Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
SARFRAZ KHAN
पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। पीलीभीत में आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
- Post by अशोक सरकार1
- "बीसलपुर में 1 अगस्त को होगा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन, महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार रहेंगे मौजूद।"1
- उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल! 47 में 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव पर डीपीआरओ का नोटिस1
- तालाब पर कब्जे पर चला बुलडोजर: बीसलपुर के सिमरा अकबरगंज में प्रशासन का बड़ा एक्शन, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरा अकबरगंज में सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया। उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में तालाब की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राजस्व टीम को मौके पर भेजा। टीम ने अभिलेखों का मिलान और स्थल निरीक्षण किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही, जिससे पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रही। भू-माफियाओं को कड़ा संदेश प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि, तालाब, चारागाह और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई का स्वागत किया।1
- गोला नगर जाम से जूझ रहा है,जिसमें मिल रोड पर नगर के अंदर रोडवेज बसों ने कब्जा कर रखा है। *गोला नगर में जाम से बेहाल जनता, सावन मेले की तैयारियां धरी रह गईं* *अशोक चौराहे से मिल रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोडवेज बसें जिम्मेदार* *सीओ सिटी कार्यालय के सामने रोज लगता है घंटों जाम, नगरवासी आक्रोशित* *फोटो कैप्शन:* `अशोक चौराहे से मिल रोड पर रोडवेज बस और अतिक्रमण के कारण लगा भीषण जाम` *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर* *सूर्य प्रकाश मिश्रा गोला गोकर्णनाथ।* सावन मेला शुरू हो गया है लेकिन गोला नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए की गई तैयारियां और दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग अशोक चौराहे से मिल वाली रोड है। यहीं पर सबसे अधिक भीड़भाड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। सावन मेला होने के बावजूद भी इसी मार्ग से रोडवेज की बसें शहर के बीचों-बीच से गुजरती हैं। बसों के बेतरतीब खड़े होने और सवारी बैठाने के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक यहां पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को पैतालिस मिनट से एक घंटा तक लग जाता है। नगर प्रशासन ने सावन मेले को लेकर जाम से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए थे। वैकल्पिक मार्ग, अतिक्रमण हटाओ अभियान और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिल रोड पर अतिक्रमण जस का तस है। ठेला-खुम्चे, ई-रिक्शा और अवैध पार्किंग ने सड़क का आधा हिस्सा घेर रखा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मिल रोड पर सीओ सिटी का कार्यालय स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ साहब की सरकारी गाड़ी भी कई बार इसी जाम में फंस चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को हो रही है। सीएचसी आने वाले मरीज और एंबुलेंस जाम में फंसकर घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों के अभिभावकों की गाड़ियों से हालात और खराब हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि जाम के डर से ग्राहक बाजार नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। बसों के लिए शहर के बाहर अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाए। मिल रोड और अशोक चौराहे पर अतिक्रमण हटाकर नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं। *क्या कहते हैं जिम्मेदार* रोडवेज ए आर एम गोला ने बताया कि बसों को मिल रोड के बजाय विकास चौराहे से होकर दत्तेली होकर निकलना चाहिए वहीं रूट है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि कई बार एसडीएम साहब एवं इंस्पेक्टर साहब को बताया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं,कई बार हमारी गाड़ी भी घंटो जाम में फंसी रहती है। यातायात प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।कल से शहर में कोई बस नहीं आएगी,मिल गेट पर फोर्स लगाकर बसों को अंदर आने से रोका जाएगा। सावन मेले में यातायात सुचारू रूप से चालू किया जाएगा,कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।3
- देवदास: पारो और चंद्रमुखी की भावुक बातचीत देवदास फिल्म के सर्वश्रेष्ठ संवाद | पारो और चंद्रमुखी 'देवदास' का यादगार दृश्य: जब दो प्रेमियों की मिलन की आशा बढ़ी देवदास: पारो और चंद्रमुखी की भावुक बातचीत देवदास फिल्म के सर्वश्रेष्ठ संवाद | पारो और चंद्रमुखी 'देवदास' का यादगार दृश्य: जब दो प्रेमियों की मिलन की आशा बढ़ी1
- Post by अशोक सरकार1
- बड़ी खबर : चार जिलों में ज्वाला शरण जगदीश शरण के प्रतिष्ठानों पर GST टीम का छापा1
- संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, मचा कोहराम सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र कपिल वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे वह गांव के पास पातीराम 'मास्टर साहब' के खेत की ओर पहुंचा, जहां उसे कपिल का शव दिखाई दिया। संजीव ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक कपिल पढ़ाई में होनहार था। उसने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सत्र में अध्ययनरत था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि भाई संजीव खेती-किसानी संभालता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मोबाइल फोन और कीटनाशक की शीशी मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में पेड़ पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1