logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_Santosh kumar
Santosh kumar
Painter मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार•
6 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Santosh kumar
    1
    Post by Santosh kumar
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    Painter मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Vishwanath Sahni
    1
    Post by Vishwanath Sahni
    user_Vishwanath Sahni
    Vishwanath Sahni
    Nurse Madhuban, Purbi Champaran•
    6 hrs ago
  • *मुंबई में #हत्या, शिवहर में #बवाल: शव रखकर #सड़क जाम, परिजनों का फूटा #गुस्सा* *************************** शिवहर/जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैद्यनाथपुर गांव के एक ही परिवार के युवक का शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व मुंबई में बैद्यनाथपुर निवासी तीन सगे भाइयों—धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर—पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह जैसे ही धीरज ठाकुर का शव गांव पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खाजेपुर पुल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मृतक के पिता अवधेश ठाकुर ने रोते हुए कहा कि “मेरा सहारा छिन गया है, मुझे न्याय चाहिए।” उन्होंने खाजेपुर निवासी मुकेश नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के विवाद को लेकर उसी ने पैसे देकर बदमाशों से उनके बेटे की हत्या करवाई है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इधर, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि घटना मुंबई की है, इसलिए आगे की कानूनी प्रक्रिया वहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। पुलिस द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने और यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट
    1
    *मुंबई में #हत्या, शिवहर में #बवाल: शव रखकर #सड़क जाम, परिजनों का फूटा #गुस्सा*
***************************
शिवहर/जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैद्यनाथपुर गांव के एक ही परिवार के युवक का शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया।
बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व मुंबई में बैद्यनाथपुर निवासी तीन सगे भाइयों—धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर—पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार की सुबह जैसे ही धीरज ठाकुर का शव गांव पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खाजेपुर पुल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
मृतक के पिता अवधेश ठाकुर ने रोते हुए कहा कि “मेरा सहारा छिन गया है, मुझे न्याय चाहिए।” उन्होंने खाजेपुर निवासी मुकेश नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के विवाद को लेकर उसी ने पैसे देकर बदमाशों से उनके बेटे की हत्या करवाई है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
इधर, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि घटना मुंबई की है, इसलिए आगे की कानूनी प्रक्रिया वहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। पुलिस द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने और यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    4 hrs ago
  • शिवहर: जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैद्यनाथपुर गांव के एक ही परिवार के युवक का शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व मुंबई में बैद्यनाथपुर निवासी तीन सगे भाइयों—धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर—पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह जैसे ही धीरज ठाकुर का शव गांव पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खाजेपुर पुल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मृतक के पिता अवधेश ठाकुर ने रोते हुए कहा कि “मेरा सहारा छिन गया है, मुझे न्याय चाहिए।” उन्होंने खाजेपुर निवासी मुकेश नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के विवाद को लेकर उसी ने पैसे देकर बदमाशों से उनके बेटे की हत्या करवाई है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इधर, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि घटना मुंबई की है, इसलिए आगे की कानूनी प्रक्रिया वहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। पुलिस द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने और यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव को नहीं उठने देंगे। इस बीच, स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि कार्रवाई चाहिए। यह घटना शिवहर जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
    1
    शिवहर: जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाजेपुर पुल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैद्यनाथपुर गांव के एक ही परिवार के युवक का शव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया।
बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व मुंबई में बैद्यनाथपुर निवासी तीन सगे भाइयों—धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर—पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह जैसे ही धीरज ठाकुर का शव गांव पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खाजेपुर पुल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
मृतक के पिता अवधेश ठाकुर ने रोते हुए कहा कि “मेरा सहारा छिन गया है, मुझे न्याय चाहिए।” उन्होंने खाजेपुर निवासी मुकेश नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के विवाद को लेकर उसी ने पैसे देकर बदमाशों से उनके बेटे की हत्या करवाई है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
इधर, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि घटना मुंबई की है, इसलिए आगे की कानूनी प्रक्रिया वहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। पुलिस द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने और यातायात सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव को नहीं उठने देंगे।
