आने वाले दिनों में प्याज के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे? सरकार ने दिया बड़ा संकेत सरकार ने त्योहार और शादी के सीजन में प्याज की कीमतों में संभावित तेजी को रोकने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की सप्लाई शुरू कर दी है। दिल्ली में NCCF और NAFED समेत कुछ आउटलेट और मोबाइल वैन के जरिए करीब ₹35/KG की दर से प्याज बिक्री शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि देश में उपलब्धता पर्याप्त है। त्योहारों और शादी के सीजन में प्याज की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी कीमतों पर नियंत्रण रखने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार ने अपने बफर स्टॉक से प्याज की नियंत्रित मात्रा में बाजार में सप्लाई शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि देश में प्याज की उपलब्धता फिलहाल पर्याप्त है और आने वाले महीनों में घरेलू मांग को पूरा करने में कोई परेशानी नहीं होगी। 26 अगस्त तक देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत करीब ₹37.87 प्रति किलो रही। वहीं, टमाटर का औसत भाव ₹38.33 और आलू का ₹22.63 प्रति किलो था। सरकार का उद्देश्य त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर कीमतों में अचानक होने वाली तेजी को रोकना है।

- मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।1
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के डॉन परेवा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जहां ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या को घेरकर सरेआम खरी-खोटी सुना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उबड़-खाबड़ और गड्डों में तब्दील हो चुके मुख्य मार्ग की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए साफ कहा कि चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और धरातल पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। जनता के भारी विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच घिरे नेताओं ने किसी तरह लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का काम शुरू करने के कड़े निर्देश दिए, हालांकि ग्रामीणों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन की खुली चेतावनी दी है।1
- मुस्लिम भाइयों न अपने नवी के जन्म दिवस पर जलूस निकला और खुशियां मनाई मुस्लिम भाइयों न अपने नवी के जन्म दिवस पर जलूस निकला और खुशियां मनाई1
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला बाजपुर। बुधवार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बन्नाखेड़ा चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में डीके जोशी, जसपाल सिंह बिल्लू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन धमाकेदार खुलासा 💥🎯 🔅एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन⚡ 🔅Swift कार 🚘 की चैकिंग में खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज 🔅जामताड़ा के बाद अब बिहार का “मगध” बना साइबर फ्रॉड का नया ठिकाना! 🔅“मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़- गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के 03 और हरिद्वार के 02 हैं शामिल 🔅35 ATM कार्ड💳, 14 बैंक पासबुक एवं 17 SIM कार्ड बरामद, कई बड़े-बड़े बैंकों 🏦 से मिला नेटवर्क 🔅18📱एवं 02 💻सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री और 💵 ₹37,500 नगदी बरामद 🔅WhatsApp चैट 📲 में दर्जनों बैंक खातों, QR Code एवं लेन-देन के मिले महत्वपूर्ण सुराग 🔅म्यूल खाते बनते थे 🔄 रकम/UPI ट्रांसफर और ATM से कैश निकासी का रस्ता 🔅खाते उपलब्ध कराने वालों से लेकर रकम निकालने वालों तक बना था पूरा नेटवर्क1
- टनकपुर: में शारदा नदी में डूबने से 56 वर्षीय महिला की मौतटनकपुर: में शारदा नदी में डूबने से 56 वर्षीय महिला की मौत टनकपुर: में शारदा नदी में डूबने से 56 वर्षीय महिला की मौत1
- सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण लोहाघाट/चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्राम सुई में आयोजित अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने ग्रामीणों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार 25 अगस्त 2026 को आयोजित अभियान में फायर सर्विस टीम ने ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निकांड से बचाव के उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और आग पर शुरुआती स्तर पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों से घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस और संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।1
- स्कूल से चोरी लैपटॉप और नकदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार रामनगर पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से किया खुलासा, चोरी का सामान बरामद रामनगर। थाना रामनगर क्षेत्र में स्कूल से लैपटॉप और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, चार्जर, नकदी, ब्लूटूथ स्पीकर और वारदात में ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया पाना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को कानिया निवासी कैलाश चन्द्र पाण्डेय ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल से लैपटॉप और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 261/26 के तहत धारा 331 (4)/305(ए) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।1