Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिनगा में दो युवक गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें व फर्जी दस्तावेज बरामद श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी टीम ने टण्डवा पुलिया के पास दो युवकों सुनील उर्फ छोटू और भुरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से एक पैशन प्रो, एक प्लेटिना और एक एचएफ डीलक्स समेत तीन मोटरसाइकिलें तथा दो कथित फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र बरामद हुए। इनमें एक मोटरसाइकिल पर गलत नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने की बात बताई। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
भिनगा में दो युवक गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें व फर्जी दस्तावेज बरामद श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी टीम ने टण्डवा पुलिया के पास दो युवकों सुनील उर्फ छोटू और भुरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से एक पैशन प्रो, एक प्लेटिना और एक एचएफ डीलक्स समेत तीन मोटरसाइकिलें तथा दो कथित फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र बरामद हुए। इनमें एक मोटरसाइकिल पर गलत नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने की बात बताई। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- इकौना पुलिस की कार्रवाई, गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित थे चारों अभियुक्त धान की फसल काटने के विवाद में मारपीट और धारदार हथियार से हमले के चार आरोपी गिरफ्तार1
- पायलट प्रोजेक्ट के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सड़क जाम कर जताया आक्रोश नई राजस्व व्यवस्था वापस लेने की मांग, आंदोलन के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता भिनगा (श्रावस्ती)। प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व कानूनों में संशोधन और पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की जा रही नई व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को सिविल कोर्ट भिनगा के अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर प्रस्तावित व्यवस्था के प्रति अपना आक्रोश जताया और इसे वापस लेने की मांग उठाईअधिवक्ताओं का विरोध प्रदेश के चार जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की जा रही नई राजस्व व्यवस्था को लेकर है। इस व्यवस्था में बैनामा पंजीकरण के बाद ऑनलाइन दाखिल-खारिज तथा राजस्व मामलों में ऑनलाइन प्रक्रिया जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे वादकारियों, किसानों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, उन्होंने राजस्व मामलों में अधिवक्ताओं की भूमिका प्रभावित होने की आशंका भी जताई है। इसी क्रम में सिविल कोर्ट भिनगा के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। सड़क जाम और प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि श्रावस्ती में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सहित विभिन्न अधिवक्ता संगठनों की ओर से भी पायलट प्रोजेक्ट और राजस्व कानूनों में संशोधन के विरोध में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। अधिवक्ता नई व्यवस्था को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।1
- देहात कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल की हुई चोरी का पुलिस ने किया सफल अनावरण एक लोगों को किया गिरफ्तार थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरण:*- दिनांक 29.10.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह, का0 सौरभ यादव, के दौरान क्षेत्र भ्रमण मुखबिर की सूचना पर तहसील सदर बलरामपुर के पास से अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन निवासी ग्राम करमहना, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को एक अदद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी, के साथ गिरफ्तार किया गया। ई-चालान ऐप के माध्यम से चेसिस नंबर से सर्च करने पर मोटरसाइकिल का पंजीकरण संख्या UP43BC6522 एवं वाहन स्वामी का नाम नीरज गुप्ता निवासी बाबागंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा ज्ञात हुआ। वाहन स्वामी से संपर्क करने तथा थाना धानेपुर से जानकारी करने पर उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना धानेपुर जनपद गोण्डा पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। अभियुक्त मोटरसाइकिल के स्वामित्व संबंधी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में चोरी एवं चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित अभियोग भी पंजीकृत पाए गए। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेते हुए अभियुक्त को अंतर्गत धारा 317(2)/317(4) बीएनएस में गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0427/2026 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 427/2026 धारा- 317(2)/317(4) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन, निवासी ग्राम करमहना, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*:- समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन, निवासी ग्राम करमहना, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर *पूछताछ का विवरणः* - गिरफ्तार अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने बाबागंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा से चोरी की थी तथा उसे बेचने की फिराक में था। *बरामदगी का विवरणः*- अभियुक्त के कब्जे से एक अदद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल तथा नंबर प्लेट नहीं लगी है। *अभियुक्त समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन का आपराधिक इतिहासः*- 1. मु0अ0सं0 346/2018 धारा 379/411 भादवि, थाना कैसरबाग, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 2. मु0अ0सं0 17/2019 धारा 379/411 भादवि, थाना चौक, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 3. मु0अ0सं0 145/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 4. मु0अ0सं0 83/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना मड़ियांव, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 5. मु0अ0सं0 110/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना महानगर, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 6. मु0अ0सं0 118/2023 धारा 379/411/413/414 भादवि, थाना चौक, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 7. मु0अ0सं0 146/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 8. मु0अ0सं0 147/2023 धारा 411/413/414/420 भादवि व 41 सीआरपीसी, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 9. मु0अ0सं0 302/2024 धारा 411/413/414/420 भादवि व 41 सीआरपीसी, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 10. मु0अ0सं0 275/2024 धारा 303(2)/317(2)/319(2) बीएनएस, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 11. मु0अ0सं0 611/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ। 12. मु0अ0सं0 164/2024 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना कैसरबाग, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 13. मु0अ0सं0 363/2024 धारा 303(2) बीएनएस, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 14. मु0अ0सं0 03/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 15. मु0अ0सं0 66/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर। 16. मु0अ0सं0 77/2025 धारा 303(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर। 17. मु0अ0सं0 146/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर। 18. मु0अ0सं0 163/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर। 19. मु0अ0सं0 234/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना चौक, जनपद लखनऊ पश्चिमी। 20. मु0अ0सं0 368/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा। 21. मु0अ0सं0 427/2026 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर। *गिरफ्तार कर्ता टीम*- 1. उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर 2. का0 सौरभ यादव, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर1
- बहराइच में डीएम और एसपी का जिला कारागार में अचानक छापा बहराइच में डीएम और एसपी का जिला कारागार में अचानक छापा डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण पुरुष-महिला बैरक से लेकर जेल की पाकशाला तक व्यवस्थाओं को परखा अस्पताल वार्ड, खेल मैदान और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा शातिर और संवेदनशील बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने के आदेश।1
- सनातन के प्रतीकों पर किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं: सपा पर नेता का हमला” सनातन के प्रतीकों पर किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं: सपा पर नेता का हमला”1
- जनपद बहराइच से कहीं भी जाना हो ऑल इंडिया टूर लखनऊ दिल्ली पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर पिथौरागढ़ टनकपुर कहीं भी जाना हो तो संपर्क करें1
- भिनगा में दो युवक गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें व फर्जी दस्तावेज बरामद श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी टीम ने टण्डवा पुलिया के पास दो युवकों सुनील उर्फ छोटू और भुरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से एक पैशन प्रो, एक प्लेटिना और एक एचएफ डीलक्स समेत तीन मोटरसाइकिलें तथा दो कथित फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र बरामद हुए। इनमें एक मोटरसाइकिल पर गलत नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने की बात बताई। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।1
- बहराइच थाना मटेरा में महिला से मारपीट का आरोप, सिराज और मुंशरीफ के खिलाफ न्याय की गुहार बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिराज और मुंशरीफ पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार, विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर घटना की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। अब शिकायत की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर नजर रहेगी।1