इस बीच, स्थानीय नेताओं और अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। लेकिन परिजनों का कहना है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि कार्रवाई चाहिए।
यह घटना शिवहर जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।
इस घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
    user_Dainik Bihar Tv24
    Dainik Bihar Tv24
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    5 hrs ago
  • --विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान एवं पूर्व प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने बतलाई शिक्षा विभाग के जेई के द्वारा बढ़ाया गया है प्रपोजल। --शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के द्वारा सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन निर्माण के संबंध में तत्काल उठाई जानी चाहिए कदम। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026* सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए भवन बहुत ही छोटी और कम पर जा रही है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने विद्यालय भ्रमण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के पेड़ के नीचे बरांदा में बैठकर तीसरा वर्ग के बच्चों को पढ़ाते हुए देखा गया। इस संदर्भ में विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं का शिक्षा ग्रहण का वेस समझने के लिए हर वर्ग के छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई। इस क्रम में गीतांजलि कुमारी शिक्षिका के क्लास में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया और शशि भूषण वर्मा शिक्षक के वर्ग में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया उसका जितना भी प्रशंसा किया जाए वह कम पर जाएगा। वहीं पर वजदा तबस्सुम के द्वारा तीसरा वर्ग के 45 बच्चों को आम के पेड़ के नीचे बने बरांदा में पढ़ाते हुए विषय पर जानकारी ली गई। उसके उपरांत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी का विचार लिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों की संख्या देखते हुए भवन की कमरा कम पर जा रही है इसके लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं पर पूर्णिमा कुमारी शिक्षिका एवं शर्मिला सिन्हा सहायक शिक्षिका ने भवन निर्माण की बातें बताई तो शशि भूषण वर्मा ने नरेंद्र कुमार ने पृथ्वीराज,आदर्श कुमार ने बताया कि भवन कमर की कमी के कारण बच्चों को मजबूरी में बरामदे में बैठाकर पढ़ाई की जा रही है। इस संदर्भ में दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक केसर आलम खान से उनके चेंबर में मुलाकात किया गया और इस संबंध में जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान ने बताया कि शिक्षा विभाग के जेई साहब इस विद्यालय में आए थे और यहां की वस्तु की स्थिति को देखकर के उन्होंने भवन निर्माण का प्रपोजल आगे कार्रवाई के लिए बढ़ाया है किंतु अभी तक कोई प्रगति कार्य की जानकारी विद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के शिक्षा अधीक्षक एवं प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महोदय से अपील किया है कि सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन निर्माण प्रपोजल को अंतिम रूप देते हुए भवन निर्माण का कार्य शुरू कराई जाए जिससे बच्चे को शिक्षा लेने में और शिक्षकों को शिक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाए।
    2
    --विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान एवं पूर्व प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने बतलाई शिक्षा विभाग के जेई के द्वारा बढ़ाया गया है प्रपोजल।
--शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के द्वारा सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन निर्माण के संबंध में तत्काल उठाई जानी चाहिए कदम।
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026* सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए भवन बहुत ही छोटी और कम पर जा रही है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने विद्यालय भ्रमण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के पेड़ के नीचे बरांदा में बैठकर तीसरा वर्ग के बच्चों को पढ़ाते हुए देखा गया। इस संदर्भ में विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं का शिक्षा ग्रहण का वेस समझने के लिए हर वर्ग के छात्र-छात्राओं से जानकारी ली गई। इस क्रम में गीतांजलि कुमारी शिक्षिका के क्लास में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया और शशि भूषण वर्मा शिक्षक के वर्ग में बच्चों में जो शिष्टाचार देखा गया उसका जितना भी प्रशंसा किया जाए वह कम पर जाएगा। वहीं पर वजदा तबस्सुम के द्वारा तीसरा वर्ग के 45 बच्चों को आम के पेड़ के नीचे बने बरांदा में पढ़ाते हुए विषय पर जानकारी ली गई। उसके उपरांत विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी का विचार लिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों की संख्या देखते हुए भवन की कमरा कम पर जा रही है इसके लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं पर पूर्णिमा कुमारी शिक्षिका एवं शर्मिला सिन्हा सहायक शिक्षिका ने भवन निर्माण की बातें बताई तो शशि भूषण वर्मा ने नरेंद्र कुमार ने पृथ्वीराज,आदर्श कुमार ने बताया कि भवन कमर की कमी के कारण बच्चों को मजबूरी में बरामदे में बैठाकर पढ़ाई की जा रही है। इस संदर्भ में दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक केसर आलम खान से उनके चेंबर में मुलाकात किया गया और इस संबंध में जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान ने बताया कि शिक्षा विभाग के जेई साहब इस विद्यालय में आए थे और यहां की वस्तु की स्थिति को देखकर के उन्होंने भवन निर्माण का प्रपोजल आगे कार्रवाई के लिए बढ़ाया है किंतु अभी तक कोई प्रगति कार्य की जानकारी विद्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण के शिक्षा अधीक्षक एवं प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महोदय से अपील किया है कि सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन निर्माण प्रपोजल को अंतिम रूप देते हुए भवन निर्माण का कार्य शुरू कराई जाए जिससे बच्चे को शिक्षा लेने में और शिक्षकों को शिक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाए।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Taraiya LIVE
