Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजश्री की कालाबाजारी चरम पर, बाजार में ₹10 तक महंगी मिल रही है राजश्री राजश्री की कालाबाजारी चरम पर, बाजार में ₹10 तक महंगी मिल रही है राजश्री अम्बाह। बाजार में इस समय राजश्री की कालाबाजारी अपने चरम पर है। 20 वाली राजश्री ₹25 की जगह ₹40 में मिल रही है, जबकि पूंछ ₹45 की मिल रही है। फुटकर विक्रेताओं के अनुसार उन्हें भी थोक में बढ़े हुए दामों पर पैकेट खरीदना पड़ रहा है, जिसमें ₹50 से लेकर ₹100 तक प्रति पैकेट ज्यादा वसूला जा रहा है। थोक विक्रेताओं का नाम न बताने की शर्त पर अस्पताल रोड पर रहने वाले समाजसेवी और फुटकर विक्रेता अजय कुमार जैन, पूर्व संगठन मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, ने बताया कि उन्हें भी ऊपर से ₹50 से लेकर ₹100 तक महंगा माल मिल रहा है। मजबूरी में उन्हें फुटकर में 5 से 7 रुपये तक ज्यादा दाम पर बेचना पड़ रहा है।
User7480
राजश्री की कालाबाजारी चरम पर, बाजार में ₹10 तक महंगी मिल रही है राजश्री राजश्री की कालाबाजारी चरम पर, बाजार में ₹10 तक महंगी मिल रही है राजश्री अम्बाह। बाजार में इस समय राजश्री की कालाबाजारी अपने चरम पर है। 20 वाली राजश्री ₹25 की जगह ₹40 में मिल रही है, जबकि पूंछ ₹45 की मिल रही है। फुटकर विक्रेताओं के अनुसार उन्हें भी थोक में बढ़े हुए दामों पर पैकेट खरीदना पड़ रहा है, जिसमें ₹50 से लेकर ₹100 तक प्रति पैकेट ज्यादा वसूला जा रहा है। थोक विक्रेताओं का नाम न बताने की शर्त पर अस्पताल रोड पर रहने वाले समाजसेवी और फुटकर विक्रेता अजय कुमार जैन, पूर्व संगठन मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, ने बताया कि उन्हें भी ऊपर से ₹50 से लेकर ₹100 तक महंगा माल मिल रहा है। मजबूरी में उन्हें फुटकर में 5 से 7 रुपये तक ज्यादा दाम पर बेचना पड़ रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Satyaveer Singh Tomar2
- अम्बाह के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में शुक्रवार को कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। शुक्रवार रात 7 बजे से सुल्तान सिंह और उनकी टीम द्वारा रंगारंग लोकगीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी एवं पटिया वाले बाबा के भजनों से की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों के बाद एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोकगीतों की धुन पर युवा, बच्चे और महिलाएं खुद को रोक नहीं पाए और झूमझूम कर नाचते हुए ठुमके लगाने लगे। पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मेले में चारों ओर उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए स्टेज और संगीत की मधुर धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। मीना बाजार, झूले और खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जयश्वर महादेव मेले में प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अम्बाह नगर में रौनक बनी हुई है और लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।1
- राजश्री की कालाबाजारी चरम पर, बाजार में ₹10 तक महंगी मिल रही है राजश्री अम्बाह। बाजार में इस समय राजश्री की कालाबाजारी अपने चरम पर है। 20 वाली राजश्री ₹25 की जगह ₹40 में मिल रही है, जबकि पूंछ ₹45 की मिल रही है। फुटकर विक्रेताओं के अनुसार उन्हें भी थोक में बढ़े हुए दामों पर पैकेट खरीदना पड़ रहा है, जिसमें ₹50 से लेकर ₹100 तक प्रति पैकेट ज्यादा वसूला जा रहा है। थोक विक्रेताओं का नाम न बताने की शर्त पर अस्पताल रोड पर रहने वाले समाजसेवी और फुटकर विक्रेता अजय कुमार जैन, पूर्व संगठन मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, ने बताया कि उन्हें भी ऊपर से ₹50 से लेकर ₹100 तक महंगा माल मिल रहा है। मजबूरी में उन्हें फुटकर में 5 से 7 रुपये तक ज्यादा दाम पर बेचना पड़ रहा है।1
- मुरैना अपनी पहचान गजक से बनाने वाला शहर है जो कि मुरैना गजक के नाम से मशहूर भी है वहीं यहां पर जगह व रास्ते पर आए दिन झगड़े आम बात हो गई है ऐसी ही एक घटना घटी जो रास्ते पर निकलने पर कुछ समय के लिए रुक जाने को लेकर हुआ और बाद में गोली चली जो कि सीधे सीने में लगी1
- Post by भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा1
- महान दल उत्तर प्रदेश की एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है, जिसका मुख्य आधार पिछड़ी जातियों (OBC) के वोटों पर टिका है। इसकी स्थापना 2008 में केशव देव मौर्य ने की थी।1
- धौलपुर । जिला प्रशासन धौलपुर एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में "राज सखी सरस मेला 2026" का आयोजन 21 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, बड़ी फील्ड, धौलपुर में किया जा रहा है। इस सात दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को उचित मूल्य पर विपणन का अवसर प्रदान करना है। मेले में राजीविका की राज सखी योजना के अंतर्गत जुड़ी महिलाओं के द्वारा निर्मित विविध उत्पाद जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई युक्त वस्त्र, घरेलू सज्जा सामग्री, प्राकृतिक उत्पाद, हस्तनिर्मित आभूषण, खाद्य पदार्थ (पापड़, मसाले, अचार आदि) एवं अन्य लोक कला से जुड़े आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल लगाए जाएंगे। यह मेला न केवल महिलाओं की उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और हुनर को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय एवं पर्यटक खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण, स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पाद खरीदने का अवसर भी देगा। मेले में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत संध्या एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी। धौलपुर वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, पर्यटकों, खरीदारों एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे इस मेले में पधारकर राजीविका की महिलाओं के मेहनत से बने हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें तथा आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत बनाएं।1
- अम्बाह के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में गुरुवार रात “कयामत कयामत” गीत पर ऐसा रंग जमा कि पूरा मेला परिसर झूम उठा। जैसे ही स्टेज से सुपरहिट गाना “कयामत कयामत” बजा, वैसे ही युवा, बच्चे और महिलाएं खुद को रोक नहीं पाए और झूमझूम कर नाचते हुए ठुमके लगाने लगे। मेले में चारों ओर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए स्टेज और संगीत की धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। मीना बाजार, झूले और खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खास आकर्षण पैदा किया है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जयश्वर महादेव मेले में हर दिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रमों से अम्बाह नगर में रौनक बनी हुई है और लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।1