logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपार्जन केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बेहतर हों -कलेक्टर रबी उपार्जन की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित अशोकनगर। रबी फसलों गेहूं, चना, मसूर की खरीदी हेतु उपार्जन केन्‍द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपार्जन केन्‍द्रों पर संबंधित विभागों द्वारा बारदाना, तौल कांटे, परिवहन व्यवस्था, भंडारण, भुगतान की तैयारियां समय से पूर्ण कराई जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रबी उपार्जन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए । बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने निर्देश दिए कि कृषकों के उपार्जित फसलों का भुगतान समय पर हो। फसल तुलाई पश्चात पर्ची उपलब्ध कराई जाए। उपार्जन केन्‍द्रों का संधारण निर्धारित मापदंड अनुसार किया जाए। उपार्जन संस्थाओं में पर्याप्त भौतिक वित्तीय संसाधन तथा समय सीमा में हो। उपार्जन केन्‍द्रों पर इंटरनेट कनेक्शन, विद्युत जनरेटर सुविधा, कंप्यूटर, पेयजल, शौचालय, छाया की व्यवस्था रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि रबी उपार्जन में गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रशिक्षण हेतु परीक्षण सर्वेयर को नियुक्त रखा जाए। उपार्जन नीति अनुसार जिला उर्पाजन समिति द्वारा मैपिंग की कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपार्जन केन्‍द्रों पर लगे अमले का प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने केंद्रबार संबंधित विभागों द्वारा नस्ती संधारण किए जाने के निर्देश दिए। समर्थन मूल्य पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन का कार्य 23 मार्च से 12 में 2026 तक किया जाएगा। बैठक में एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्राची शर्मा, उपसंचालक कृषि श्री अमित सिंह भदोरिया, जिला प्रबंधक वेयर हाउस, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
2 hrs ago
a4012ed0-72cc-4ea2-92ef-68ba638d66c5

उपार्जन केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बेहतर हों -कलेक्टर रबी उपार्जन की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित अशोकनगर। रबी फसलों गेहूं, चना, मसूर की खरीदी हेतु उपार्जन केन्‍द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपार्जन केन्‍द्रों पर संबंधित विभागों द्वारा बारदाना, तौल कांटे, परिवहन व्यवस्था, भंडारण, भुगतान की तैयारियां समय से पूर्ण कराई जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित रबी उपार्जन की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए । बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने निर्देश दिए कि कृषकों के उपार्जित फसलों का भुगतान समय पर हो। फसल तुलाई पश्चात पर्ची उपलब्ध कराई जाए। उपार्जन केन्‍द्रों का संधारण निर्धारित मापदंड अनुसार किया जाए। उपार्जन संस्थाओं में पर्याप्त भौतिक वित्तीय संसाधन तथा समय सीमा में हो। उपार्जन केन्‍द्रों पर इंटरनेट कनेक्शन, विद्युत

