुकानदार ने दी थी चोरी की तहरीर, जांच में सामने आया चोरी का प्रयास; दुकान का सामान पहले ही घर ले जा चुका था दुकानदार सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत का मामला जांच के बाद अलग ही निकला। दुकानदार की ओर से दी गई चोरी की शिकायत में कोई सामान चोरी होना सामने नहीं आया। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन दुकान का सामान पहले ही दुकानदार द्वारा घर पर सुरक्षित रख दिया गया था। ग्राम आमडार निवासी गंगाराम पुत्र हरद्वारी लाल की नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। गंगाराम के अनुसार 31 जुलाई की रात दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। गंगाराम ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उसने दुकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। दुकानदार का कहना है कि उसने दुकान का सामान पहले ही निकालकर घर पर सुरक्षित रख दिया था। दुकान में रखा जाने वाला पूरा सामान उसके पास सुरक्षित है और कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आमडार निवासी गंगाराम ने दुकान में चोरी होने की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों के कहने पर चोरी की शिकायत की गई थी। दुकान का सामान चोरी की घटना से पहले ही दुकानदार घर पर ले जाकर रख चुका था। जांच में दुकान में चोरी के प्रयास की बात सामने आई है।
    1
    नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत निकली गलत, जांच में हुआ खुलासा
ग्रामीणों के कहने पर दुकानदार ने दी थी चोरी की तहरीर, जांच में सामने आया चोरी का प्रयास; दुकान का सामान पहले ही घर ले जा चुका था दुकानदार
सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य 
बरखेड़ा। नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की शिकायत का मामला जांच के बाद अलग ही निकला। दुकानदार की ओर से दी गई चोरी की शिकायत में कोई सामान चोरी होना सामने नहीं आया। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन दुकान का सामान पहले ही दुकानदार द्वारा घर पर सुरक्षित रख दिया गया था।
ग्राम आमडार निवासी गंगाराम पुत्र हरद्वारी लाल की नगरा चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। गंगाराम के अनुसार 31 जुलाई की रात दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। गंगाराम ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उसने दुकान में चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी।
दुकानदार का कहना है कि उसने दुकान का सामान पहले ही निकालकर घर पर सुरक्षित रख दिया था। दुकान में रखा जाने वाला पूरा सामान उसके पास सुरक्षित है और कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।
मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आमडार निवासी गंगाराम ने दुकान में चोरी होने की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ग्रामीणों के कहने पर चोरी की शिकायत की गई थी। दुकान का सामान चोरी की घटना से पहले ही दुकानदार घर पर ले जाकर रख चुका था। जांच में दुकान में चोरी के प्रयास की बात सामने आई है।
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    4 hrs ago
  • पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
    1
    पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप पीलीभीत जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप एंकर :बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के सैकड़ों छात्र अचानक परिसर से बाहर निकलकर रोहनिया चौराहे पर एकत्र हो गए। छात्रों ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, मां-बहन की गालियां देने और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय और थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर पूरे मामले को शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मोबाइल मिलने के बाद शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय छोड़कर बाहर निकल आए और रोहनिया चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर दोबारा विद्यालय पहुंचाया। मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के साथ भी बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उधर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के नियमों के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जांच के दौरान कुछ छात्रों के पास मोबाइल मिलने पर विद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती बरती गई, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी दे दी गई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विद्यालय प्रशासन की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
    4
    जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप
पीलीभीत
जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर मारपीट व अभद्र भाषा के आरोप
एंकर :बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी नवदिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के सैकड़ों छात्र अचानक परिसर से बाहर निकलकर रोहनिया चौराहे पर एकत्र हो गए। छात्रों ने विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर मारपीट करने, मां-बहन की गालियां देने और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नागेंद्र पांडेय और थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर पूरे मामले को शांत कराया।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मोबाइल मिलने के बाद शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय छोड़कर बाहर निकल आए और रोहनिया चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर दोबारा विद्यालय पहुंचाया।
मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के साथ भी बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
उधर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के नियमों के अनुसार छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जांच के दौरान कुछ छात्रों के पास मोबाइल मिलने पर विद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप सख्ती बरती गई, जिसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि घटना की जानकारी संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी दे दी गई है।
फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विद्यालय प्रशासन की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    15 hrs ago
  • पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा/पीलीभीत। ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा, निवासी ग्राम चितरपुर थाना माधोटांडा, पिछले कुछ समय से अपने घर के बजाय अपनी ससुराल ग्राम लोहरपुरी में रह रहा था। घटना वाली रात ससुराल लोहरपुरी स्थित आवास पर ही उमाशंकर की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी ममता उर्फ सीमा को ही इस हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने पूर्व में गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह उमाशंकर के संपर्क में आई थी। पुलिस अब महिला के पुराने रिकॉर्ड और हत्या के पीछे के पारिवारिक/व्यक्तिगत विवाद के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। इस दुखद घटना से उमाशंकर के दो छोटे मासूम बच्चों—विकास (पुत्र) और गीता (पुत्री) के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। माँ के जेल जाने और पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना माधोटांडा पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए कारणों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
    1
    पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार
पत्नी ने ससुराल में रह रहे पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी महिला गिरफ्तार
माधोटांडा/पीलीभीत।
ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा, निवासी ग्राम चितरपुर थाना माधोटांडा, पिछले कुछ समय से अपने घर के बजाय अपनी ससुराल ग्राम लोहरपुरी में रह रहा था।
घटना वाली रात ससुराल लोहरपुरी स्थित आवास पर ही उमाशंकर की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्राथमिक जाँच और पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी ममता उर्फ सीमा को ही इस हत्या का मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने पूर्व में गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह उमाशंकर के संपर्क में आई थी। पुलिस अब महिला के पुराने रिकॉर्ड और हत्या के पीछे के पारिवारिक/व्यक्तिगत विवाद के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।
इस दुखद घटना से उमाशंकर के दो छोटे मासूम बच्चों—विकास (पुत्र) और गीता (पुत्री) के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। माँ के जेल जाने और पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना माधोटांडा पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए कारणों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.