बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl

- से बड़ी खबर! जिंदगी बचाने वाली एम्बुलेंस खुद बीच सड़क पर बेबस नजर आई। इंजन फेल होने पर लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस स्टार्ट करनी पड़ी—सोचिए, ऐसे में मरीजों की हालत क्या होती होगी? सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जर्जर एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला चल रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और सवाल उठ रहे हैं—अगर रास्ते में एम्बुलेंस ने जवाब दे दिया, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- बांदा - बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छुटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पैरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिएl उन्होंने अधिक से अधिक आपराधिक वादों का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिएl महिला अपराधों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों में प्रभावी साक्ष्य को रखते हुए पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वारंट का तमिल समय से कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया। वादों में गवाही आवश्यक रूप से कराई जाए कोई गवाह टूटने न पाए तथा उनकी गवाही अवश्य उपस्थित होने पर ली जाए। वादों में केस की सुनवाई करने का समय में वृद्धि की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचक अपनी रिपोर्ट में आपराधिक मामलों की पूर्ण रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट सहित आवश्यक लगे आपराधिक मामलों से छूटने के कारण का विवरण भी दर्ज कर बैठक में प्रस्तुत किया जाएl बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं अभियोजन अभियोजन अधिकारी आनंद प्रमोद तथा डीजीसी विजय बहादुर सिंह सहित संबंधित अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl1
- बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के अंतर्गत 5 लाख रुपये की धनराशि स्नेहा सोनी पत्नी स्वर्गीय तेजपाल सोनी को प्रदान की। यह सहायता स्वर्गीय तेजपाल सोनी के निधन के उपरांत उनके परिवार के भरण-पोषण हेतु दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय तेजपाल सोनी के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं, जिनके पालन-पोषण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।1
- आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जनपद-बांदा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने प्रशासन का ध्यान पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं की ओर आकर्षित किया। प्रमुख मांगें: ✅ पत्रकारों के खिलाफ बिना गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए। ✅ सूचना विभाग में व्याप्त भेदभाव और 'तानाशाही' रवैये को खत्म किया जाए। ✅ पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मासिक बैठकें आयोजित हों। ✅ सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों और उनके परिवारों को भी मिले। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। ✊ #JournalistRights #BandaNews #MediaUnity #JournalistProtection #PressFreedom DM Banda4
- हमीरपुर / सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित अर्थ होटल में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोप है कि होटल से बाहर निकालने के बाद कार सवार युवकों ने युवती को जमकर पीटा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद होटल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, लेकिन फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।1
- जिनको शिवाजी महाराज जी के सपने से ही नफरत है वह आज शिवाजी महाराज के नाम पर - बागेश्वर धाम सरकार जी को अपशब्द कह रहे है। उन पागल कुत्तों को शिवाजी महाराज जी के नाम पर संतो और सनातन का अपमान करना है। आपका अपना - अंकित कुमार मिश्रा1
- Post by Rakesh Singh2
- हमीरपुर/मौदहा। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में पानी की टंकी के पास अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार आग से करीब 500 मीटर दूरी पर बस्ती स्थित थी। यदि हवा का रुख नहीं बदलता तो गांव में भारी तबाही हो सकती थी। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि कुछ देर बाद हवा शांत हो गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। विशेष रूप से पराली जलाने और चूहे मारने के बाद राख को गोबर या सूखे स्थानों पर फेंकने जैसी लापरवाहियों पर रोक लगाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने से आग लगने का खतरा बढ़ता है, जबकि यही पराली गर्मी के दिनों में पशुओं के चारे के रूप में काम आ सकती है। किसानों से अपील की गई है कि पराली न जलाएं और पशुओं के लिए सुरक्षित रखें। साथ ही किसान यूनियन पदाधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसानों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।1