da63e403-6bce-4cd0-8424-ba8175f79e2e

जनरेटर सुविधा, कंप्यूटर, पेयजल, शौचालय, छाया की व्यवस्था रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि रबी उपार्जन में गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रशिक्षण हेतु परीक्षण सर्वेयर को नियुक्त रखा जाए। उपार्जन नीति अनुसार जिला उर्पाजन समिति द्वारा मैपिंग की कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपार्जन केन्‍द्रों पर लगे अमले का प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने केंद्रबार संबंधित विभागों द्वारा नस्ती संधारण किए जाने के निर्देश दिए। समर्थन मूल्य पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपार्जन का कार्य 23 मार्च से 12 में 2026 तक किया जाएगा। बैठक में एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्राची शर्मा, उपसंचालक कृषि श्री अमित सिंह भदोरिया, जिला प्रबंधक वेयर हाउस, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकल न्यूज़ बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल,  पुलिस ने मामला किया दर्ज
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खिमलासा में थ्रेसर में घुसा आदमी हुई मौत पत्नी बताई गई गर्भवती
    2
    खिमलासा में थ्रेसर में घुसा आदमी हुई मौत पत्नी बताई गई गर्भवती
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :- शहर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर पालिका बीना ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के निर्देशन में बुधवार को नगर पालिका की जल टीम ने बकाया जल कर नहीं जमा करने वाले कई मकानों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर पालिका की टीम विभिन्न वार्डों में पहुंची और जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से जल कर का भुगतान नहीं किया था, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद करने की चेतवानी दी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव बताया कि शहर में काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर जल कर और मकान टैक्स का बकाया है। बार-बार सूचना और अपील के बावजूद कई लोग समय पर कर जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर पालिका की आय प्रभावित हो रही है और विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान जल विभाग की टीम ने जवाहर वार्ड में नल कनेक्शन काटा और अन्य लोगों को न काटने की चेतावनी दी और संबंधित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया कर जमा नहीं किया जाएगा, तब तक कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों पर मकान टैक्स का भी लंबा बकाया है, उनके घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू की है मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सेवाओं के लिए नगर पालिका को नियमित आय की आवश्यकता होती है, जो मुख्य रूप से मकान टैक्स और जल कर से प्राप्त होती है। इसलिए सभी नागरिक समय पर अपने करों का भुगतान करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद यदि कोई उपभोक्ता कर जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें नल कनेक्शन काटना, मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा करना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया मकान टैक्स और जल कर को जल्द से जल्द नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दें। समय पर कर भुगतान करने से न केवल कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिल सकेगी।
    3
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राकेश सेन 
बीना :- शहर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर पालिका बीना ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के निर्देशन में बुधवार को नगर पालिका की जल टीम ने बकाया जल कर नहीं जमा करने वाले कई मकानों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर पालिका की टीम विभिन्न वार्डों में पहुंची और जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से जल कर का भुगतान नहीं किया था, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद करने की चेतवानी दी 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव बताया कि शहर में काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर जल कर और मकान टैक्स का बकाया है। बार-बार सूचना और अपील के बावजूद कई लोग समय पर कर जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर पालिका की आय प्रभावित हो रही है और विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान जल विभाग की टीम ने जवाहर वार्ड में नल कनेक्शन काटा और अन्य लोगों को न काटने की चेतावनी दी और संबंधित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया कर जमा नहीं किया जाएगा, तब तक कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों पर मकान टैक्स का भी लंबा बकाया है, उनके घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू की है 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सेवाओं के लिए नगर पालिका को नियमित आय की आवश्यकता होती है, जो मुख्य रूप से मकान टैक्स और जल कर से प्राप्त होती है। इसलिए सभी नागरिक समय पर अपने करों का भुगतान करें।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद यदि कोई उपभोक्ता कर जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें नल कनेक्शन काटना, मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा करना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी शामिल है।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया मकान टैक्स और जल कर को जल्द से जल्द नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दें। समय पर कर भुगतान करने से न केवल कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिल सकेगी।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खबर,बीना खिमलासा से। थ्रैशर,के डाला में फसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौके पर ही मौत। जानकारी अनुसार, खिमलासा, थाना अंतर्गत गुलाब सिंह लोधी के 32,वर्षीय लड़के की खेत पर थ्रेसर करते समय किसी कारण बस, डाला में फंस जाने से खोपड़ी,और पसलियों की हड्डियां चूर चूर हो गई। घटना ग्राम,,,,सदरपुर टांडा की बताई जा रही है।मृतक, का नाम नंदू /लोधी गुलाब लोधी,खिमलासा निवासी ,,मजदूरी से थ्रेसर पर गया था।ट्रैक्टर, थ्रेसर लखन पटेल,भरत, पटेल का बताया गया। है।पुलिस जांच में जुटी।
    1
    खबर,बीना खिमलासा से।
थ्रैशर,के डाला में फसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक  मौके पर ही मौत।
जानकारी अनुसार,
खिमलासा, थाना अंतर्गत गुलाब सिंह लोधी के 32,वर्षीय लड़के की खेत पर थ्रेसर करते समय किसी कारण बस, डाला में फंस जाने से खोपड़ी,और पसलियों की हड्डियां चूर चूर हो गई। घटना ग्राम,,,,सदरपुर टांडा की बताई जा रही है।मृतक, का नाम नंदू /लोधी गुलाब लोधी,खिमलासा निवासी ,,मजदूरी से थ्रेसर पर गया था।ट्रैक्टर, थ्रेसर लखन पटेल,भरत, पटेल का बताया गया। है।पुलिस जांच में जुटी।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बीना के युवा नेता राहुल राय ने कोलकाता में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात, समाज की समस्याओं पर हुई चर्चा! इस दौरान राहुल राय ने पश्चिम बंगाल में निवासरत जायसवाल, राय और कलार समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सामाजिक मुद्दों से दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। उन्होंने समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
    1
    बीना के युवा नेता राहुल राय ने कोलकाता में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात, समाज की समस्याओं पर हुई चर्चा!
इस दौरान राहुल राय ने पश्चिम बंगाल में निवासरत जायसवाल, राय और कलार समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सामाजिक मुद्दों से दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। उन्होंने समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ ट्रेन से टकराया जिससे उसके दोनों पैर कटे और गंभीर रूप से घायल हुआ.
    1
    रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ ट्रेन से टकराया जिससे उसके दोनों पैर कटे और गंभीर रूप से घायल हुआ.
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • ललितपुर में ट्रेन से टकराकर तेंदुआ हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल तेंदुआ का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, ललितपुर स्थित जखौरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    1
    ललितपुर में ट्रेन से टकराकर तेंदुआ हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल तेंदुआ का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, ललितपुर स्थित जखौरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना 
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीना में अंबेडकर तिराहे पर सब्जी विक्रेताओं से परेशान व्यापारी, नगर पालिका सीएमओ से की कार्रवाई की मांग बीना। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र अंबेडकर तिराहे पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों से आसपास के व्यापारी परेशान हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ठेले और दुकानें लगा लेते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और ग्राहकों के साथ-साथ आम लोगों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का आरोप है कि अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले ठेलों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आसपास की दुकानों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने नगर पालिका सीएमओ से शिकायत कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी न हो।
    1
    बीना में अंबेडकर तिराहे पर सब्जी विक्रेताओं से परेशान व्यापारी, नगर पालिका सीएमओ से की कार्रवाई की मांग
बीना।
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र अंबेडकर तिराहे पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों से आसपास के व्यापारी परेशान हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ठेले और दुकानें लगा लेते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और ग्राहकों के साथ-साथ आम लोगों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
व्यापारियों का आरोप है कि अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले ठेलों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आसपास की दुकानों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने नगर पालिका सीएमओ से शिकायत कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी न हो।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.