हमीरपुर :रागौल रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण, यात्रियों की समस्याओं को लेकर सौंपे गए कई ज्ञापन मौदहा (हमीरपुर), 11 अप्रैल। रागौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध प्रताप सिंह को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा यात्रियों की समस्याओं से संबंधित कई ज्ञापन सौंपे गए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य की प्रगति देखी और उसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टेशन पर लंबित सभी कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि बेतवा एक्सप्रेस, गरीब रथ और चित्रकूट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट का होता है, जिससे बिना डिस्प्ले के यात्रियों को अपनी बोगी की जानकारी नहीं मिल पाती और उन्हें भारी परेशानी होती है। इसके अलावा कानपुर से बांदा जाने वाली ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म संख्या 1 पर किए जाने की मांग रखी गई, ताकि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं कानपुर-मानिकपुर रूट पर चलने वाली मेमो ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां बढ़ाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौदहा रेलवे स्टेशन का नाम रागौल के स्थान पर मौदहा या रागौल-मौदहा करने की मांग रखी। उनका कहना था कि वर्तमान नाम के कारण बाहरी यात्रियों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में सिसोलर रोड स्थित क्षतिग्रस्त अंडरब्रिज की मरम्मत, रेलवे परिसर में ऑटो स्टैंड की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट में सुधार तथा प्लेटफार्म संख्या 2 पर शौचालय निर्माण की मांग भी शामिल रही।
हमीरपुर :रागौल रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण, यात्रियों की समस्याओं को लेकर सौंपे गए कई ज्ञापन मौदहा (हमीरपुर), 11 अप्रैल। रागौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध प्रताप सिंह को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा यात्रियों की समस्याओं से संबंधित कई ज्ञापन सौंपे गए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य की प्रगति देखी और उसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टेशन पर लंबित सभी कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि बेतवा एक्सप्रेस, गरीब रथ और चित्रकूट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट का होता है, जिससे बिना डिस्प्ले के
यात्रियों को अपनी बोगी की जानकारी नहीं मिल पाती और उन्हें भारी परेशानी होती है। इसके अलावा कानपुर से बांदा जाने वाली ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म संख्या 1 पर किए जाने की मांग रखी गई, ताकि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं कानपुर-मानिकपुर रूट पर चलने वाली मेमो ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां बढ़ाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौदहा रेलवे स्टेशन का नाम रागौल के स्थान पर मौदहा या रागौल-मौदहा करने की मांग रखी। उनका कहना था कि वर्तमान नाम के कारण बाहरी यात्रियों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में सिसोलर रोड स्थित क्षतिग्रस्त अंडरब्रिज की मरम्मत, रेलवे परिसर में ऑटो स्टैंड की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट में सुधार तथा प्लेटफार्म संख्या 2 पर शौचालय निर्माण की मांग भी शामिल रही।
- बहुत बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है l पूरा गांव एक एक बूंद पानी को तरस रहा है लाना सरकार ध्यान दे रही है और न ही उनका सिस्टम बस जहां भी जाओ तो तसल्ली देकर भगा देते है बोलते है काम चल रहा है l इस नल में आज तक पानी नहीं आया है l क्या करेगी गांव जनता प्यास से मर जाएगी जब ध्यान देने ये कानून बनाने वाले l4
- ➡️ पानी की टंकी के पास लगी आग, गांव में मचा हड़कंप ➡️ तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप ➡️ बस्ती से महज 500 मीटर दूर पहुंची लपटें ➡️ फायर ब्रिगेड, डायल 112 व ग्रामीणों ने पाया काबू ➡️ हवा शांत होने से टला बड़ा हादसा ➡️ ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान चलाने की उठाई मांग1
- हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।1
- Post by तत्काल न्यूज MR prajapati1
- से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl1
- हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- चकबंदी विभाग का पेशकार अल्ताफ अली 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। 👉 नक्शा सुधार के नाम पर रिटायर्ड आर्मी हवलदार से मांग रहा था घूस 👉 शिकायत पर बांदा से आई 20 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल 👉 पैसे लेते ही मौके पर दबोचा, परिसर में मचा हड़कंप 👉 सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी1