logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व प्रधान के घर जबरन घुसने की कोशिश, महिलाओं-बच्चों में दहशत — CCTV में कैद हुई वारदात पूरनपुर,पीलीभीत। जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मगदपुर में बुधवार को एक पूर्व प्रधान के घर में जबरन घुसने का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। गांव के कुछ दबंगों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।जानकारी के अनुसार, धर्मगदपुर निवासी शाइस्ता बेगम पत्नी वसीबुल्ला खान ने थाना माधोटांडा पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनके पति वसीबुल्ला खान और देवर मर्सीउल्ला खान पिछले तीन दिनों से गंभीर बीमारी के चलते बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के समय घर पर केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।शाइस्ता बेगम का आरोप है कि गांव के ही विकास यादव से पिछले तीन वर्षों से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश के चलते बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे विकास यादव अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोपियों ने होली खेलने का बहाना बनाकर पहले दरवाजे पर दस्तक दी, फिर अचानक गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।देखते ही देखते आरोपियों ने मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। अंदर मौजूद महिलाएं और बच्चे इस अचानक हुए हमले से घबरा गए और खुद को कमरों में बंद कर लिया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते पूरे परिवार को अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे गए।पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद है, जिसमें आरोपी घर के बाहर उपद्रव करते साफ नजर आ रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

8 hrs ago
user_Meenu barkaati
Meenu barkaati
Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूरनपुर,पीलीभीत।एकता व भाई चारे के प्रतीक होली त्यौहार बुधवार को मनाया गया।पुराने गिले शिकवे भुला कर लोग तरह तरह के रंगों मे सरोबर दिखे।अवीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।इस दौरान कोतवाल सहित पुलिस बल में मौजूद रहा। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला में होली खेलने की परंपरा अनूठी है। मुस्लिम होली पर निकलने वाली धमाल में शामिल होते हैं।धमाल मुस्लिमों के दरवाजे पर पहुंचती है।इसमे शामिल लोग उसके दरवाजे पर जमकर धमाल मचाते है। मुस्लिम समाज के लोग धमाल मचाने वालों को फागुआ देते है।आपको बता दें होली पर यहां कभी किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। होली पर गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल रहता है। होली की धमाल में शामिल होकर कई मुस्लिम लोग रंगों का आनंद देते हैं यह परंपरा नवाब शमशुल हसन खान के जमाने से चलती चली आ रही है जो आज भी जारी है।इस गांव की होली आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी रहती है।इस गांव की हिंदू-मुस्लिम एकता की लोग मिसाल देते हैं।होली पर जब धमाल निकलती है तो मुस्लिम लोग खुद उसकी अगुआई करते हैं।ढोल नगाड़े के साथ गाते बजाते,गाली देते लोग हुड़दंग करते हिंदू समाज के लोग पीछे रहते हैं।मौके पर अधिकारी भी रहते हैं।लेकिन ये दिन होली के रंग में रंगा रहता है।कोई अनहोनी नहीं होती क्योंकि यहां की प्रथा सालों से चली आ रही है।बुधवार को शेरपुर कलां में होली बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।होली की धमाल धनाराघाट के होली चौराहे से निकलकर गांव के कई मार्गो से होकर बापस होली चौराहे पर आकर समाप्त हो गई है।इसके बाद मुस्लिमों ने हिन्दुओं भाईयों के घर पंहुच कर होली की शुभकामनाएं दी।होली की धमाल में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।इस दौरान,हाजी रियाजतनूर खां,तकी खां,अमानत रसूल,रामदीन, गंगाराम,जैगम खा,विकारूल हसन विक्की राजकुमार राज राजू,मनोज,मुकेश, यविनोद, संजय भारती,हसीब खांं बन्टी,आदि लोग रहे।
    1
    पूरनपुर,पीलीभीत।एकता व भाई चारे के प्रतीक होली त्यौहार बुधवार को मनाया गया।पुराने गिले शिकवे भुला कर लोग तरह तरह के रंगों मे सरोबर दिखे।अवीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी।इस दौरान कोतवाल सहित पुलिस बल में मौजूद रहा।
विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला में होली खेलने की परंपरा अनूठी है। मुस्लिम होली पर निकलने वाली धमाल में शामिल होते हैं।धमाल मुस्लिमों के दरवाजे पर पहुंचती है।इसमे शामिल लोग उसके दरवाजे पर जमकर धमाल मचाते है। मुस्लिम समाज के लोग धमाल मचाने वालों को फागुआ देते है।आपको बता दें होली पर यहां कभी किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। होली पर गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल रहता है। होली की धमाल में शामिल होकर कई मुस्लिम लोग रंगों का आनंद देते हैं यह परंपरा नवाब शमशुल हसन खान के जमाने से चलती चली आ रही है जो आज भी जारी है।इस गांव की होली आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी रहती है।इस गांव की हिंदू-मुस्लिम एकता की लोग मिसाल देते हैं।होली पर जब धमाल निकलती है तो मुस्लिम लोग खुद उसकी अगुआई करते हैं।ढोल नगाड़े के साथ गाते बजाते,गाली देते लोग हुड़दंग करते हिंदू समाज के लोग पीछे रहते हैं।मौके पर अधिकारी भी रहते हैं।लेकिन ये दिन होली के रंग में रंगा रहता है।