    1
    Post by Taraiya LIVE
    user_Taraiya LIVE
    Taraiya LIVE
    Local News Reporter तरैया, सारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by RAJA KUMAR
    1
    Post by RAJA KUMAR
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • --एक नंबर से छात्रों को पीछे छोड़ गई,उक्त विद्यालय के छात्राओं ने।* --। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। --विद्यालय के शिक्षकों के कड़ी मेहनत से बदलने लगी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा में शिक्षा की सूरत। ---सिरहा पंचायत के अभिभावकों से अपने बच्चों पर अपने बच्चियों पर शिक्षा के प्रति ध्यान रखने का शिक्षकों ने किया अपील। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026-सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान द्वारा 30 मार्च को विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निकाला गया। विद्यालय में कूल लड़का का नामांकन 168 है तो दूसरी तरफ लड़कियों का नामांकन 196 है। परीक्षा में लड़का में 151 भाग लिया,तो लड़की ने 179 ने भाग लिया। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों में बी ग्रेड का स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 86-57% रही, तो छात्राओं की संख्या 94-53% तक पहुंच गई। सी ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 47-31% रही, तो छात्राओं की संख्या 61-34% तक पहुंच गई। विद्यालय का रिजल्ट पत्र यह दर्शाती है की सिरहा पंचायत में छात्रों की अभिरुचि से ज्यादा छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण करने में अपनी भूमिका अभिरुचि लेकर निभाई है। आज कैसर आलम खान प्रधानाध्यापक ने दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार को बताया छात्रों में शिक्षा की प्रगति के लिए विद्यालय स्तर से समय-समय पर अभिभावकों की बैठक बुलाई जाती है उनसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपने घर पर अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशीभूषण वर्मा के द्वारा पूर्व के बीते सालों में जो बच्चे रोड पर घूमते नजर आ रहे थे या नदी किनारे खेलते नजर आ रहे थे वैसे बच्चों को शशि भूषण कुमार वर्मा उर्फ सोनू सर के द्वारा अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर विद्यालय के प्रांगण में पहुंचाने जैसी कार्य प्रासंगिक रही है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बहुत सुंदर समन्वय स्थापित की बातें देखने को मिलती है। बच्चों बच्चियों को रिजल्ट कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान, पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी, नरेंद्र कुमार शशि भूषण वर्मा गीतांजलि कुमारी वजदा तबस्सुम पूर्णिमा कुमारी कुमारी रेनू पृथ्वीराज संतोष कुमार चौधरी राकेश कुमार अनिता कुमारी शर्मिला कुमारी सिन्हा मौजूद रहे।
    2
    --एक नंबर से छात्रों को पीछे छोड़ गई,उक्त विद्यालय के छात्राओं ने।*
--। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया।
--विद्यालय के शिक्षकों के कड़ी मेहनत से बदलने लगी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा में शिक्षा की सूरत।
---सिरहा पंचायत के अभिभावकों से अपने बच्चों पर अपने बच्चियों पर शिक्षा के प्रति ध्यान रखने का शिक्षकों ने किया अपील।
(रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
सिरहाकोठी 01 अप्रैल 2026-सिरहाकोठी:-उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरहा के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान द्वारा 30 मार्च को विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निकाला गया। विद्यालय में कूल लड़का का नामांकन 168 है तो दूसरी तरफ लड़कियों का नामांकन 196 है। परीक्षा में लड़का में 151 भाग लिया,तो लड़की ने 179 ने भाग लिया। ए ग्रेड उपाधि लेने में 18-12% छात्र अवल रहे तो दूसरी तरफ 24-13% छात्राओं ने अवल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों में बी ग्रेड का स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 86-57% रही, तो छात्राओं की संख्या 94-53% तक पहुंच गई। सी ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 47-31% रही, तो छात्राओं की संख्या 61-34% तक पहुंच गई। 
विद्यालय का रिजल्ट पत्र यह दर्शाती है की सिरहा पंचायत में छात्रों की अभिरुचि से ज्यादा छात्राओं ने शिक्षा ग्रहण करने में अपनी भूमिका अभिरुचि लेकर निभाई है। आज कैसर आलम खान प्रधानाध्यापक ने दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार को बताया छात्रों में शिक्षा की प्रगति के लिए विद्यालय स्तर से समय-समय पर अभिभावकों की बैठक बुलाई जाती है उनसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपने घर पर अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। सिरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक शशीभूषण वर्मा के द्वारा पूर्व के बीते सालों में जो बच्चे रोड पर घूमते नजर आ रहे थे या नदी किनारे खेलते नजर आ रहे थे वैसे बच्चों को शशि भूषण कुमार वर्मा उर्फ सोनू सर के द्वारा अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर विद्यालय के प्रांगण में पहुंचाने जैसी कार्य प्रासंगिक रही है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच बहुत सुंदर समन्वय स्थापित की बातें देखने को मिलती है। बच्चों बच्चियों को रिजल्ट कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैसर आलम खान, पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वर्तमान सहायक शिक्षिका ममता कुमारी, नरेंद्र कुमार शशि भूषण वर्मा गीतांजलि कुमारी वजदा तबस्सुम पूर्णिमा कुमारी कुमारी रेनू पृथ्वीराज संतोष कुमार चौधरी राकेश कुमार अनिता कुमारी शर्मिला कुमारी सिन्हा मौजूद रहे।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.