Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत में दबंगों का तांडव: पूर्व प्रधान के घर में घुसने की कोशिश, CCTV में कैद हुई करतूत! माधोटांडा क्षेत्र में दहशत: घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास, पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा!
यूपी समाचार
पीलीभीत में दबंगों का तांडव: पूर्व प्रधान के घर में घुसने की कोशिश, CCTV में कैद हुई करतूत! माधोटांडा क्षेत्र में दहशत: घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास, पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मगदपुर में बुधवार को दबंगई और दहशत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक पूर्व प्रधान के घर को निशाना बनाकर न सिर्फ हमला किया गया, बल्कि घर में मौजूद महिलाओं और मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर खौफजदा कर दिया गया। बेहद शर्मनाक बात यह है कि घर के मुखिया वसीबुल्ला खान और उनके भाई मर्सीउल्ला खान पिछले तीन दिनों से गंभीर बीमारी के चलते बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घर पर सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। इसी बेबसी का फायदा उठाते हुए गांव का ही पुराना रंजिशी विकास यादव अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ आ धमका। आरोप है कि इन हमलावरों ने होली का बहाना बनाकर पहले दरवाजा खटखटाया और फिर गाली गलौज करते हुए घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। पीड़िता शाइस्ता बेगम द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, दबंगों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की पुरजोर कोशिश की। अंदर मौजूद महिलाएं और बच्चे इस अचानक हुए हमले से इस कदर घबरा गए कि उन्होंने खुद को कमरों में बंद कर लिया। यह पूरी रूह कंपा देने वाली वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर उपद्रव करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन आरोप है कि जाते जाते पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे गए।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अशोक पाल ने स्पष्ट किया है कि शिकायती पत्र प्राप्त हो चुका है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इन पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।2
- पूरनपुर,पीलीभीत। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मगदपुर में बुधवार को एक पूर्व प्रधान के घर में जबरन घुसने का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। गांव के कुछ दबंगों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।जानकारी के अनुसार, धर्मगदपुर निवासी शाइस्ता बेगम पत्नी वसीबुल्ला खान ने थाना माधोटांडा पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनके पति वसीबुल्ला खान और देवर मर्सीउल्ला खान पिछले तीन दिनों से गंभीर बीमारी के चलते बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के समय घर पर केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।शाइस्ता बेगम का आरोप है कि गांव के ही विकास यादव से पिछले तीन वर्षों से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश के चलते बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे विकास यादव अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने होली खेलने का बहाना बनाकर पहले दरवाजे पर दस्तक दी, फिर अचानक गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।देखते ही देखते आरोपियों ने मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। अंदर मौजूद महिलाएं और बच्चे इस अचानक हुए हमले से घबरा गए और खुद को कमरों में बंद कर लिया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते पूरे परिवार को अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे गए।पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद है, जिसमें आरोपी घर के बाहर उपद्रव करते साफ नजर आ रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- ग्राम धर्मगदपुर में मुस्लिम समुदाय के घर पर हुआ हमला1
- होली के रंग: BJP नेता प्रफुल मिश्रा का खास संदेश, देखिए Upnewstv24 पर सरफराज अहमद1
- पूरनपुर, विकासखंड की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया। जहां लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने परंपरागत रूप से होली की धमाल में शामिल होकर धमाल मचाने वालों को फागुआ देकर विदा किया। गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार होली की धमाल धनाराघाट होली चौराहे से निकलकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः वहीं समाप्त हुई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग स्वयं अगुआई करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। होली के बाद मुस्लिमों ने हिंदू भाइयों के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं, जिससे गांव की गंगा-जमुनी तहजीब और मजबूत दिखी।1
- Post by संदीप निडर1
- Post by यूपी समाचार1