Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।
Haldwani News 20
मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।
More news from Nainital and nearby areas
- मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।1
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के डॉन परेवा क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त स्थानीय जनता का गुस्सा फूट पड़ा है, जहां ग्रामीणों ने क्षेत्र में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या को घेरकर सरेआम खरी-खोटी सुना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उबड़-खाबड़ और गड्डों में तब्दील हो चुके मुख्य मार्ग की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए साफ कहा कि चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और धरातल पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। जनता के भारी विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच घिरे नेताओं ने किसी तरह लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का काम शुरू करने के कड़े निर्देश दिए, हालांकि ग्रामीणों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आगामी समय में उग्र आंदोलन की खुली चेतावनी दी है।1
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला बाजपुर। बुधवार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बन्नाखेड़ा चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में डीके जोशी, जसपाल सिंह बिल्लू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मुस्लिम भाइयों ने मनाया अपने नबी का जन्म दिवस सड़क किया जाम मुस्लिम भाइयों मनाया अपने नबी का जन्म दिवस1
- एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन धमाकेदार खुलासा 💥🎯 🔅एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन⚡ 🔅Swift कार 🚘 की चैकिंग में खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज 🔅जामताड़ा के बाद अब बिहार का “मगध” बना साइबर फ्रॉड का नया ठिकाना! 🔅“मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़- गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के 03 और हरिद्वार के 02 हैं शामिल 🔅35 ATM कार्ड💳, 14 बैंक पासबुक एवं 17 SIM कार्ड बरामद, कई बड़े-बड़े बैंकों 🏦 से मिला नेटवर्क 🔅18📱एवं 02 💻सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री और 💵 ₹37,500 नगदी बरामद 🔅WhatsApp चैट 📲 में दर्जनों बैंक खातों, QR Code एवं लेन-देन के मिले महत्वपूर्ण सुराग 🔅म्यूल खाते बनते थे 🔄 रकम/UPI ट्रांसफर और ATM से कैश निकासी का रस्ता 🔅खाते उपलब्ध कराने वालों से लेकर रकम निकालने वालों तक बना था पूरा नेटवर्क1
- सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण लोहाघाट/चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्राम सुई में आयोजित अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने ग्रामीणों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार 25 अगस्त 2026 को आयोजित अभियान में फायर सर्विस टीम ने ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निकांड से बचाव के उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और आग पर शुरुआती स्तर पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों से घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस और संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।1
- रक्षाबंधन पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और जनसुविधाओं तक की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण चम्पावत, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने हेलीपैड, सेफ हाउस, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय, यातायात और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और आमजन के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे बेहतर व्यवस्थाओं और प्रभावी समन्वय के साथ सफल बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज कालाकोटी, दर्जा प्राप्त मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुन्दर सिंह बोहरा, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र पलड़िया सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- स्कूल से चोरी लैपटॉप और नकदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार रामनगर पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से किया खुलासा, चोरी का सामान बरामद रामनगर। थाना रामनगर क्षेत्र में स्कूल से लैपटॉप और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का लैपटॉप, चार्जर, नकदी, ब्लूटूथ स्पीकर और वारदात में ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया पाना बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को कानिया निवासी कैलाश चन्द्र पाण्डेय ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल से लैपटॉप और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 261/26 के तहत धारा 331 (4)/305(ए) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।1