सेंट जोसेफ अकैडमी का तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न, छात्रों की प्रस्तुति ने जीता दिल शंकर कुमार सिन्हा, जिला ब्यूरो चीफ, दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार, नालंदा 10 दिसंबर 2025 बिहार शरीफ। सेंट जोसेफ अकैडमी में आयोजित तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का समापन आज उत्साह और उमंग के माहौल में हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान एक्शन सॉन्ग से हुई, जिसने पूरे समारोह में जोश भर दिया। इसके बाद विभिन्न हाउसों और कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोलो परफॉर्मेंस में बच्चों ने सुर, ताल और लय से भरपूर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा फैशन शो, जिसमें छात्रों ने थीम आधारित परिधानों में आत्मविश्वास और शालीनता के साथ रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दर्शकों की ओर से बच्चों की हर प्रस्तुति पर जमकर तालियाँ मिलीं। यूथ फेस्ट के दौरान ज्यूरी मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया था। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम और अधिक उत्साहपूर्ण बन गया। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यालय परिसर में कई रोमांचक गतिविधियों और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ अकैडमी का यूथ फेस्ट 2025 छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभरा। समापन समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता, अनुशासन और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आत्मविश्वास और मंच प्रदान करते हैं।

- --विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान एवं पूर्व प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने बतलाई शिक्षा विभाग के जेई के द्वारा बढ़ाया गया है प्रपोजल। --शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के द्वारा सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन निर्माण के संबंध में तत्काल उठाई जानी चाहिए कदम। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026* सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए भवन बहुत ही छोटी और कम पर जा रही है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने विद्यालय भ्रमण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के पेड़ के नीचे बरांदा में बैठकर तीसरा वर्ग के बच्चों को पढ़ाते हुए देखा गया। इस संदर्भ में विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं का शिक्षा ग्रहण का वेस समझने के लिए हर वर्ग के छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई। इस क्रम में गीतांजलि कुमारी शिक्षिका के क्लास में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया और शशि भूषण वर्मा शिक्षक के वर्ग में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया उसका जितना भी प्रशंसा किया जाए वह कम पर जाएगा। वहीं पर वजदा तबस्सुम के द्वारा तीसरा वर्ग के 45 बच्चों को आम के पेड़ के नीचे बने बरांदा में पढ़ाते हुए विषय पर जानकारी ली गई। उसके उपरांत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी का विचार लिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों की संख्या देखते हुए भवन की कमरा कम पर जा रही है इसके लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं पर पूर्णिमा कुमारी शिक्षिका एवं शर्मिला सिन्हा सहायक शिक्षिका ने भवन निर्माण की बातें बताई तो शशि भूषण वर्मा ने नरेंद्र कुमार ने पृथ्वीराज,आदर्श कुमार ने बताया कि भवन कमर की कमी के कारण बच्चों को मजबूरी में बरामदे में बैठाकर पढ़ाई की जा रही है। इस संदर्भ में दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक केसर आलम खान से उनके चेंबर में मुलाकात किया गया और इस संबंध में जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान ने बताया कि शिक्षा विभाग के जेई साहब इस विद्यालय में आए थे और यहां की वस्तु की स्थिति को देखकर के उन्होंने भवन निर्माण का प्रपोजल आगे कार्रवाई के लिए बढ़ाया है किंतु अभी तक कोई प्रगति कार्य की जानकारी विद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के शिक्षा अधीक्षक एवं प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महोदय से अपील किया है कि सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन निर्माण प्रपोजल को अंतिम रूप देते हुए भवन निर्माण का कार्य शुरू कराई जाए जिससे बच्चे को शिक्षा लेने में और शिक्षकों को शिक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाए।2
- Post by Vishwanath Sahni1
- Post by Talk On Chair1
- modhopur( chiraiya) me bari ghatna ghar me aag laga diya gya1
- Post by Santosh kumar1
- Post by RAJA KUMAR1
- पहाड़पुर प्रखंड गेट पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां आने-जाने वाले लोगों को बैठने और ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी।वहीं, शौचालय का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रखंड गेट पर व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को अब अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।1
- --एक नंबर से छात्रों को पीछे छोड़ गई,उक्त विद्यालय के छात्राओं ने।* --। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। --विद्यालय के शिक्षकों के कड़ी मेहनत से बदलने लगी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा में शिक्षा की सूरत। ---सिरहा पंचायत के अभिभावकों से अपने बच्चों पर अपने बच्चियों पर शिक्षा के प्रति ध्यान रखने का शिक्षकों ने किया अपील। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026-सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान द्वारा 30 मार्च को विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निकाला गया। विद्यालय में कूल लड़का का नामांकन 168 है तो दूसरी तरफ लड़कियों का नामांकन 196 है। परीक्षा में लड़का में 151 भाग लिया,तो लड़की ने 179 ने भाग लिया। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों में बी ग्रेड का स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 86-57% रही, तो छात्राओं की संख्या 94-53% तक पहुंच गई। सी ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 47-31% रही, तो छात्राओं की संख्या 61-34% तक पहुंच गई। विद्यालय का रिजल्ट पत्र यह दर्शाती है की सिरहा पंचायत में छात्रों की अभिरुचि से ज्यादा छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण करने में अपनी भूमिका अभिरुचि लेकर निभाई है। आज कैसर आलम खान प्रधानाध्यापक ने दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार को बताया छात्रों में शिक्षा की प्रगति के लिए विद्यालय स्तर से समय-समय पर अभिभावकों की बैठक बुलाई जाती है उनसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपने घर पर अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशीभूषण वर्मा के द्वारा पूर्व के बीते सालों में जो बच्चे रोड पर घूमते नजर आ रहे थे या नदी किनारे खेलते नजर आ रहे थे वैसे बच्चों को शशि भूषण कुमार वर्मा उर्फ सोनू सर के द्वारा अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर विद्यालय के प्रांगण में पहुंचाने जैसी कार्य प्रासंगिक रही है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बहुत सुंदर समन्वय स्थापित की बातें देखने को मिलती है। बच्चों बच्चियों को रिजल्ट कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान, पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी, नरेंद्र कुमार शशि भूषण वर्मा गीतांजलि कुमारी वजदा तबस्सुम पूर्णिमा कुमारी कुमारी रेनू पृथ्वीराज संतोष कुमार चौधरी राकेश कुमार अनिता कुमारी शर्मिला कुमारी सिन्हा मौजूद रहे।2