Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेज़ा तहसील परिसर में निःशुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में बना सहारा मेज़ा तहसील परिसर में आज मंगलवार दोपहर स्थापित निःशुल्क प्याऊ भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है। कड़ाके की धूप में यह प्याऊ लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर उन्हें गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर रहा है। इस सेवा का संचालन स्थानीय समाजसेवी अमरेश शुक्ल द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में किया जाता है, जो जनसेवा की मिसाल पेश करता है।
Rohit Sharma
मेज़ा तहसील परिसर में निःशुल्क प्याऊ, भीषण गर्मी में बना सहारा मेज़ा तहसील परिसर में आज मंगलवार दोपहर स्थापित निःशुल्क प्याऊ भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है। कड़ाके की धूप में यह प्याऊ लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर उन्हें गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर रहा है। इस सेवा का संचालन स्थानीय समाजसेवी अमरेश शुक्ल द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में किया जाता है, जो जनसेवा की मिसाल पेश करता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- घूरपुर थाना क्षेत्र में 9 लाख रुपये के फर्जी बैंक ड्राफ्ट से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिव नारायण यादव ने 2 मार्च को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जब ड्राफ्ट बैंक में जमा किया गया, तो जांच में वह फर्जी निकला। बैंक प्रबंधक ने साफ किया कि इसका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं है। मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित ने आज मंगलवार दोपहर उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। हादसे में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक पटेल का मकान सड़क किनारे स्थित है, जहां उनके भट्टे का ऑफिस और स्टोर रूम भी बना हुआ है। रविवार रात करीब 3 बजे एक ट्रक अचानक स्टोर रूम से टकराते हुए मकान के अंदर घुस गया। तेज धमाके से पूरा घर हिल गया, जिससे परिवार के लोग घबराकर बाहर की ओर भागे। परिवार के बाहर आने पर देखा कि ट्रक का अगला हिस्सा मकान के अंदर घुसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक मौके पर अपना मोबाइल ढूंढ रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया। एक अन्य ट्रक चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जबकि सीमेंट वाला ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर मकान में जा घुसा। मकान मालिक अशोक पटेल ने लगभग 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक ट्रक घटनास्थल पर ही फंसा हुआ था और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- करछना के कटका गांव के विवेक पाल नामक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा कर बनाया शारीरिक संबंध, जब महिला हुई गर्भ से प्रेमी ने बच्चा गिरवाने और जान से की धमकी दी तो महिला ने प्रेमी पर दर्ज कराया मुकदमा, प्रेमी एक दिन के लिए गया जेल। जब बेल से आया तो 20अप्रैल को शादी कर रहा है । महिला पुलिस के साथ घर पहुंची तो घरवालों ने भी मारने पीटने की धमकी दी। महिला ने शासन प्रशासन से शादी रुकवाने की मांग की । और लड़का घर से फरार है ।1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- मिर्जापुर हाईवे पर स्थित वेदौ नहर पुलिया के समीप मोटर साइकिल सवार को बड़े वाहन ने कुचला मौत औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी कमल किशोर प्रजापति उम्र 40 पुत्र हिन्छलाल प्रजापति कल देर रात पड़ोस से बरात मेजा के भटौती मे शामिल होकर सुबह भोर में मवैया घर वापस जा रहे थे की वेदौ पुलिया के पास बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए गिर गई जिससे कमल किशोर डिवाइडर के दुसरे तरफ़ गिरे जिससे बड़े वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट पर तीन लोग सवार थे कमल किशोर के साथ राजा निषाद कमल किशोर के पाच बेटे नितिन 15, नितेश 13 वर्ष,2
- करारी, कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के अडहरा गांव में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। धारदार हथियार से युवक भारत यादव की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया है। मृतक की पहचान भारत पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था और दो भाइयों व पांच बहनों के बड़े परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हत्याकांड के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों में भारी नाराजगी है।उधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।1
- मेज़ा तहसील परिसर में आज मंगलवार दोपहर स्थापित निःशुल्क प्याऊ भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है। कड़ाके की धूप में यह प्याऊ लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराकर उन्हें गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर रहा है। इस सेवा का संचालन स्थानीय समाजसेवी अमरेश शुक्ल द्वारा हर वर्ष गर्मी के मौसम में किया जाता है, जो जनसेवा की मिसाल पेश करता है।1