संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, मचा कोहराम सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र कपिल वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे वह गांव के पास पातीराम 'मास्टर साहब' के खेत की ओर पहुंचा, जहां उसे कपिल का शव दिखाई दिया। संजीव ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक कपिल पढ़ाई में होनहार था। उसने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सत्र में अध्ययनरत था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि भाई संजीव खेती-किसानी संभालता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मोबाइल फोन और कीटनाशक की शीशी मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में पेड़ पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- PM मोदी ने गाली देने वालों बच्चों को माफ़ किया !!......1
- शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।1
- एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" फर्जी पत्रकार या रंगदारी गैंग? एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर का है। एडवोकेट उमेश पाल का आरोप है कि गांव का रहने वाला बब्लू सागर, जो खुद को पत्रकार बताता है, चुनावी रंजिश के चलते उनकी एडिट की हुई ऑडियो और पोस्ट सोशल मीडिया तथा एक कथित समाचार पत्र में वायरल कर उनकी छवि खराब कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह आरोपी ने एक साथी के साथ उन्हें घेर लिया और कहा कि अगर वायरल पोस्ट हटवानी है तो शाम तक 1 लाख रुपये दो, नहीं तो फर्जी SC/ST समेत अन्य मुकदमों में फंसा देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उमेश पाल का यह भी दावा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में आरोपी किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र या चैनल से संबद्ध नहीं पाया गया। साथ ही उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई को थाना बिशारतगंज में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब वरिष्ठ अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #नवादा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब! मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया कांवड़ियों का स्वागत, #1
- "बीसलपुर में 1 अगस्त को होगा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन, महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार रहेंगे मौजूद।"1
- संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, मचा कोहराम सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामस्वरूप वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र कपिल वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कपिल शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई संजीव ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे वह गांव के पास पातीराम 'मास्टर साहब' के खेत की ओर पहुंचा, जहां उसे कपिल का शव दिखाई दिया। संजीव ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां पार्वती समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक कपिल पढ़ाई में होनहार था। उसने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में फर्रुखाबाद से बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सत्र में अध्ययनरत था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई अभिषेक और सुशील भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं, जबकि भाई संजीव खेती-किसानी संभालता है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मोबाइल फोन और कीटनाशक की शीशी मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक का शव खेत में पेड़ पर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1