*बरवाअड्डा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद* Anchor :--- धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ किसान चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान किसान चौक के पास दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जहां वे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार महतो, मुकेश कुम्हार, श्यामलाल महतो और विजय महतो उर्फ हरिलाल महतो शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी पहले भी चोरी, ट्रक चोरी और डकैती जैसी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में Hero Splendor Plus और Honda Shine समेत अन्य वाहन शामिल हैं, जिनमें कुछ बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए।nपुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। Byte :-- सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, धनबाद

- Post by Niraj Kumar1
- #news #jharkhand1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Manish Sinha JDNews1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- कतरास. (प्रेम कुमार). बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिंदरी में आयोजित बिल्ड एक्सपो ई सम्मिट 2026 के तहत इनोवेटिव एग्जिबिशन में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया. इस प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 10 के छात्र वीर प्रताप साव एवं कक्षा 9 के छात्र ओम आशुतोष ने अपने अभिनव एवं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया..उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक भौतिकी शिक्षक ऋषिकांत केशरी के कुशल निर्देशन में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उपयोगिता के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे.1
- Post by Sheikh Nazim1
- Post by Niraj Kumar1