logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाइए। ढेर सारा इनाम

on 15 December
user_जन सेवक
जन सेवक
Doctor Gaya, Bihar•
on 15 December

पाइए। ढेर सारा इनाम

  • user_User10701
    User10701
    Fatehpur, Gaya
    💣
    on 15 December
More news from Bihar and nearby areas
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया।
महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा।
इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    12 hrs ago
  • Post by Sandeep Singh
    1
    Post by Sandeep Singh
    user_Sandeep Singh
    Sandeep Singh
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    18 hrs ago
  • वज़ीरगंज में होगा शिक्षा महोत्सव गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड में जल्द ही शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और समाज को शिक्षा के महत्व से जोड़ना है। इस प्रकार के शिक्षा महोत्सवों में आमतौर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, निबंध, चित्रकला, क्विज और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनसे बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। � Pratinidhi Today वजीरगंज क्षेत्र में पहले भी शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, जिनमें शिक्षाविदों, कलाकारों और समाजसेवियों ने भाग लेकर लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया है। � Bhaskar यदि आप चाहें तो मैं इसी विषय पर पूरी अख़बार शैली में विस्तृत खबर (हेडिंग, उपशीर्षक और बयान के साथ) भी लिखकर दे सकता हूँ, जैसे आप पहले खबर लिखवाते हैं।
    1
    वज़ीरगंज में होगा शिक्षा महोत्सव
गया जिले के वज़ीरगंज प्रखंड में जल्द ही शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और समाज को शिक्षा के महत्व से जोड़ना है।
इस प्रकार के शिक्षा महोत्सवों में आमतौर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, निबंध, चित्रकला, क्विज और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनसे बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। �
Pratinidhi Today
वजीरगंज क्षेत्र में पहले भी शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, जिनमें शिक्षाविदों, कलाकारों और समाजसेवियों ने भाग लेकर लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया है। �
Bhaskar
यदि आप चाहें तो मैं इसी विषय पर पूरी अख़बार शैली में विस्तृत खबर (हेडिंग, उपशीर्षक और बयान के साथ) भी लिखकर दे सकता हूँ, जैसे आप पहले खबर लिखवाते हैं।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    12 hrs ago
  • हुलासगंज में नकली दवा के कारोबार का हुआ उद्वेदन छापेमारी में लगभग 21 लख रुपए की दवा बरामद दो लोगों को किया गया आरोपी
    1
    हुलासगंज में नकली दवा के कारोबार का हुआ उद्वेदन छापेमारी में लगभग 21 लख रुपए की दवा बरामद दो लोगों को किया गया आरोपी
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया।
पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • तीरा गांव में हावा यादव का आतंक जारी गांव के दो वृद्ध लोगों को मारपीट कर किया घायल हुलास गंज थाना क्षेत्र के तीरा गांव में उमेश यादव उर्फ हावा यादव का आतंक पुरे चरम पर है।इस बार गांव के दो अस्सी वर्षीय वृद्ध राम प्रसाद यादव एवं बलेशर यादव उसके ज़ुल्म के शिकार हुए।बलेसर यादव आंख से दिव्यांग है।इस संबंध में हुलास गंज थाना में दोनो पीड़ितों द्वारा आवेदन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश यादव उर्फ हावा यादव पर दर्जनों मामले हुलास गंज थाना में दर्ज है।एक पखवाडा पुर्व गांव में आयोजित यज्ञ में शराब पीकर उत्पात मचाने को लेकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।जेल से आने के बाद फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया गया।
    1
    तीरा गांव में हावा यादव का आतंक जारी गांव के दो वृद्ध लोगों को मारपीट कर किया घायल
हुलास गंज थाना क्षेत्र के तीरा गांव में उमेश यादव उर्फ हावा यादव का आतंक पुरे चरम पर है।इस बार गांव के दो अस्सी वर्षीय वृद्ध राम प्रसाद यादव एवं बलेशर यादव उसके ज़ुल्म के शिकार हुए।बलेसर यादव आंख से दिव्यांग है।इस संबंध में हुलास गंज थाना में दोनो पीड़ितों द्वारा आवेदन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश यादव उर्फ हावा यादव पर दर्जनों मामले हुलास गंज थाना में दर्ज है।एक पखवाडा पुर्व गांव में आयोजित यज्ञ में शराब पीकर उत्पात मचाने को लेकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।जेल से आने के बाद फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया गया।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.