कोई अनहोनी नहीं होती क्योंकि यहां की प्रथा सालों से चली आ रही है।बुधवार को शेरपुर कलां में होली बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई।होली की धमाल धनाराघाट के होली चौराहे से निकलकर गांव के कई मार्गो से होकर बापस होली चौराहे पर आकर समाप्त हो गई है।इसके बाद मुस्लिमों ने हिन्दुओं भाईयों के घर पंहुच कर होली की शुभकामनाएं दी।होली की धमाल में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।इस दौरान,हाजी रियाजतनूर खां,तकी खां,अमानत रसूल,रामदीन, गंगाराम,जैगम खा,विकारूल हसन विक्की राजकुमार राज राजू,मनोज,मुकेश, यविनोद, संजय भारती,हसीब खांं बन्टी,आदि लोग रहे।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • BJP जिला उपाध्यक्ष प्रफुल मिश्रा ने दी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई | Upnewstv24
    1
    BJP जिला उपाध्यक्ष प्रफुल मिश्रा ने दी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक बधाई | Upnewstv24
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    16 hrs ago
  • पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के धर्मगदपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व प्रधान के घर में घुसने का प्रयास किया गया। गांव निवासी शाइस्ता बेगम पत्नी वसीबुल्ला खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके देवर मसीउल्ला खान और पति वसीबुल्ला खान बरेली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि गांव के ही विकास यादव से तीन साल पुराने विवाद के चलते रंजिश चल रही है। शाइस्ता बेगम के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे होली खेलने के बहाने विकास यादव अपने साथियों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा और हुड़दंग मचाते हुए विकास यादव व तीन-चार लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। घर में मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है और वह खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हालांकि मामले में पुलिस से शिकायत की गई हैं।
    1
    पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के धर्मगदपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व प्रधान के घर में घुसने का प्रयास किया गया। गांव निवासी शाइस्ता बेगम पत्नी वसीबुल्ला खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके देवर मसीउल्ला खान और पति वसीबुल्ला खान बरेली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि गांव के ही विकास यादव से तीन साल पुराने विवाद के चलते रंजिश चल रही है। शाइस्ता बेगम के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे होली खेलने के बहाने विकास यादव अपने साथियों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा और हुड़दंग मचाते हुए विकास यादव व तीन-चार लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। घर में मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल है और वह खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हालांकि मामले में पुलिस से शिकायत की गई हैं।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पीलीभीत की पूरनपुर के क्षेत्र मे शेरपुर में हिंदू मुस्लिम भाईचारा के साथ होली मनाई गई
    1
    पीलीभीत की पूरनपुर के क्षेत्र मे शेरपुर में हिंदू मुस्लिम भाईचारा के साथ होली मनाई गई
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं ने बुलंद की अपनी आवाज।।
    1
    पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं ने बुलंद की अपनी आवाज।।
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • होली के अवसर पर पुवायां के बड़ागांव में पारंपरिक छोटे लाट साहब का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। गांव के एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर गधे पर बैठाया गया, जिन्हें चौकी इंचार्ज ने सलामी दी। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हुरियारे जमकर नाचे और गुलाल उड़ाया। छतों से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रंग बरसाते नजर आए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। उत्साह और परंपरा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    होली के अवसर पर पुवायां के बड़ागांव में पारंपरिक छोटे लाट साहब का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। गांव के एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर गधे पर बैठाया गया, जिन्हें चौकी इंचार्ज ने सलामी दी। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर हुरियारे जमकर नाचे और गुलाल उड़ाया। छतों से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रंग बरसाते नजर आए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। उत्साह और परंपरा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
    Tez Live 24 खबर उत्तर प्रदेश /
    पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमित मिश्रा जी की तरफ से होली व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं | UpnewsTv24
    1
    अमित मिश्रा जी की तरफ से होली व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं | UpnewsTv24
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप Puranpur, Pilibhit•
    16 hrs ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.