Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul Kushwaha sher Hardoi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rahul Kushwaha sher Hardoi1
- इस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण सहित थाना शाहाबाद का समस्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस नई चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से टुमैकी एवं आसपास के इलाकों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में भी इजाफा होने की उम्मीद है।1
- शाहजहांपुर के जलालाबाद विकासखंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने गांव की जर्जर सड़क निर्माण में कथित अनियमितता के विरोध में बुधवार सुबह 11बजे से ब्लॉक परिसर में समर्थकों संग भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों ने 20 लाख रुपये मांगे, विरोध पर धक्का-मुक्की की। आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज। प्रशासन की अनदेखी जारी, समर्थक नाराज। महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रेनू यादव का जब तक ट्रांसफर नहीं होगा, और खंडहर के ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. पुलिस और प्रशासन ने उसको समझने का प्रयास किया परंतु प्रयास बी नतीजा रहा बुधवार की शाम 6:00 बजे तक महिला विकासखंड कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठी हुई थी।1
- Post by पंकज यादव2
- रेनू यादव के खिलाफ कार्रवाई व तबादले की मांग को लेकर खंड विकास कार्यालय में धरना प्रदर्शन जलालाबाद। विकास खंड कार्यालय जलालाबाद में ग्राम पंचायत अधिकारी रेनू यादव के खिलाफ कार्रवाई एवं तबादले की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मालती कश्यप ने किया। मालती कश्यप ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रेनू यादव के खिलाफ लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक न तो उनका तबादला किया गया है और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद विकास खंड में खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी रेनू यादव पर मेहरबान बने हुए हैं, जिस कारण शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रेनू यादव के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई व तबादला नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन आज दिनांक 4 फरवरी 2026, समय करीब 11 बजे से खंड विकास कार्यालय जलालाबाद परिसर में जारी है। धरने में मालती कश्यप के साथ फूलन देवी, पार्वती, विटाना देवी सहित अन्य महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।3
- Post by Sultankhan1
- 1987 से पहले जन्म वालों के लिए जरूरी सूचना: 👉सुनवाई में 2003 की वोटर लिस्ट व पासबुक या दूसरा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य पुवायां। तहसील क्षेत्र में (Sir) के नोटिस से संबंधित सुनवाई का कार्य मनोज कुमार वर्मा, भूलेख अधिकारी के अधीनस्थ चल रहा है। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिन व्यक्तियों का जन्म वर्ष 1987 से पहले हुआ है, उन्हें अपनी वर्ष 2003 की मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) की प्रति तथा बैंक पासबुक या कोई दूसरा आई डी प्रूफ अनिवार्य रूप से साथ लाए। भूलेख विभाग के अधिकारियों के अनुसार आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर सुनवाई प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। संबंधित व्यक्तियों से निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की गई है, ताकि प्रकरणों का निस्तारण सुचारू रूप से किया जा सके।1
- थाना मदनापुर का वार्षिक निरीक्षण, शिशु गृह व बाल मित्र केंद्र का शुभारंभ शाहजहाँपुर।जनपद के थाना मदनापुर का बुधवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली, अपराध व सामान्य अभिलेखों की अद्यावधिक स्थिति, लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, बैरक, मेस, आवासीय परिसर तथा जनसुनवाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण, शिकायतों की समयबद्ध सुनवाई तथा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर अभिलेखों का सही रखरखाव, विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित गश्त, प्रभावी जनसंपर्क एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में स्थापित शिशु गृह एवं ‘बाल मित्र केंद्र’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। बाल मित्र केंद्र का उद्देश्य ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों एवं थाने में आने वाले बच्चों, विशेषकर पीड़ित अथवा साक्षी बच्चों को भयमुक्त, सुरक्षित और सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कीं। शिशु गृह के माध्यम से छोटे बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिला पुलिसकर्मियों एवं थाना आने वाली महिलाओं को सुविधा मिल सके। अंत में पुलिस अधीक्षक ने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा, अनुशासन तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1