Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rakesh Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rakesh Singh2
- Post by Dadubhai India1
- आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जनपद-बांदा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने प्रशासन का ध्यान पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं की ओर आकर्षित किया। प्रमुख मांगें: ✅ पत्रकारों के खिलाफ बिना गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए। ✅ सूचना विभाग में व्याप्त भेदभाव और 'तानाशाही' रवैये को खत्म किया जाए। ✅ पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मासिक बैठकें आयोजित हों। ✅ सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों और उनके परिवारों को भी मिले। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। ✊ #JournalistRights #BandaNews #MediaUnity #JournalistProtection #PressFreedom DM Banda4
- जनपद बांदा में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु आज जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी जी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी स्थल स्थित विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर क्रय प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर सत्यापन करने वाले कार्मिकों का नाम, पद एवं संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और क्रय प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु रेखा सियाक सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय कार्य को शासन की मंशानुसार पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।3
- *डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।जनपद बांदा में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु आज जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी स्थल स्थित विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर क्रय प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर सत्यापन करने वाले कार्मिकों का नाम, पद एवं संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और क्रय प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु रेखा सियाक सहित संबंधित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय कार्य को शासन की मंशानुसार पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- उपचार के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई फतेहपुर। जनपद के कजंरनडेरा जाफरपुर सिठरर्रा निवासी हेड कांस्टेबल इंदल सिंह का उपचार के दौरान देर रात दर्दनाक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके पिता इंदल सिंह वर्तमान में पुलिस लाइन कानपुर देहात में तैनात थे। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उन्नाव में ड्यूटी के दौरान हुए एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सकी और अंततः देर रात अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि इंदल सिंह की वर्ष 1992 में आरक्षी पद पर नियुक्ति हुई थी और उन्होंने लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। उनके निधन के बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद गांव में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इंदल सिंह अपने पीछे दो पुत्र—अभिषेक और बृजेश—को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का लगभग चार वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका था। परिवार पहले से ही इस सदमे से उबर नहीं पाया था कि अब मुखिया के निधन ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है। परिवार में एक पुत्रवधू भी है, जो वर्तमान में सेवा में कार्यरत है। इंदल सिंह की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।4
- ग्राम पंचायत बाबूपुर जरिहा में सफाई कर्मी ना आने के कारण नालियां भरी पड़ी है हमारे गांव में जो सफाई कर्मी था सुशील कुमार उसको कहीं और ड्यूटी में लगा दिए हैं खाना बना रहा है अगर सफाई कर्मी खाना बनाएंगे तो गांव का हाल क्या होगा हम सभी अधिकारियों से निवेदन कहते हैं कि जरिया का हाल हां कर देखें1
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 08 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 08 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले देवानंद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.04.2026 की शाम को कालूकुआं एस0एस मान्टेसरी गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 08 घण्टे के भीतर अभियुक्त को छोटा बाईपास पल्हरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया । *बरामदगी-* ▪️01 मोटरसाइकिल (चोरी की) *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. अरुण पुत्र संतोष निवासी निवादा थाना गिरवां जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0 201/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।2